सदियों से फिटकरी का उपयोग हो रहा है। फिटकरी एक पारदर्शी नमक जैसा पदार्थ है जिसका उपयोग खाना पकाने के साथ-साथ औषधीय प्रयोजनों के लिए भी किया जाता है। फिटकरी कई प्रकार की होती है जैसे पोटैशियम एलम या पोटास, अमोनियम, क्रोम और सेलेनेट। फिटकरी में तमाम तरह के गुण पाए जाते हैं। लेकिन ये अपनी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ के लिए जानी जाती है। कभी आप इसे आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं तो कभी पानी साफ करने के लिए ये उपयोग में लाई जाती है।
हालाँकि आयुर्वेद में तो इसके बहुत से फायदों के बारे में बताया गया है। आयुर्वेद में फिटकरी को भस्म यानी शुद्ध राख के रूप में प्रयोग किया जाता है जिसे स्फटिक भस्म कहा जाता है। शहद के साथ स्फटिक भस्म का उपयोग फेफड़ों में बलगम के जमाओ को कम करके काली खांसी को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। फिटकरी भस्म से डिसेंट्री और डायरिया से राहत मिलती है। महिलाओं द्वारा अनचाहे बालों को हटाने के लिए फिटकरी में मोम मिलाकर इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह अपने कसैले गुण के कारण त्वचा को कसने और गोरा करने के लिए भी फायदेमंद है। फिटकरी कोशिकाओं के सिकुड़ने का कारण बनती है और त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटा देती है जिससे मुँहासे के निशान और पिग्मेंटेशन के निशान को कम करने में फायदा होता है।
फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये गुण त्वचा और आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपनी स्किन को निखारना चाहती हैं तो फिटकरी से बेहतर कुछ नहीं है। इसको लगाने से चेहरे पर चमक आती है। फिटकरी से चेहरे की झुर्रियों से भी राहत मिल सकती है। इसमें अस्ट्रिन्जन्ट और हेमोस्टेटिक के गुण होते हैं जो आपके घाव को भरने में भी सहायक हो सकते हैं।
फिटकरी के फायदे
फिटकरी का उपयोग एक ज़माने से हो रहा है और इसके फायदों पर किसी को कभी शक नहीं रहा। आयुर्वेद में सदैव से वही चीज़ इस्तेमाल होती आई है जिसके फायदे औषधि के रूप में ज़रूरत से ज़्यादा हों। फिरकरी भी एक ऐसा ही पदार्थ है जिसे आयुर्वेद ने सदियों से अपनाया है। फिटकरी का उपयोग और फिटकरी के फायदे आज अधिकतर लोगों को पता हैं लेकिन अब भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो फिटकरी के फायदों से अनजान हैं। आज हम आप को फिटकरी के कुछ खास फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं फिटकरी के फायदे क्या क्या होते हैं।
1. ब्लीडिंग पाइल्स
पाइल्स को आयुर्वेद में अर्श के रूप में जाना जाता है जो खराब आहार और एक लचर जीवन शैली के कारण होता है। ऐसा मुख्यतः वात के कारण होता है। बढ़ा हुआ वात खाना ना डाइजेस्ट होने का कारण बनता है जिससे कॉन्स्टिपेशन होता है। इससे रेक्टम की नसों में सूजन आ जाती है और इसी से बवासीर हो जाती है। कई बार इस स्थिति में ब्लीडिंग भी हो सकती है। फिटकरी ब्लीडिंग को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह इसके कसैले और हेमोस्टेटिक गुणों के कारण होता है।
आपको अगर बवासीर की शिकायत हो गई है तो आप एक से दो चुटकी फिटकरी लेकर उसे एक चम्मच शहद के साथ मिला लीजिये। बवासीर को नियंत्रित करने के लिए हल्का भोजन करने के बाद दिन में दो बार आप इसका सेवन कर सकते हैं। बवासीर के लिए ये एक रामबाण इलाज है। फिटकरी के फायदे बवासीर में बहुत जल्दी होते हैं।
2. मेनोरेजिया में कमी
मेनोरेजिया मतलब ज़्यादा मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग को ब्लड ट्रांसफ्यूज़न या मेंस्टुअल में बहुत अधिक रक्त स्राव के रूप में जाना जाता है। यह एक बढ़े हुए पित्त दोष के कारण होता है। फिटकरी इस बढ़े हुए पित्त को संतुलित करती है और भारी मात्रा में हो रही मेंस्टुअल ब्लीडिंग को नियंत्रित करती है। यह फिटकरी के कसैले और हेमोस्टैटिक गुणों के कारण होता है। इसके लिए भी आपको एक से दो चुटकी फिटकरी लेनी है और उसमे एक चम्मच शहद मिलाना है।
आपको मेनोरेजिया को नियंत्रित करने के लिए हल्का भोजन करने के बाद दिन में दो बार इस चटनी का सेवन करना है। इससे आपको ज़्यादा हो रही ब्लीडिंग में काफी फायदा हो सकता है। ये भी एक आयुर्वेदिक नुस्खा है।
3. काली खांसी
फिटकरी जिसे स्फटिका भस्म भी कहते हैं, काली खांसी के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह फेफड़ों में जमे बलगम को कम करता है और काली खांसी के कुछ मामलों में उल्टी को नियंत्रित करता है। ऐसा फिटकरी के कसैले गुण के कारण संभव होता है।
