Weight Management 1 MIN READ 8451 VIEWS August 18, 2022

वजन बढ़ाने के तरीके जो काफी असरदार साबित हो सकते हैं

10 Best Weight Gain Smoothies

दुबलेपन से परेशान लोग तरह – तरह के वजन बढ़ाने के उपाय करते है लेकिन इसमें सफलता मिलना बहुत कठिन होता है जिसका कारण है उचित खानपान का ना होना। यदि आप अपने आहार में आगे बताये गए सुपरफूड को शामिल करते है तो कम समय में जल्दी वजन बढ़ाया जा सकता है। आज कई लोग दुबलेपन का शिकार है जिसकी वजह से उनमें आत्मविश्वास की कमी हो जाती है और वह लोगों के सामने जाने से भी शर्म महसूस करते है। वजन बढ़ाना इतना भी कठिन नहीं होता है जितना आप समझ लेते है, बस जरूरत है तो सही दिनचर्या अपनाने की जिसमें आपको एक हेल्दी डाइट शामिल करना होगी। यहाँ आप देख सकते हैं वजन बढ़ाने के तरीके। 

वजन बढ़ाने के बेहतरीन तरीके 

यदि आप हेल्दी तरीके से अपने वजन को बढ़ाने के बारे में सोच रहे है तो यह सूपरफूड आपकी मदद करेंगे।   जानिए मोटा होने के उपाय 

1. चने या छोले

इसे अधिकांश रूप से छोले के रूप में भी जानते है। शाकाहारी लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इसमें उच्च कैलोरी होती है। कैलोरी के साथ ही प्रोटीन की मात्रा भी उच्च रूप में पाई जाती है। इसे अपने आहार में शामिल करके आप अपना वजन बढ़ा सकते है। 

2. बनाना मिल्कशेक

बनाना मिल्कशेक एक सबसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों में से एक है। इसे तैयार करना भी आसान है। यह बहुत ही शानदार वजन बढ़ाने का तरीका है। इसमें आप चाहे तो बादाम या अन्य नट्स भी मिला सकते है। रोज सुबह अपने नाश्ते में इसे शामिल किया जा सकता है। 

3. चावल

चावल भारत में पकाया जाने वाला मुख्य व्यंजन है जो अधिकतर लोगों को बहुत पसंद होता है। जल्दी मोटा होने के उपाय में चावल का सेवन करना भी एक अच्छा उपाय साबित होता है। यदि आप चावल खाते है तो आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। चावल में विभिन्न पोषक तत्व और कार्ब्स होते है जिससे वजन जल्दी बढ़ने में मदद मिलती है। 

4. आलू

आलू पोषक तत्वों और कार्बोहाइड्रेट में उच्च होता है। वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट में आप आलू को जरूर शामिल करे। आलू से कई तरह के व्यंजन बनाये जा सकते है। आप मुख्य व्यंजन के रूप में या किसी तरह की डिश में आलू का इस्तेमाल कर सकते है ।आलू को सब्जियों में, पराठे में या किसी मीठे व्यंजन के रूप में बनाया जा सकता है।

5. मूंगफली का मक्खन

जो लोग जिम जाते है वह स्वस्थ कैलोरी प्राप्त करने के लिए अपने आहार में मूंगफली के मक्खन को जरूर रखते है। यह बॉडीबिल्डर, एथलीट और कई लोगों द्वारा एक भरोसेमंद मोटा होने का उपाय साबित हुआ है। आप अपने नाश्ते में किसी तरह से इसका उपयोग कर सकते है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर इस टेस्टी मक्खन का लुत्फ़ उठाइये। 

6. केले

वजन बढ़ाने के उपाय में केले सबसे स्वस्थ उपायों में से एक है। आप दिनभर में ४,५ केले खा सकते है। केले में खनिज, कार्बोस और कैलोरी होती हैं जो जल्दी वजन बढ़ाने में सहायक है। इस फल से एनर्जी भी मिलती है और यह स्वादिष्ट भी होता है। केले से पाचन भी अच्छा हो जाता है। 

7. अण्डे

अंडे से बड़ी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। जो लोग अंडे खा सकते है उन्हें अंडे को अपने भोजन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। यह कई तरह से बनाया जा सकता है जैसे : ब्रेड अंडा, अंडा करी, ऑमलेट या उबले अंडे, साबुत अंडे पौष्टिक और स्वस्थ भोजन हैं।

8. प्रोटीन स्मूदी

इसे आप घर पर भी बना सकते है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही बहुत टेस्टी भी लगती है। प्रोटीन स्मूदी एक अच्छा वजन बढ़ाने का घरेलू उपाय है। बाजार की प्रोटीन स्मूदी में पोषक तत्वों की कमी और चीनी ज्यादा होती है। यदि आप इसे घर पर बनाते है तो चीनी की ज्यादा मात्रा से भी बच सकते है। इसमें डार्क चॉकलेट या फ्रूट्स, नट्स भी मिला सकते है। 

9. रेड मीट

रेड मीट को क्रिएटिन का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत माना जाता है, जो बनाने का सबसे अच्छा पूरक है। इसमें अच्छी मात्रा में ल्यूसीन होता है। जो शरीर की मांसपेशियों के प्रोटीन संश्लेषण को प्रोत्साहित करने का काम करता है।

10. मटर

वजन बढ़ाने वाली सब्जियां जिनमें मटर का नाम सबसे ऊपर है। यह पोषक तत्वों, कार्बोहाइड्रेट में भी अधिक होते हैं। इससे आप कैलोरी जल्दी प्राप्त कर सकते है। यह पोषक तत्व आपके शरीर के लिए जरुरी होते है। 

11. सूखे फल

सूखे मेवे सूक्ष्म पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करता है। बहुत से लोग ऐसा मानते है की फल सूखने पर उनके पोषक तत्व खत्म हो जाते है लेकिन यह गलत अवधारणा है, बल्कि सूखे मेवों में फाइबर अधिक होता है आप अलग-अलग प्रकार के सूखे मेवे का सेवन कर सकते है।  

12. स्वस्थ अनाज

अगर आप स्वस्थ अनाज खाते है तो इससे आपके शरीर को कैलोरी, कार्ब्स, और पोषक तत्वों का एक उत्कृष्ट स्रोत मिलता है। दलिया इसका एक अच्छा विकल्प है। १ कप पके हुए दलिया से १३० कैलोरी मिलती है। 

13. पनीर

पनीर अधिकतर रूप से पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। इससे वसा और स्वस्थ कैलोरी प्राप्त की जा सकती है। पनीर स्वस्थ तरह से मोटे होने का तरीका है। आप अपने दैनिक आहार में पनीर को जोड़े जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। पूर्ण वसा वाले पनीर को रोज खाएं आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

14. डार्क चॉकलेट

चॉकलेट भी बहुत से लोगों को पसंद होती है। डार्क चॉकलेट मोटा होने का तरीका हो सकती है। यदि आपको मीठा खाने का शौक है और बार- बार कुछ मीठा खाने का मन करता है तो आप डार्क चॉकलेट की तरफ जा सकते है। इसमें वसा और कैलोरी उच्च होती है। ध्यान रहे इसे ज़्यादा नहीं खाएं। 

15. एवोकैडो

एवोकैडो से स्वस्थ वसा प्राप्त की जा सकती हैं। यह कैलोरी से भरपूर फल हैं। कैलोरी प्राप्त करने का यह एक स्वस्थ तरीका है।

कन्क्लूज़न 

वजन बढ़ाने के लिए इन सुपरफूड्स को जरूर अपने आहार में शामिल करे। यह स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। संयम बनाए रखे और अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाएं। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next