

लीची सोपबेरी परिवार का एक छोटा सा ट्रॉपिकल फल है। इस परिवार के अन्य लोकप्रिय फलों में रामबूटन और लोंगन शामिल हैं। लीची दुनिया भर के सभी ट्रॉपिकल क्षेत्रों में उगाई जाती है। यह लगभग हर उम्र के लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। लीची खाने में जितनी स्वादिष्ट और रसीली होती है, स्वास्थ्य के लिए भी उतनी ही लाभकारी मानी जाती है। यही वजह है कि इसे सेहत का खजाना कहा जाता है। लीची कई विटामिनस, मिनरल्स और हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है। लीची में मुख्य रूप से पानी और कार्ब्स की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसमें नुट्रिशन क्षमता बहुत होती है और यही वजह है कि लीची खाने के फायदे बहुत हैं। लीची में ज़्यादातर कार्ब्स शुगर से आते हैं, जो उसके स्वाद को मीठा बनाते हैं। दूसरे फलों की अपेक्षा इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है।
लीची कई विटामिनस और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। लीची में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा लीची कॉपर और पोटैशियम का भी एक अच्छा स्रोत है। कॉपर और पोटैशियम का सेवन हृदय के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।
अन्य फलों की तरह लीची विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट पौधों के कंपाउंड का भी एक अच्छा स्रोत है। दरअसल लीची में कई अन्य फलों की तुलना में हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट होते हैं एपिकेचिन और रुटिन। ये एक फ्लेवोनोइड हैं जो हृदय के स्वास्थ्य में सुधार और कैंसर एवं डाइबिटीज़ के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।
लीची खाने के फायदे
लीची खाने में ज़ायकेदार तो होती ही है साथ ही लीची खाने के फायदे भी बहुत हैं। लीची एक स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी फल है। आज हम आपको लीची के फायदे बताने जा रहे हैं। हालांकि लीची किसी भी गंभीर समस्या का इलाज नहीं है। लीची एक ऐसा फल है जिसके सेवन से बीमारियों के लक्षण या उसके जोखिम को थोड़ा सा कम किया जा सकता है। आइये अब देखते हैं कि क्या क्या हैं लीची खाने के फायदे।
1. स्किन की हेल्थ के लिए बेहतर
लीची त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर मौजूद एक रिसर्च के अनुसार लीची में मौजूद ओलिगोनॉल, एंटी एजिंग यानी बढ़ती हुई उम्र के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अतिरिक्त लीची हाइपरपिगमेंटेशन मतलब स्किन पर पड़े दाग़-धब्बों के इलाज में भी फायदेमंद हो सकती है। लीची खाने से स्किन में ग्लो भी आता है।
2. हड्डियों को बनाती है मज़बूत
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी समस्या है जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती है और टूटने लगती है। इस बीमारी से बचाव के लिए लीची खाना फायदे का हो सकता है। कहते हैं कि लीची हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभदायक हो सकती है।
3. ब्लड प्रेशर को रखे नियंत्रित
लीची खाने के फायदे बहुत हैं। ये उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित रख सकती है। लीची में कई तरह के फ्लैवोनोइड्स और फिनोलिक कंपाउंड होते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक हैं। जैसे क्लोरोजेनिक एसिड, क्वेरसेटिन 3-ओ-ग्लूकोसाइड, रुतिन और कैफीक एसिड। ये सभी कंपाउंड ब्लड प्रेशर को नियंत्रित और संतुलित रखते हैं। इसी कारण से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए लीची का सेवन असरदार हो सकता है।
4. इम्यूनिटी बढाती है
लीची इम्युनिटी को बढ़ा सकती है। लीची में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड सैपोनिन एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम कर सकता है। इस प्रकार इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई अन्य फलों की तरह लीची खाना भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जिसका इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अछा प्प्रभाव होता है ।
5. हर्पीस वायरस से रक्षा
लीची के फायदे बहुत हैं। लीची हर्पीज़ वायरस से बचाने में सहायक हो सकती है। एक रिसर्च के अनुसार लीची के फूलों के अर्क में मौजूद एंटीवायरल गुण हर्पीस वायरस की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं
6. एनर्जी बूस्टर है
लीची के फायदे अनगिनत हैं। ये एनर्जी को बूस्ट करने में भी सहायक होती है। दरअसल लीची एनर्जी से भरपूर होती है। शरीर में जाने के बाद लीची की कैलोरी मात्रा ऊर्जा में बदल जाती है। जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। शरीर में एनर्जी को बनाए रखने के लिए लीची खाने के फायदे काफी हैं।
