Hair, Skin & Nails 1 MIN READ 15186 VIEWS September 26, 2022

ये हैं पिंपल के दाग हटाने के उपाय

पिंपल के दाग हटाने के उपाय

मुँह पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन ये जब ठीक हो जाते हैं और उसके बाद इससे पड़े निशान के कारण जो परेशानियां होती हैं, असल में वही चिंता का विषय होता है। पिम्पल्स तो चार पांच दिनों में ठीक हो जाते हैं लेकिन इसके बाद स्किन क्लियर होने में कई दिन और अक्सर तो और भी ज़्यादा समय लग जाता है। कहीं आना जाना भी अच्छा नहीं लगता। पिम्पल्स से चेहरा खराब होता है और देखने में भी बुरा लगता है। इसको नज़रअंदाज़ करने का सबसे अच्छा तरीका है, ब्रेकआउट्स को रोकना और संतुलित आहार लेना है। हालांकि केवल आहार और लाइफ स्टाइल के अलावा भी बहुत कुछ ऐसा है जो पिम्पल्स के निशान को बढ़ाने में सहायक होता है। ये पिम्पल्स के निशान आपके आत्मविश्वास पर भी असर डाल सकते हैं। लेकिन सवाल ये है कि पिंपल के दाग हटाने के उपाय क्या हैं और इन्हें कैसे दूर किया जाए?  हलाकि इसके लिए बहुत से तरीके हैं। सबसे अच्छा तो ये है कि आप नेचुरल होम रेमिडीज को ट्राई करिये, ये सबसे बेहतर उपचार है। 

बहुत से लोग एक्ने और पिंपल को एक ही चीज समझ लेते हैं। जबकि एक्ने यानी मुंहासे स्किन कंडीशन है और पिम्पल्स एक्ने के लक्षणों का साइड इफेक्ट है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो एक्ने और पिंपल्स आपके लिये ज़्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आपकी त्वचा पर प्राकृतिक फोड़े के रूप में पिंपल्स और फुंसी के धब्बे दिखाई देते हैं। जब आपकी त्वचा के सेल्स गंदगी, टॉक्सिक सब्स्टांसेज़  और आयल सीबम जमा करते हैं तो इससे स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। ये बंद रोमछिद्र ब्रेकआउट और पिंपल्स का कारण बनते हैं। पिंपल्स के निशान को प्रभावी ढंग से हटाने के लिए जरूरी है कि आप अपने चेहरे को साफ रखें। बहुत से लोग हार्मोनल परिवर्तन के कारण पिंपल्स से पीड़ित होते हैं। बहरहाल चाहे जो भी हो, पिंपल्स के निशान हम सभी के लिए एक खतरे से कम नहीं होते। आइये आज आपको बताते हैं कि पिम्पल्स के दाग़ हटाने के घरेलू उपाय क्या क्या हैं और इनका उपयोग आपको कैसे करना है।   

पिंपल के प्रकार 

पिम्पल्स के निशान मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं। वे आमतौर पर त्वचा पर उनकी उपस्थिति से पहचाने जाते हैं। 

1. एक जो छोटे पिम्पल्स होते हैं वो चपटे और काले पड़ जाते हैं। हालाँकि ये साफ होने में सबसे आसान होते हैं और इसकी प्रक्रिया स्वाभाविक होती है।

2. एक सफेद सिर वाला पिम्पल होता है। इसको आइस पिक, बॉक्सकार और रोलिंग स्कार्स भी कहा जाता है। इस प्रकार के पिम्पल्स के निशान संकरे दिखते हैं लेकिन गहरा प्रभाव डालते हैं। ये निशान त्वचा के कोलेजन के नुकसान का कारण भी होते हैं।

3. एक पिम्पल लाल और भूरे रंग के निशान छोड़ते हैं। ये निशान सिस्ट और हार्मोनल असंतुलन के कारण होते हैं और अक्सर इनको मिटाना बहुत मुश्किल होता है। 

पिंपल के दाग हटाने के उपाय

आइये अब देखते हैं कि मुंहासों और पिंपल के दाग़ हटाने के घरेलू उपाय क्या क्या हैं और पिम्पल्स को हटाने में ये कितने सहायक होते हैं।  

1. नारियल का तेल    

शायद ही कोई ऐसी स्किन हो जो नारियल के तेल के रिच, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से लाभान्वित न हो सके। यह एक प्रभावी घरेलू उपचार है जो पिम्पल्स के घावों को उभरने से रोकने का एक उत्तम तरीका है। विटामिन ई और के और एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरा  यह हेल्दी स्किन सेल्स के विकास में मदद करता है जो मुंहासों के निशान को दूर करने में बहुत सहायक होता है। आपको बस एक चम्मच नारियल का तेल लेना है और उस तेल को अपनी हथेलियों के बीच अच्छी तरह मलकर इसे अपने चेहरे के प्रभावित क्षेत्रों पर धीरे धीरे से लगाना है। इसके बेहतर परिणाम पाने के लिए इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह मुँह धो लें। अच्छा यही होगा कि आप इसे रोजाना लगाएं। 

2. संतरे के छिलके का पाउडर 

साइट्रिक एसिड से भरपूर संतरे के छिलके का पाउडर पिम्पल्स के निशानों को हल्का करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।  संतरे के छिलके का पाउडर उन लोगों के लिए एक वरदान है जो अपनी स्किन से पिंपल्स के दाग़ों को हटाना चाहते हैं। इसके लिए आपको एक एक चम्मच संतरे का पाउडर और शहद लेना है। संतरे के छिलके के चूर्ण को बराबर भाग में शहद के साथ मिला लें। इसमें से संतरे के छिलके का खुरदुरा और गांठों वाला भाग निकाल दें और इसको बिलकुल चिकना पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर पिम्पल्स वाली जगहों पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद अपना मुँह गुनगुने पानी से धो लें। इसे हर दूसरे दिन एक बार लगाना बहुत लाभदायक होगा।  

