Hindi 1 MIN READ 1027 VIEWS September 22, 2022 Read in English

हेल्दी नाश्ते के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ एग सैंडविच रैसिपी

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

नाश्ते में एग सैंडविच आपकी सुबह की भूख को मिटाने का एक निश्चित तरीका है। नरम अंडे और कुरकुरे ब्रेड या बैगेल का मिश्रण अपने आप में एक शुद्ध आनंद है। इसी के साथ आप अपना अनूठा एग टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए उसमें कोई भी सामग्री जोड़ सकते हैं, इससे होगा यह कि आपके पास ट्राय करने के लिए विभिन्न प्रकार की एग सैंडविच रैसिपी होगी।

इसलिए, हमने कुछ अविश्वसनीय रूप से सरल एग सैंडविच रैसिपी को ढूंढा है, जिन्हें बनाने के लिए आपको किराने का बैग लेकर दूकान जाने  की आवश्यकता नहीं है। तो, आराम करें और अपनी सुबह की कॉफी का स्वाद लें!

स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ते के लिए 5 एग सैंडविच रैसिपीhi

यहाँ 7 एग सैंडविच रैसिपी हैं जो सबसे अलग, बनाने में आसान और बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट हैं!!

1. स्क्रैमबल्ड एग सैंडविच रैसिपी

यह हमारी सबसे ज्यादा पसंदीदा एग सैंडविच रैसिपी है। इस रेसिपी में अण्डों में हल्का नमक होता हैं और कुछ ही सेकंड के लिए पकाए जाते हैं और इसलिए अंत में मुलायम और टोस्ट के लिए बिलकुल सही बन कर निकलता हैं।

सामग्री

1. 1 मध्यम आकार का प्याज, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ

2. 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

3. 2 अंडे

4. 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च

5. सेंधा नमक (स्वादानुसार)

6. 1/2 छोटी चम्मच मस्टर्ड सॉस

7. 1/2 छोटा चम्मच श्रीराचा या कोई भी हॉट सॉस

8. 1/2 छोटी चम्मच ऑरिगेनो /ताजा तुलसी के पत्ते

9. ब्राउन ब्रेड के 2 स्लाइस

10. 1 गाँठ लहसुन

फॉलो किये जाने वाले स्टेप्स

1. सुनिश्चित करें कि पैन गर्म है। अब उसमें तेल डालें और गरम होने तक चलाते रहें। कटे हुए प्याज़ डालें और उन्हें कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक पकाएँ।

2. काली मिर्च और नमक डालें।

3. अब इसमें अंडों को फोड़ें, और नीचे के भाग को कुरकुरा होने तक देखें। अब इसके ऊपर ऑरिगेनो, मस्टर्ड और श्रीराचा डालें।

4. अंडे को स्क्रैम्बल होने के बाद, इन्हें पैन से निकाल कर गैस बंद कर दें.

5. ब्रेड पर मक्खन लगा कर तवे पर थोड़ा सा लहसुन मल कर तवे पर सेक लें.

6. टोस्ट को एक प्लेट में रखें और ऊपर से स्क्रैम्बल किये हुए अंडे डालें।

2. एग और मेयो सैंडविच

यह एक जानी-मानी डिश का मेल है जो कभी गलत नहीं जा सकती है। मेयोनीज और उबले अंडे मिलकर, तले हुए अंडे के एगी स्वाद को छुपाने के लिए बहुत ही अच्छी तरह से काम करते हैं। इसके अतिरिक्त, क्योंकि नरम उबले अंडे की जर्दी थोड़ी ढीली होती है और मेयोनीज इसे और भी अधिक गीला सा कर देती है, मेयोनीज को नरम उबले अंडे के साथ मिलाने से पूरी डिश चिपचिपी हो सकती है। बेहतर स्वाद के लिए, हम आपको सलाह देते हैं कि अंडों को थोड़ी ज्यादा देर उबलने दें।

सामग्री

1. 2 उबले अंडे

2. मल्टीग्रेन ब्रेड के 2 स्लाइस (नरम और किनारों से कटे हुए)

3. किसी भी प्रकार की फ्रेश हर्ब्स

4. 1 बड़ी चम्मच मेयोनीज (स्टोर से खरीदा या घर का बना)

5. सेंधा नमक (स्वादानुसार)

6. 1/2 चम्मच काली मिर्च

7. 1/2 छोटा चम्मच मस्टर्ड

फॉलो किये जाने वाले स्टेप्स

1. अंडों को उबलते पानी में डालें और पानी में उबाल आने पर 9 से 10 मिनट तक उसमें ही छोड़ दें।

2. अंडों छीलना आसान बनाने के लिए उन्हें ठंडे पानी में डाल दें।

3. इसे चमचे की मदद से मैश कर लें, फिर इसमें मस्टर्ड और मेयोनीज मिलाएं।

4. इसे ब्रेड पर रखें और इसके ऊपर अपनी सभी उपलब्ध हर्ब्स डाल के परोसे।

3. एग और चीज़ सैंडविच

हमने एक स्वादिष्ट एग सैंडविच रैसिपी की खोज की है जो आपको केवल 5 मिनट में स्वादिष्ट नाश्ता बनाने में मदद करेगी। आपने सही पढ़ा! इसे एग चीज़ सैंडविच के नाम से जाना जाता है। कोई भी जिसने चीज़ आमलेट का स्वाद चखा है, वह जानता है कि चीज़ और अंडा मिलकर एक हेल्दी स्वादिष्ट दावत बना सकते हैं।

