

बहुत से लोगों को अलग अलग चीज़ों का व्यसन हो सकता है और उनमें से एक है – सिगरेट। धूम्रपान ना केवल आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों को भी न्योता दे सकता है। आजकल धूम्रपान एक आम आदत बन चुकी है और कुछ लोग इसके घातक प्रभावों से भी अनजान होते हैं। चाहे बात सिगरेट पीने की हो या किसी अन्य तंबाकू (tobacco) उत्पाद की, आपको इनके नुकसान नज़रअंदाज़ नहीं करने चाहिए। इस लेख में हम आपको सिगरेट पीने के नुकसान, सिगरेट के नुकसान से बचाव, और इसे छोड़ने के तरीकों से अवगत करवायंगे।
सिगरेट पीने के नुकसान | Health Effects Caused by Smoking
तंबाकू के धुंए में 7000 से अधिक रसायन पाए जाते हैं जिनमें से 250 हानिकारक होते हैं और 69 कैंसर का कारण हो सकते हैं। सिगरेट पीने से बहुत से शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकते हैं। यहाँ कुछ प्रमुख नुकसान या बीमारियों के बारे में बताया है:
फेफड़ों का कैंसर
दुनिया भर में सबसे ज़्यादा लोग फेफड़ों के कैंसर से मरते हैं। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो इससे आपके फेफड़ों में कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सिगरेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ आपके फेफड़ों के ऊतकों को नुकसान पहुंचाते हैं जो बाद में कैंसर के रूप में विकसित होते हैं।
हृदय रोग
आपके शरीर के हर भाग को खतरा पहुंचाते हुए, धूम्रपान हृदय रोग का कारण भी बन सकता है। सिगरेट पीने के नुकसान में जानलेवा होता है। धूम्रपान करने की वजह से रक्त वाहिकाओं में सिकुड़न आ जाती है जिससे रक्त प्रवाह में अवरोध होता है और आपके हृदय को काम करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। यह हार्ट अटैक (heart attack) और स्ट्रोक (stroke) जैसी समस्याओं को न्योता दे सकता है।
प्रजनन क्षमता में कमी
धूम्रपान करने वाले पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता में कमी देखी जा सकती है। पुरुषों में धूम्रपान (smoking) से शुक्राणु की गुणवत्ता में गिरावट आती है, जबकि महिलाओं में यह गर्भधारण की संभावनाओं को कम कर सकता है।
डायबिटीज़ का खतरा
धूम्रपान करने की वजह से आपके शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध (insulin resistance) बढ़ सकता है। इसकी वजह टाइप 2 डायबिटीज़ (type 2 diabetes) होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आपके शरीर में डायबिटीज़ से जुड़े कॉम्प्लीकेशन्स का खतरा भी बढ़ सकता है।
अचानक सिगरेट छोड़ दें तो क्या होता है? | What Happens If You Quit Smoking Suddenly?
अगर आपको सिगरेट की लत बहुत लम्बे समय से है तो इसको अचानक छोड़ने के बहुत से नुकसान हो सकते हैं। इस निकोटीन विदड्रॉअल की वजह से आपको बहुत सी शारीरिक और मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जो इस प्रकार सूचीबद्ध हैं:
चिड़चिड़ापन और तनाव
अचानक सिगरेट छोड़ने से मस्तिष्क में निकोटीन (nicotine) की कमी हो जाती है, जो आपको चिड़चिड़ा और तनावग्रस्त बना सकता है। यह समस्या कुछ दिनों या हफ्तों तक ही सीमित रहती है लेकिन धीरे-धीरे कम हो जाती है। यदि आपको बेचैनी हो तो शारीरिक गतिविधि करें जैसे चलना या दौड़ना।
सोने में परेशानी
सिगरेट छोड़ने पर नींद में खलल पड़ सकता है। कई लोग नींद न आना या बीच में जागने जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। यह निकोटीन की लत से मस्तिष्क में हो रहे परिवर्तनों का कारण होता है। इससे बचने के लिए अगर आप चाय या कॉफ़ी पीते हैं तो शाम के समय पीने से बचें।
वज़न बढ़ना
अचानक सिगरेट छोड़ने के नुकसान की वजह से आपका वज़न बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। निकोटीन भूख को दबाने का काम करता है, और जब आप इसे छोड़ते हैं, तो भूख बढ़ जाती है, जिससे अधिक खाने की आदत बन सकती है। इससे बचने के लिए आप कुछ पौष्टिक आहार खा सकते हैं।
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
सिगरेट पीने के नुकसान से बचते टाइम यह भी एक आम समस्या है। जब आप सिगरेट छोड़ते हैं तो आपको ध्यान केंद्रित करने में समस्या हो सकती है। इस मानसिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है।
सिगरेट के नुकसान से बचाव के लिए क्या करें? | Ways to Prevent and Quit Smoking
सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम यही है कि आप इस आदत को छोड़ें। इसके लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं:
सिगरेट छोड़ने की योजना बनाएं
अचानक सिगरेट छोड़ने के बजाय, धीरे-धीरे इसे कम करने की योजना बनाएं। इससे निकोटीन विदड्रॉअल (nicotine withdrawal) के लक्षणों से बचने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, आप स्वस्थ आदतें अपना सकते हैं जैसे योग, ध्यान, और शारीरिक व्यायाम।
निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT)
अगर सिगरेट छोड़ना आपके लिए बहुत कठिन है, तो निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (Nicotine Replacement Therapy) की मदद ले सकते हैं। यह आपको निकोटीन के अन्य स्रोत जैसे च्यूइंग गम, पैच या लोज़ेंज के माध्यम से धीरे-धीरे इस आदत को छोड़ने में मदद कर सकता है।
व्यायाम और स्वस्थ खानपान
यदि आप सिगरेट पीना कैसे छोड़े का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आपको व्यायाम करना चाहिए और संतुलित आहार खाना चाहिए। इसके माध्यम से आपके शरीर से निकोटीन बहार निकल जाता है जिसके साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
निष्कर्ष
धूम्रपान एक जानलेवा आदत है जो आपको गंभीर बीमारियों से जूझने के लिए मज़बूर कर सकता है। सिगरेट पीने के नुकसान से बचने का सबसे अच्छा तरीका इसे छोड़ना ही है। हालांकि, अचानक सिगरेट छोड़ने के नुकसान भी हो सकते हैं इसलिए आपको सही योजना बना के इस आदत से छुटकारा पाना चाहिए। धूम्रपान से बचने के लिए आप एक योजना बना सकते हैं, व्यायाम करें, और अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं। धूम्रपान डायबिटीज़ और कैंसर (cancer) जैसी बड़ी बीमारियों को न्योता दे सकता है। साथ ही, इसे अचानक छोड़ने से आपको वज़न बढ़ने, नींद ना आने जैसी समस्या हो सकती है। यदि आपको ज़्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।