Diet & Nutrition 1 MIN READ 4310 VIEWS August 1, 2022

रात में गर्म दूध पीने के फायदे

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

दूध पीने के फायदे

भारत देश बहुत पुराना है। यहाँ का खान-पान और रीत रिवाज भी उतने ही पुराने हैं। इसी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है दूध जो हमेशा से देशवासियों का मुख्य आहार रहा है। दूध स्वास्थ्य को बनाये रखने में बहुत उपयोगी है क्योंकि इसमें अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई विटामिनस और मिनरल्स होते हैं। यह एक पौष्टिक भोजन माना जाता है। इसलिए दिन की शुरुआत एक गिलास दूध से करना फायदेमंद होता है। हालांकि ज्यादातर एक्सपर्ट्स रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने की सलाह देते हैं। सोने के पहले दूध पीने से आपको दिन भर की मेहनत के बाद बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है। हालाँकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्म दूध पीने के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं।  दूध का सेवन अपनी न्यूट्रिशनल वैल्यू की वजह से स्वस्थ आहार माना जाता है।  कहते हैं कि दूध में घी के फायदे भी होते हैं। दूध पीने के फायदे क्या क्या हैं वो हम आपको बताने जा रहे हैं।

रात में दूध पीना क्यों अच्छा है? 

इस बात में कोई शक नहीं है कि दूध हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। ज्यादातर बच्चों को रात में दूध इसलिए पिलाया जाता है कि इससे उन्हें अच्छी नींद आएगी। बच्चों के लिए गाय के दूध के फायदे भी बहुत हैं। दूध और डेयरी उत्पादों में ट्रिप्टोफैन नामक एक एमिनो एसिड होता है जो अच्छी नींद लेने में मदद करता है। दूध में मेलाटोनिन नाम का एक हार्मोन भी होता है जो एक न्यूरोट्रांसमीटर की तरह कार्य करता है। ये सोने और जागने के पैटर्न को रेगुलेट करने में सहायता करता है। दूध में पाए जाने वाले  विशिष्ट प्रोटीन मस्तिष्क की चिंता और तनाव को कम करने में मदद करते हैं जिससे नींद अच्छी आती है। 

लेकिन अकेले दूध का सेवन ही नींद के लिए काफी नहीं होता। इसमें ट्रिप्टोफैन की मात्रा कम होती है। इसलिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ दूध पीने से नींद ज़्यादा अच्छी आती है। लेकिन कुछ विशेषज्ञ दूध पीने से नींद आने को महज एक मिथ मानते हैं। दूध सोने से करीब 3 घंटे पहले लिया जाए तो ज्यादा फायदा हो सकता है। दूध पीने के बाद फ़ौरन सोना अच्छा नहीं होता है। सोने से पहले ज़्यादा दूध पीना भी अच्छा नहीं है। इससे पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप भोजन नहीं कर पाए हैं तो एक गिलास दूध पीना काफी है। वैसे दिन के  बजाय रात में दूध पीना ज़्यादा लाभदायक है। रात में दूध पीने के फायदे क्या क्या हैं आइये जानते हैं।  

1. अच्छी नींद लेने में सहायक 

एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने से पहले दूध पीने से आपकी नींद की क्वालिटी में बेहतर सुधार होता है। दूध में ट्रिप्टोफैन और बायोएक्टिव पेप्टाइड्स होते हैं जो नींद के पैटर्न पर बेहतर तरीके से असर डाल सकते हैं। किसी वजह से बहुत से लोगों को तनाव रहता है और सोने में परेशानी होती है। ऐसे में सोने से पहले एक गिलास दूध पीना चाहिए। ये आपको आराम देगा और 8 घंटे की नींद लेने में मदद करेगा। हालाँकि रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीना ज़्यादा फायदेमंद है। 

2. ऊर्जा प्रदान करता है 

रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से आपका अगला दिन काफी अच्छा गुज़र सकता है। क्योंकि दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है इसलिए आप सारा दिन ऊर्जावान और ज़िंदादिल रह सकते हैं। यह आपको दिनभर तरो-ताज़ा रखने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा दूध मसल्स को मज़बूत बनाने के लिए भी बहुत जरूरी है। दूध में विटामिन डी हाई लेवल में होता है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें आवश्यक कैल्शियम प्रदान करता है। रोज़ाना गर्म दूध पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। 

3. वजन घटाने में सहायक 

जी हाँ, रात में दूध पीने से वजन भी कम किया जा सकता है। रात में दूध पीने से आपका पेट भरा होता है जिससे आपको भूख महसूस नहीं होती और आप आराम से सोते हैं। इसके अतिरिक्त दूध प्रोटीन का एक बेहतर सोर्स है। प्रोटीन एक सबसे महत्वपूर्ण नुट्रिएंट्स हैं जो हमारे शरीर को तब चाहिए होता हैं जब हम वजन घटाना चाह रहे हों। ये ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने और पर्याप्त ऊर्जा देने में भी मदद करता है। कम फैट वाले दूध का उपयोग करें। ये लाभकारी होता है। 