सामग्री

1. 1 अंडा

2. 1 बड़ा चम्मच मक्खन

3. बेकन के 2 स्ट्रिप्स

4. 2 स्लाइस ब्रेड

5. बेसिल के पत्ते 

6. 1 चीज़ का स्लाइस

7. नमक और काली मिर्च

8. थाई स्वीट चिली सॉस

9. मस्टर्ड

फॉलो किये जाने वाले स्टेप्स

1. पैन के गरम होने के बाद उसमें मक्खन डालें।

2. बेकन स्ट्रिप्स को कुरकुरा होने तक तलना जारी रखें। उन्हें निकाल कर टिश्यू या अब्सॉर्बेंट पेपर पर रखें।

3. अंडे जितना तेल रखें और अधिकांश बेकन फैट्स को निकाल दें।

4. जब पैन गरम हो जाए तो गैस ऑन कर दें और उसमें एक अंडा फोड़ लें.

5. 3-4 मिनिट पकने के बाद गैस बंद कर दें. ध्यान रहें कि अंडे को पलटें नहीं।

6. सावधानी से अंडे को ब्रेड के एक टुकड़े के ऊपर रखें। इसके ऊपर नमक, काली मिर्च और बेकन स्ट्रिप्स डालें। चीज़ के स्लाइस को सबसे ऊपर रखें।

7. अब ब्रेड स्लाइस को गरम तवे पर रखें। भोजन को तब तक गर्म होने दें जब तक आप देखें किचीज़ का स्लाइस पिघलना शुरू हो गया है। सुनिश्चित करें कि सैंडविच दोनों तरफ से मक्खन से भर गया हो और पैन में अतिरिक्त मक्खन डालें।

8. इसे पैन से निकालें, फिर बेसिल के पत्ते डालें और उनके ऊपर मस्टर्ड और थाई सॉस डालें। 

4. एग और स्मोक्ड सैल्मन सैंडविच

स्मोक्ड सैल्मन, अंडे और एवोकैडो का संयोजन दुनिया की सबसे पसंदीदा पाक जोड़ी में से एक है। यह अंडा सैंडविच एक पूर्ण और संतुलित भोजन बनाता है।

सामग्री

1. 2 अंडे

2 बड़े चम्मच दूध

3. 1/4 वां एवोकैडो

4. स्मोक्ड सैल्मन नमक, काली मिर्च/काजुन सीज़निंग

5. टबैस्को और मस्टर्ड

6. चेडर चीज़

7. 2 स्लाइस ब्रेड

8. ऑलिव

फॉलो किये जाने वाले स्टेप्स

1. पैन को प्रीहीट करने के बाद इसमें मक्खन या कुकिंग ऑयल की कुछ बूंदें डालें।

2. अंडे और दूध को तब तक फेंटें जब तक कि पैन के गर्म होने पर मिश्रण की सतह पर अंडे का सफेद झाग न बन जाए।

3. उन्हें पैन में डालें, नमक और काली मिर्च डालें और दो से तीन मिनट के लिए पकाएँ। आंच बंद कर दें।

4. ब्रेड को टोस्ट करें और उसके ऊपर मक्खन लगाएं। अंडे, एवोकैडो, सैल्मन, और ऑलिव को लेयर में लगाएं। कुछ ताज़ी पिसी हुई काली मिर्च डालने के बाद, यह तैयार है!

5. एग हैम और चीज़ सैंडविच

यह केवल एक और नयी रैसिपी नहीं है क्योंकि इसमें एक स्वादिष्ट, फूला हुआ अंडा होता है, जैसा कि एक रेस्तरां में देखा जाता है।

सामग्री

1. 1 अंडा

2. नमक + काली मिर्च

3. स्मोक्ड चीज़ या चेडर चीज़

4. 2 स्लाइस हैम

5. मस्टर्ड सॉस

6. बेसिल के पत्ते या कोई माइक्रोग्रीन्स

फॉलो किये जाने वाले स्टेप्स: 

1. एक ट्रे को ग्रीस कर लें जिसे आप कप केक के लिए इस्तेमाल करेंगे।

2. अंडे को मोल्ड में फोड़ें और ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़कें।

3. ट्रे को 15 मिनट के लिए प्रीहीट करने के बाद ओवन में रखें।

4. इसे 5 से 6 मिनट तक बेक करें। अंडे की अंतिम स्थिति दिखाई देगी।

5. इसे निकालें, फिर इसे मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।

6. इस मिश्रण में थोड़ी सी चीज़ और हैम डालें, और चीज़ को पिघलाने के लिए इसे कुछ मिनट के लिए माइक्रोवेव करें।

7. इसे टोस्ट पर फैलाएं और इसके ऊपर मस्टर्ड, माइक्रोग्रीन्स और बाल्समिक विनेगर डालें।

कन्क्लूज़न

अंडे ज्यादातर हमारा दैनिक नाश्ता या स्नैक  हैं। अब आप जानते हैं कि आपके पास अप्रत्याशित दिन के लिए असीमित एग सैंडविच रैसिपी हैं। आप अलग- अलग सॉस का प्रयोग करअपनी खुद की रेसिपी भी बना सकते हैं। तो आप अपना एग टोस्ट सैंडविच कैसे बनाएंगे? कृपया हमें बताएं कि क्या आपके पास इन अंडे के रैसिपी के बारे में कोई प्रश्न हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next