Diet & Nutrition 0 MIN READ 6894 VIEWS September 21, 2022

अंजीर खाने के फायदे

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

अंजीर खाने के फायदे

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता हैं। कई तरह की बिमारियों में सुबह खाली पेट अंजीर खाने से फायदा मिलता हैं। अंजीर खाने के फायदे अनेक होते हैं क्युकी इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन बी होता हैं। यह इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता हैं। लो कैलोरी फूड होने की वजह से यह वजन कम करने में मददगार हैं। खाली पेट अंजीर खाने से इसके  दोगुना लाभ मिलते हैं।

अंजीर खाने के फायदे

अंजीर चीनी का एक प्राकृतिक स्रोत हैं। ताजा और सूखे दोनों तरह के अंजीर शरीर के लिए फायदेमंद हैं। यह आपके समग्र स्वास्थ्य को बनाये रखने का काम करता हैं। जानते हैं अंजीर के फायदे क्या हैं।

1. पाचन में सुधार

अंजीर पाचन से जुड़ी परेशानी जैसे : कब्ज से लेकर दस्त तक ठीक करने में सहायक हैं। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता हैं जिससे पाचन में सुधार होता हैं अंजीर प्रीबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत हैं, जो समग्र आंत के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

2. वजन घटाने में मदद

अंजीर विशेष रूप से वजन घटाने वाले लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। सूखे अंजीर को आप एक बेहतरीन पौष्टिक नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। २, ३ सूखे अंजीर लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते और भरा हुआ महसूस करा सकते हैं।

3. उच्च रक्तचाप में कमी

उच्च रक्तचाप से हृदय रोग और स्ट्रोक होने की सम्भावना रहती हैं। बहुत अधिक मात्रा में सोडियम खाना और शरीर को पर्याप्त पोटेशियम नहीं मिल पाना इसका एक कारण हैं। अंजीर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता हैं। अंजीर के सेवन से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित  किया जा सकता हैं।

4. कब्ज में आराम

कब्ज में भी अंजीर का फायदा मिलता हैं। अंजीर में उच्च घुलनशील फाइबर होते हैं जिसके कारण यह एक प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करता हैं। कब्ज को ठीक करने के लिए अंजीर का सेवन करना चाहिए। यह आंत्र प्रक्रिया को आसान बनाता हैं। अगर आपको भी कब्ज की समस्या हैं तो रोज खाली पेट २ से ३ सूखे अंजीर खाना चाहिए।

5. अस्थि घनत्व (बोन डेन्सिटी) बढ़ाने में

अंजीर में कैल्शियम और पोटैशियम होते हैं। जो हड्डियों के घनत्व में सुधार करने का काम करते हैं, अंजीर ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में सक्षम हैं। अध्ययनों में सामने आया हैं कि पोटेशियम युक्त आहार का सेवन करने से  हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हैं।

6. प्रजनन क्षमता में सुधार

अंजीर पर किये गए शोध में पाया गया की इसमें लौह उच्चतम मात्रा मे पाया जाता  हैं जो प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए आवश्यक हैं। महिलाओं में ओव्यूलेशन की प्रक्रिया में आयरन महत्वपूर्ण होता हैं। पुरुषों को यदि आयरन की कमी हैं तो शुक्राणु की गुणवत्ता और गतिशीलता पर बुरा असर पड़ सकता हैं। प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

 7. कैंसर रोधी गुण

अंजीर के पत्ते और प्राकृतिक लेटेक्स स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, मानव पेट के कैंसर और यकृत कैंसर से लड़ने का कार्य करते हैं।

8. स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा

त्वचा पर अंजीर के कुछ लाभकारी प्रभाव देखे गए हैं सूखी, खुजली वाली त्वचा, सूजन, एलर्जी को ठीक करने में यह बहुत लाभकारी हैं सूखे अंजीर के फलों के अर्क से बनी क्रीम को चेहरे पर लगाया जा सकता हैं जो हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम की तुलना में अधिक प्रभावी पाई गई है ।

9. आहार की गुणवत्ता में सुधार

फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर अंजीर आहार के पोषण घनत्व में सुधार करने का कार्य करता हैं यह वजन प्रबंधन में भी मदद करता हैं। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता हैं और भूख को कम करता हैं इसके अन्य पोषक तत्व रक्त प्रबंधन में सुधार करते हैं।

10. बुखार ठीक करने में

अध्ययन से पता चला हैं कि अंजीर के शरीर के तापमान को कम करने वाले प्रभाव देखे गए हैं हालाँकि बुखार पर अंजीर के प्रभाव का परीक्षण करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता हैं।

11. बालों के विकास में वृद्धि

अंजीर खाने का फायदा बालों को भी होता हैं अगर बालों को उचित पोषण नहीं मिलता हैं तो इससे आपके बाल झड़ने लगते हैं। अंजीर में विटामिन सी, मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह बालों के विकास को बढ़ाने में सहायक हैं। अंजीर में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व खोपड़ी में रक्त परिसंचरण को उत्तेजित करते हैं।

कन्क्लूज़न

अंजीर खाने से आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह हृदय से लेकर बालों और त्वचा से संबंधित बिमारियों को ठीक करने में बहुत मददगार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next