4. तनाव के लेवल को कम करता है 

सोने से पहले एक कप दूध पीना तनाव को कम करने की एक बेहतरीन तरकीब हो सकती है। दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन, लैक्टियम ब्लड प्रेशर को कम करके मसल्स को आराम देता है और तनाव के दौरान शरीर द्वारा जारी हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करके शरीर को भी आराम पहुंचाता है। तनाव और चिंता को कंट्रोल करने में मदद करने के लिए लैक्टियम मस्तिष्क के रिसेप्टर्स को प्रभावित कर सकता है।

5. कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है 

कम फैट वाला या बिना फैट वाला दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है। दूध में मौजूद प्रोटीन खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम कर सकता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ा सकता है। गाय का दूध विटामिन ए, डी और कैल्शियम से भरपूर होता है जो आपके दिल के स्वास्थ्य में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। 

6. डाईजेशन बेहतर करता है 

शहद और दूध के जादुई मिश्रण से कई डिज़ायरबल स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। रात को गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने के बाद सबसे महत्वपूर्ण लाभ बेहतर डाईजेशन होता है। दूध जब शहद के साथ मिलाया जाता है तो एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है जो अच्छे बैक्टीरिया के नुट्रिशन का विकास कर सकता है और आंत में रोग पैदा करने वाले बुरे बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है। 

7. इंटेसटाइनल डिसऑर्डर्स में सहायक 

रात में ठंडा दूध पीने से एसिडिटी से तुरंत राहत मिल सकती है और पेट की अन्य समस्याओं जैसे कब्ज, पेट फूलना आदि को दूर किया जा सकता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आंत में एसिडिटी के निर्माण को बेअसर करने में सहायक है। इसके अलावा दूध में कैल्शियम की उच्च मात्रा पेट में पैदा हुए किसी भी अतिरिक्त एसिड को अब्ज़ॉर्ब कर सकती है।

गाय के दूध के फायदे 

आजकल अधिकतर लोग डेयरी का दूध लेते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी दूध बेचने वाले व्यक्ति से दूध लेते हैं। लेकिन देखा जाये तो ज़्यादातर लोगों को गाय का दूध ही पसंद है। गाय का दूध अन्य दूध के मुकाबले में बहुत फायदेमंद होता है। 

गाय के दूध में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचने के लिए गाय का दूध सबसे बेहतर होता है। 

बाल झड़ने की समस्या में भी गाय का दूध उपयोगी होता है। बाल तभी झड़ते हैं जब शरीर में प्रोटीन, विटामिन-डी और जिंक जैसे नुट्रिएंट्स की कमी हो जाती है। इन नुट्रिएंट्स की पर्याप्त मात्रा गाय के दूध में पाई जाती है। इसलिए गाय के दूध के जरिए बालों के झड़ने की समस्या का समाधान मुमकिन है। 

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ए ज़रूरी है। गाय के दूध में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए जो लोग आंखों की किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए गाय का दूध बहुत अच्छा है। 

इसके अलावा डिस्लेक्सिया में भी गाय के दूध के फायदे बहुत हैं। ये एक ऐसी बीमारी है जो एकाग्रता कम  कर देती है। इसके रोगियों को किसी भी चीज को पढ़ने में काफी परेशानी होती है। यह एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर होता है। गाय के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद है जो इस बीमारी का बेहतरीन इलाज है। 

हड्डियों की मज़बूती के लिए शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होना ज़रूरी है। गाय के दूध में कैल्शियम की सामान्य मात्रा मौजूद होती है। इसलिए गाय का दूध का सेवन अगर हम रोज़ाना करें तो हड्डियों को उनकी आवश्यकतानुसार कैल्शियम मिलता है और वह मज़बूत रहती हैं। 

इसी तरह गाय का दूध दिमाग के लिए भी बहुत उपयोगी है। गाय के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह नुट्रिएंट शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। इसका सेवन करने से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है और आप दिमाग संबंधित कई तरह के डिसऑर्डर से भी बचे रहते हैं। अब आप अपने बच्चों को भी हर रोज़ गाय का दूध पिलायें, ये उनके लिए बहुत लाभदायक है।   

कन्क्लूज़न 

हालाँकि ये जरूरी नहीं है कि रात में सिर्फ दूध पीने से नींद आने लगे। लेकिन रात का दूध अपनी डाइट में शामिल करने से आप एक अच्छी और स्वस्थ आदत को अपना रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी नींद में सहायक साबित हो। सोते समय एक कप गर्म दूध पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हमने तो आपको गर्म दूध, ठंडा दूध और गाय के दूध के फायदे बता दिए हैं। दूध एक ऐसा आहार है जो ताक़त भी देता है और तमाम तरह की बीमारियों की रोकथाम भी करता है। आप स्वस्थ रहें, हम यही चाहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next