Healthy Diet Plans 1 MIN READ 7606 VIEWS December 21, 2022 Read in English

पाचन के लिए जूस जो आपके डाइट का हिस्सा होने चाहिए

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

पाचन से संबधित समस्याएं बहुत ही साधारण होती हैं। कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याये अपनी दिनचर्या में अचानक बदलाव या अस्वस्थ आहार लेने के कारण भी होती है। चिकित्सा भाषा में, पाचन संबंधी समस्याएं एक अस्वस्थ पाचन तंत्र का ही परिणाम होती हैं। बहुत अधिक तैलीय या जंक फूड आहार के सेवन से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। क्या पाचन के लिए जूस उपचार की तरह काम करता हैं?

इसका उत्तर हां है, लेकिन यह जूस प्राकृतिक सामग्री से बना हुआ होना चाहिए। प्राकृतिक जूस का सेवन पाचन संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद करता है। एक अच्छे तरीके से बना हुआ हुआ जूस न केवल पाचन में ही मदद करता है बल्कि यह बहुत स्वादिष्ट भी होता है।

पाचन के लिए जूस 

सुबह खाली पेट जूस का सेवन करने से पाचन सही रहता है। प्राकृतिक सामग्री से बना एक डिटॉक्सिफाइंग जूस पाचन तंत्र को साफ करने और शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। यहाँ कुछ सबसे अच्छे स्वस्थ जूस के बारे में बताया गया है जिनका सेवन रोजाना किया जा सकता हैं:

1. नींबू का जूस 

नींबू एक अच्छी आहार युक्त सामग्री होती है जो शरीर के लिए लाभकारी होती है। नींबू अम्लीय फल होते हैं जिनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। एक गिलास गर्म नींबू पानी पीने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को निकला जा सकता है। लिवर की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना इस जूस का सेवन करना चाहिए ।

सुबह पीने वाले सभी जूसों में नींबू का जूस सबसे अच्छा होता है जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। आपको बस इतना ही करना है कि आधा नींबू निचोड़ें और इसे गर्म पानी में मिलाकर पी जाये। स्वस्थ आंत के लिए रोजाना सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करना चाहिए।  इसके अलावा अच्छे स्वाद और वजन घटाने के लिए इसमें शहद की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।

2. सेलरी का जूस 

सेलरी एक कम कैलोरी वाली, फाइबर युक्त सब्जी होती है जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। सेलरी का रस हल्का होता है और इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है इसलिए यह पेट दर्द के इलाज के लिए अच्छी होती है। यह जूस पाचन, एसिड रिफ्लेक्स और सूजन संबंधी समस्याओ के लिए सबसे अच्छा होता है।

सेलरी के जूस के लिए सबसे पहले सेलरी का एक गुच्छा लें और डंठल को अलग करने के लिए इसके आधार को काट लें। फिर इसे अच्छी तरह से जूसर में डाल दें। रोजाना सुबह खाली पेट एक कप सेलरी के जूस को पीना चाहिए और अगले 20 से 30 मिनट तक कुछ भी न पिएं।

3. अनार का जूस 

अनार में कई लाभकारी पोषक तत्व होते है जैसे फॉस्फोरस, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन सी आदि। इस प्रकार, अनार के जूस से आंत की सूजन को कम करके पाचन में सुधार किया जा सकता है। क्रोहन रोग से पीड़ित लोगों को इस जूस का सेवन करना चाहिए।

अनार के रस को लंबे समय तक अपने दैनिक आहार में शामिल कर पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाया जा सकता है। 

4. सेब का जूस 

सेब में सोर्बिटोल और उच्च आहार फाइबर होता है जिसके कारण कब्ज से राहत मिलती है। इसमें पेक्टिन और पानी में घुलनशील फाइबर होता है जिससे आंत्र प्रणाली स्वस्थ होती है। इस प्रकार, सेब के जूस को पाचन के लिए सबसे अच्छे फलों के जूस के रूप पीना चाहिए यह जूस स्वस्थ पाचन तंत्र को विकसित करता है।

सेब के जूस का सेवन दिन में नाश्ते से पहले करना चाहिए। सेब का जूस आप अपने घर पर भी बना सकते हैं या किसी दुकान से भी खरीद सकते हैं।

5. चुकंदर का जूस

चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को नियंत्रित करके कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। चुकंदर में बीटाइन होता है, यह स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। बीटाइन पेट के एसिड के स्तर को बढाकर पाचन में सुधार करता है।

6. आलूबुखारे का जूस

प्रून, को सूखे आलूबुखारे के रूप में भी जाना जाता है, इससे हमारे शरीर को लैक्सटिव भी मिलता है। इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोर्बिटोल होते हैं जो हमारी आंत्र प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

 आलूबुखारे का जूस बनाने के लिए एक बर्तन में 2 लीटर पानी और 200 ग्राम आलूबुखारे डालें। अब इन्हें तेज आंच पर गर्म करें और जब उबलने लगे – इसके बाद बर्तन को ढककर धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं. फिर इसे ब्लेंडर में डाल कर चलाने से आलूबुखारे जूस बन जाता है। इस जूस को रोज पीने से स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है  क्योंकि यह कब्ज के लिए सबसे अच्छा जूस होता है।

7. कच्चे आम का जूस 

हरे या कच्चे आम में पेक्टिन कि मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के इलाज के लिए एक बेहतरीन उपाय होता है। पेक्टिन के द्वारा पाचन तंत्र में खाद्य पदार्थों को तोड़ने में मदद मिलती है। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि कच्चे आम का जूस पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।

इस जूस को शहद और काली मिर्च के साथ पीने से पेट दर्द या पेट की अन्य समस्याओं का इलाज किया जा सकता हैं।

8. खीरे का जूस 

खीरे का जूस हाइड्रेटिंग पेय होता है जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, सिलिकॉन, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। हम जानते हैं कि पेट का जूस भोजन को आसानी से पचा देता है और इस जूस को पीने से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थों बहार निकल जाते है।

इस जूस को बनाने के लिए खीरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसमें पुदीना, नमक और अदरक के साथ ब्लेंडर में डाल दें। इस जूस को रोज सुबह नाश्ते से पहले पीना चाहिए।

9. अदरक का जूस 

बाजार में पाचन के लिए कई जूस उपलब्ध हैं लेकिन अदरक का जूस पेट की समस्याओं के इलाज का सबसे अच्छा होता है। अदरक हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है यह पेट में पाचक रसों या पाचक एंजाइमों को ठीक करके बाहरी बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

अदरक का जूस बनाने के लिए अदरक का एक सा छोटा टुकड़ा लें और चाकू से उसका छिलका उतार लें। अदरक को ग्राइंडर से कद्दूकस करके छलनी से उसका जूस निकाल लें।

कन्क्लूज़न

प्रतिदिन स्वस्थ जूस पीना एक अच्छी आदत होती है क्योंकि यह स्वस्थ आहार को बढ़ावा देता है जिसमे मिनरल और विटामिन होते है। ये खनिज और विटामिन आपके शरीर को वापस सही स्थिति में लाने में मदद करते हैं।

कुछ जूस पाचन से संबधित कब्ज में भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। जूस तरल रूप में होते हैं,और उनमें कुछ मात्रा में आहार फाइबर भी होते हैं। इन आहार फाइबर से पाचन तंत्र सही तरह से काम करते हैं।

जूस बनाने से पहले सामग्री को अच्छी तरह से धोना चाहिए फिर इस सामग्री को साफ और अच्छे जूसर में डाल दे और अच्छी तरह से पीस ले ,अब स्वादिष्ट स्वस्थ जूस तैयार है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next