Hindi 0 MIN READ 328 VIEWS July 26, 2024

जानिए पूरे शरीर में सूजन का इलाज

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

अक्सर हम देखते हैं कि हमारे पूरे शरीर में सूजन आ गयी है जो हमारे लिए एक चिंता का कारण भी बन जाता है। पूरे शरीर में सूजन एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है, इसलिए यदि आपको यह अनुभव हो तो डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम पूरे शरीर में सूजन का इलाज, उसके कारण, और उपाय आदि के बारे में पढ़ेंगे। 

पूरे शरीर में सूजन आने के कारण

पूरे शरीर में सूजन आना किसी को भी परेशान कर सकता है। पूरे शरीर में सूजन आने का कारण कुछ भी हो सकता है परन्तु हमें ध्यान रखना चाहिए कि अगर यह हमारे लिए अत्यधिक दिक्कत कर रहा है तो हम डॉक्टर से जल्द से जल्द परामर्श लें। पूरे शरीर में सूजन आना कई कारकों पर निर्भर कर सकता है जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं :

  • एलर्जी: एलर्जी प्रतिक्रिया के कारण शरीर में हिस्टामिन नामक रसायन निकलता है, जिससे सूजन हो सकती है।
  • संक्रमण: बैक्टीरिया, वायरस से होने वाले संक्रमण से भी सूजन हो सकती है।
  • चोट: चोट लगने पर, शरीर क्षतिग्रस्त ऊतकों को ठीक करने के लिए सूजन पैदा करता है।
  • गठिया: गठिया विभिन्न प्रकार के होते हैं, जिनमें से कई में जोड़ों में सूजन होती है।
  • हृदय रोग: हृदय रोग में दिल कम कुशलता से काम करता है, जिससे शरीर में तरल पदार्थ जमा हो सकता है और सूजन हो सकती है।
  • गुर्दे की बीमारी: गुर्दे की बीमारी से शरीर अतिरिक्त तरल पदार्थ और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में असमर्थ हो जाता है, जिससे सूजन हो सकती है।
  • यकृत रोग: यकृत रोग से यकृत क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिससे शरीर में तरल पदार्थ जमा हो सकता है और सूजन हो सकती है।
  • दवाएं: कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव के रूप में सूजन हो सकती है।

पूरे शरीर में सूजन के लक्षण

अगर हमें पूरे शरीर में सूजन होती है तो हमें कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • त्वचा में लालिमा: अगर हमारे शरीर में सूजन होने लगती है तो हमारी त्वचा लाल हो जाती है।  साथ ही साथ हमें सूजन के साथ गर्मी महसूस होने लगती है। 
  • दर्द: इसका एक लक्षण पूरे शरीर में दर्द होना भी है। 
  • अकड़न: अगर हमारे पूरे शरीर में सूजन होने वाली हो तो हमे अकड़न महसूस होने लगती है साथ ही साथ हम काफी थका हुआ महसूस करते हैं।
  • सांस लेने में तकलीफ: सूजन के वक्त हमारा वजन अत्याधिक बढ़ जाता है जिसके चलते हमें सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। 

पूरे शरीर में सूजन का इलाज

अगर आपको अपने पूरे शरीर में सूजन का इलाज चाहिए तो इसके लिए आपको सबसे पहले उसका कारण जानना ज़रूरी है। कारण जानने के लिए आप अपना प्रशिक्षण करा सकते हैं ताकि आपको उस हिसाब से उचित इलाज की सुविधा मिल सके। पूरे शरीर में सूजन आने के कुछ मुख्य कारण नीचे दिए हुए हैं:

  • दवाई
  • सर्जरी
  • दैनिक जीवनशैली में बदलाव।

अगर आपको भी अपने पूरे शरीर में सूजन का आभास हो तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करना चाहिए ताकि वो समय रहते उसका कारण जान सके और उस कारण का उचित इलाज भी हो सके।  डॉक्टर से सही वक्त पर परामर्श लेना आपको गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है। 

घरेलू उपाय

हम कुछ घरेलू उपाय अपना कर भी पूरे शरीर में होने वाली सूजन से बच सकते हैं। निम्नलिखित कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय हैं जिन्हें हम अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं:

  • नमक: नमक से शरीर में पानी जमा हो सकता है जिसकी वजह से सूजन बढ़ जाती है इसलिए हमे नमक का सेवन कम करना चाहिए। 
  • तरल पदार्थ: पानी या फिर तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए क्योंकि ये अनावश्यक चीज़ों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। 
  • व्यायाम: नियमित रूप से व्यायाम करें इस से रक्त के प्रवाह में सुधार आता है और सूजन कम होती है। 
  • सिंकाई: सूजन वाली जगह पर ठंडे से सिंकाई करने से सूजन और दर्द कम हो सकता है। 
  • खाद्य पदार्थ: ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो कि सूजनरोधी हों जैसे कि अदरक, हल्दी और अजवाइन।

निष्कर्ष

अक्सर हम देखते हैं कि हमारे पूरे शरीर में सूजन आ गयी है जो उस वक्त हमारे लिए एक बड़ी चिंता का कारण बन जाती है। शरीर में सूजन के कारण बहुत सारे हो सकते हैं। यह किसी चोट,एलर्जी और संक्रमण की वजह से हो सकती है। अगर आप पूरे शरीर में सूजन के कारण और उपचार के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए हमें सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श कर उसका कारण जानने का प्रयास करना चाहिए।  ऐसा इसलिए क्योंकि कारण पता होने के बाद ही डॉक्टर हमें सही तरीके से उपचार दे सकते हैं। हम इस सूजन को सही करने के लिए घरेलू उपचार भी अपना सकते हैं। सूजन को जल्द से जल्द सही करने के लिए हमारे लिए यह ज़रूरी है कि हम सही तरीके से उसका प्रशिक्षण कराये ताकि वह किसी गंभीर बीमारी का रूप ना ले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next