7. एंटी इन्फ्लेमेटरी है
अगर आपके शरीर में कहीं सूजन हो गई हो तो लीची का सेवन उसमें राहत दे सकता है। एक रिसर्च के अनुसार लीची का अर्क फ्लेवनॉल से संपन्न होता है, जो एंटी इन्फ्लेमेटरी यानी सूजन को कम करने के साथ-साथ हेपाटोप्रोटेक्टिव मतलब लीवर का रक्षक भी हो सकता है। लीची एंटी-इंफ्लेमटरी होती है और ये लीवर से संबंधित बीमारियों से बचाने में भी सहायक हो सकती है।
8. वजन करती है नियंत्रित
लीची वज़न की समस्या में भी सहायक हो सकती है। असल में लीची के अर्क में एंटी ओबेसिटी के गुण मौजूद होते हैं। वजन कम करने के लिए लीची के बीज के फायदे भी हैं। लीची के बीज में ओलिगोनॉल मौजूद होता है जो वेट कंट्रोल कर सकता है। इस प्रकार वजन कम करने के लिए लीची बहुत फायदेमंद हो सकती है। इसे डाइइट में शामिल करने के लिए डाइटिशियन से सलाह लें
9. इन्फ्लूएंजा वायरस में फायदेमंद
इन्फ्लुएंजा एक ऐसा वायरल इन्फेक्शन होता है जो खासकर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट पर असर डालता है। इससे बचने के लिए लीची खाना फायदेमंद हो सकता है। लीची में ओलिगोनॉल नामक डाइटरी सप्लीमेंट मौजूद होता है जिसे एक तरह का पॉलीफेनोल कहा जाता है। ये ओलिगोनॉल इन्फ्लूएंजा की रोकथाम में उपयोगी होता है। साथ ही लीची में एंटीवायरल प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं। इसीलिए लीची को इन्फ्लूएंजा वायरस में फायदेमंद माना जा सकता है।
10. कैटरैक्ट में सहायक
लीची खाने के फायदे आँखों को भी होते हैं। ये मोतियाबिंद के असर को कम करती है। इस समस्या से बचने के लिए लीची का सेवन किया जा सकता है। लीची में विटामिन-सी भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो मोतियाबिंद को बढ़ने से रोकने में फायदेमंद हो सकता है।
11. डाइजेशन के लिए बेहतर
लीची डाइजेशन से सम्बंधित परेशानियों को भी कम कर सकती है। पाचन में भी लीची के फायदे आप देख सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार लीची पाचन प्रक्रिया में सुधार ला सकती है। लीची में कुछ ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जैसे फ्लेवोनोइड्स, स्टेरोल्स, ट्राइटरपेंस, फिनोलिक जो पाचन क्रिया में सहायक हो सकते हैं। वास्तव में लीची बहुत उपयोगी फल है।
12. हृदय के लिए बेहतर
दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लीची खाने के फायदे काफी हैं। लीची में क्वेरसेटिन नामक बायो एक्टिव कंपाउंड होता है जो हृदय को हेल्दी रखने और ब्लड प्रेशर को मेन्टेन रखने में सहायक होता है। साथ ही लीची में पॉलीफेनोल की अच्छी मात्रा होती है जो छाती की समस्याओं के लिए सहायक हो सकती है। लीची के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट और कार्डियो प्रोटेक्शन जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसीलिए लीची को दिल के लिए हेल्दी माना जा सकता है। अगर आपको भी हृदय से सम्बंधित कोई परेशानी है तो आप लीची को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
13. एंटी कैंसर हो सकती है
लीची ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ने से रोकने में सहायक हो सकती है। एनसीबीआई की एक रिसर्च के अनुसार सिर्फ लीची ही नहीं बल्कि इसके छिलके और बीज में भी एंटी कैंसर का असर मौजूद होता है। ये बीज और छिलके कैंसर सेल्स को फैलने से रोकने में बहुत सहायक होते हैं। लीची ब्रेस्ट कैंसर, लिवर कैंसर और ट्यूमर के प्रभाव को कम करने में सक्षम हो सकती है। हालाँकि कैंसर एक लाइलाज मर्ज़ है। इसलिए इसमें सिर्फ लीची पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसके लिए डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। लीची कैंसर से बचाव में थोड़ी बहुत मदद कर सकती है लेकिन ये कैंसर का गंभीर इलाज नहीं हो सकता।
कन्क्लूज़न
अब आप लीची खाने के फायदे तो जान ही गए होंगे। लीची एक स्वादिष्ट फल है। साथ ही लीची में औषधीय गुण भी भरे हुए हैं। ऐसे फल को अब आप बेझिझक अपनी पसंद के फलों में शामिल कर सकते हैं। हालाँकि लीची का सेवन करते समय ये ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि एक बार में या पूरे दिन में इसकी कितनी मात्रा का उपयोग करना चाहिए। लीची खाने के फायदे तब हैं जब इसका सेवन एक सीमित सीमा के अंदर रह कर किया जाए। ज़्यादा लीची खाने से स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है। ज़्यादा लीची का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है। जिन्हे डायबिटीज हो उनको लीची खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर करना चाहिए। अपना ख्याल रखियेगा।