काली खांसी में फिटकरी बहुत फायदेमंद होती है। काली खांसी के लिए भी आपको एक से दो चुटकी फिटकरी में एक चम्मच शहद मिलाना है और फिर काली खांसी को कम या नियंत्रित करने के लिए हल्का भोजन करने के बाद इसे दिन में दो बार लेने से आपको काफी फायदा हो सकता है।
4. दाँतों के दर्द में फायदेमंद
फिटकरी दाँत के दर्द में भी फायदा करती है। अगर आपको भी इस दर्द से समस्या है तो आप फिटकरी का पाउडर दाँतों में लगाइये। इससे आपको दांत के दर्द से राहत मिल सकती है।
5. झुर्रियों के लिए लाभदायक
फिटकरी का उपयोग आप चेहरे की झुर्रियों को हटाने या कम करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप फिटकरी के एक छोटे टुकड़े को गीला कर के आहिस्ता-आहिस्ता अपने चेहरे पर मालिये और कुछ देर बाद उसे गुलाब जल से धो लीजिये। बाद में आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर भी लगा सकते हैं। चेहरे पर फिटकरी नियमित रूप से लगाने पर कुछ ही दिनों में ये झुर्रियां गायब हो सकती हैं।
6. फटी एड़ियों में भी फायदा
फिटकरी का उपयोग और फायदे बहुत हैं। ये आपकी फटी हुई एड़ियों के लिए भी फायदेमंद है। इसके लिए आप फिटकरी को खाली प्याली में खूब गर्म करिये। गर्म होने के बाद फिटकरी फोम की शक्ल में आ जाएगी। जब ये फोम ठंडा हो जाए तो उसमें नारियल का तेल मिलाकर अपनी फटी हुई एड़ियों पर मालिश करिये। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस हो जायेगा।
7. घाव भरने में सहायक
फिटकरी के उपयोग कई सारे हैं। ये किसी भी ज़ख्म में मरहम का काम करती है। आपको अगर चोट लगी है तो उसमें फिटकरी लगाने से जल्दी फायदा हो सकता है। इस के लिए आप फिटकरी के टुकड़े को गर्म पानी में घोलकर दिन में दो बार उस पानी से ज़ख्म को धो लीजिये। ऐसा करने से आपका घाव जल्दी भर जाएगा।
8. शरीर की बदबू हटाती है
फिटकरी का उपयोग शरीर पर जमी गंदगी और पसीने की बदबू को हटाने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए फिटकरी के पानी से नहाना एक अच्छा उपाय है। आपको अगर ज्यादा पसीना आता है तो इसके लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस नहाने की बाल्टी के पानी में फिटकरी मिलानी है और फिर उसी पानी से नहाना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको ज़्यादा पसीने और बदबू से राहत मिल सकती है।
9. मुँह में अल्सर के लिए उपयोगी
फिटकरी के फायदे मुँह के छालों और अल्सर में भी होते हैं। मुँह के छालों को आयुर्वेद में मुख पाक के नाम से जाना जाता है और ये आमतौर पर जीभ, होंठ, गालों के अंदर, निचले होंठ के अंदर या मसूड़ों पर दिखाई देते हैं। फिटकरी मुँह के छालों को जल्दी ठीक करने में मदद करती है। यह इसके कसैले और उपचार के गुणों के कारण होता है। इसके लिए आप एक से दो चुटकी फिटकरी का पाउडर बना लीजिये। फिर इसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार शहद मिलाकर प्रभावित जगह पर दिन में एक या दो बार लगाइये। मुँह के छालों को हटाने के लिए ऐसा रोजाना करना अच्छा होगा।
10. जुओं से दिलाती है राहत
फिटकरी के फायदे बालों के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं। अगर आपके सर में जुएं हैं तो आपको फिटकरी का उपयोग करना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार जुओं से छुटकारा दिलाने में फिटकरी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए फिटकरी का पेस्ट बना कर उससे अपने सर पर मालिश या तेल की तरह लगाने से आपकी जुओं की समस्या समाप्त हो सकती है।
कन्क्लूज़न
फिटकरी वाकई बहुत फायदे की चीज़ है। फिटकरी का उपयोग अगर समझदारी से किया जाये तो आप इससे कई लाभ उठा सकते हैं। इसका इस्तेमाल शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को सुलझा सकता है। हालाँकि फिटकरी के फायदों के साथ साथ इससे होने वाले नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अगर आप फिटकरी को सूंघते हैं तो इससे नाक और गले में जलन, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर आप चेहरे पर ज़्यादा फिटकरी लगा लेते हैं तो स्किन पर जलन व रैशेज भी हो सकते हैं। वैसे फिटकरी के नुकसान की तुलना में इसके फायदे अधिक हैं।
सामान्य सा दिखने वाला यह पदार्थ बहुत लाभदायक है। आप भी अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए फिटकरी के उपयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करना बिलकुल मुश्किल नहीं है। हो सकता कि शुरू शुरू में आपको फिटकरी के कुछ नुकसान दिखाई दें तो ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अब आप फिटकरी के फायदे उठाने के साथ ही अपना ख्याल भी रखियेगा।