3. बेसन 

लीजिये बेसन तो आपके किचन में मौजूद है। सबसे आसानी से उपलब्ध सामग्री में से एक होने कि वजह से बेसन स्किन की ज़्यादातर समस्याओं में काम आता है। पिंपल्स के निशान हटाने के लिए या नियमित फेस स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बेसन बेहतर है। ये एल्कलाइन गुणों से भरपूर होता है और त्वचा के पीएच लेवल को बनाए रखता है। इससे त्वचा की अच्छी सफाई होती है। यही कारण है कि बेसन को एक स्किन क्लीनर के रूप में भी जाना जाता है और इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच बेसन, थोड़ा गुलाब जल और नींबू का रस चाहिए होगा। 

बेसन, गुलाब जल और नींबू के रस को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं, विशेष रूप से पिम्पल्स से प्रभावित जगहों पर अधिक लगाएं। थोड़ी देर इसे सूखने दें और उसके बाद सादे पानी से मुँह धो लें। हर दूसरे दिन इसका उपयोग करें।अगर आप चाहें तो नींबू के रस को इसमें से हटा भी सकते हैं। पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय में बेसन बहुत उपयोगी है।  

4. सेब का सिरका 

पिम्पल्स के दाग़ हटाने के घरेलू उपाय में सेब का सिरका बहुत फायदेमंद है। अगर आप अपने लिए सही पीएच संतुलन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सेब साइडर सिरका एक असरदार इंग्रेडिएंट है। यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और त्वचा के छिद्रों को साफ और प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करता है, जिससे त्वचा मुलायम, चिकनी और दाग और धब्बों से मुक्त रहती है। यह आपके पिंपल्स की लाली  को कम करने में मदद करता है और धीरे-धीरे उनके आकार को भी कम कर देता है। इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका दो बड़े चम्मच शहद और थोड़ा पानी चाहिए होगा। 

अब आपको करना ये है कि सेब के सिरके में दो बड़े चम्मच शहद के मिलाने हैं। यदि आप इस मिश्रण को पतला करना चाहते हैं तो आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं। एक साफ कॉटन पैड की मदद से इस मिश्रण को आप अपने पूरे चेहरे पर लगाइये और इसको 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दीजिये। इसके बाद आप इसे सादे पानी से धो लीजिये। आप इसे रोजाना लगा सकते हैं। ये मिक्सचर फेस पर पिम्पल्स हटाने का उत्तम तरीक़ा है।  

5. एलोवेरा 

पिम्पल्स के काले दाग़ हटाने के उपाय में एलोवेरा बहुत अधिक लाभदायक है। बेदाग, प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग त्वचा के लिए एलोवेरा एक अचूक औषधि है। अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह त्वचा की समस्याओं जैसे कोई भी निशान, फुंसी या दानों के निशान और इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद करता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है और बिना निशान छोड़े घावों को तेजी से भरने में भी मदद करता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ एलोवेरा जेल कि ज़रूरत होती है। आपको करना ये है कि एलोवेरा के पत्तों से जेल निकलना है या आप बाजार से भी ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल या जेल आधारित प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। इसको आप  जहाँ जहाँ पिम्पल्स हैं, वहां पर एक मोटी और एक समान परत की तरह लगाएं। फिर इसको रात भर अपने चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह इसे गुनगुने या सादे पानी से धो लें। इसको आप रोज़ इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। आप इसे अपने बालों, शरीर और चेहरे पर लगा सकते हैं। अपनी त्वचा के पीएच संतुलन को बढ़ाने के लिए आप इसको पी भी सकते हैं।   

इसके अलावा आप चेहरे के दाग़ हटाने के लिए बेकिंग सोडा, चाय के पेड़ का तेल, लेमन जूस, कैस्टर आयल, टमाटर, मसूर की दाल और कच्चा दूध, हल्दी, शी बटर और आलू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

कन्क्लूज़न  

चेहरे पे हुए पिम्पल्स के दाग़ हटाने के उपाय बहुत हैं। ये आपकी स्किन के ऊपर निर्भर करता है कि आपको इनमें से क्या सूट करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको चूज़ करना पड़ेगा कि इनमें से आप पिम्पल्स के लिए क्या इस्तेमाल करें। हो सकता है कि आप जो भी चेहरे पर लगाएं वो बहुत तेज़ी से काम करे या ये भी मुमकिन है कि पिम्पल्स ठीक होने में थोड़ा वक़्त लगे। लेकिन एक बात याद रखिये, पिम्पल्स कोई ऐसा मर्ज़ नहीं है जो ठीक ना हो सके। बस आप घरेलू नुस्खों का सही उपयोग करिये और फिर इनकी उपयोगिता देखिये। अपना ख्याल रखियेगा।    

2 responses to “ये हैं पिंपल के दाग हटाने के उपाय”

  1. Mere chehare par kala dag dhaba aur Dana funsi ho Gaya hai peleas koi upaye bataye ki jaldi se thik ho jaye

    • काले दाग, धब्बों और दानों को दूर करने के लिए कुछ जीवन शैली मे बदलाव लाने से काफी मदद मिलती है, जैसे अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार त्वचा को साफ़ करें। इसके अलावा स्वस्थ आहार खाने में ध्यान दें जैसे ताजा मौसमी फल और सब्जियों का भरपूर सेवन करें खासकर, विटामिन C और विटामिन E युक्त खाद्य पदार्थ क्योंकि वे त्वचा के स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। दिन भर मे पर्याप्त पानी पिये, करीब ८ से १० ग्लास। अच्छी नींद ले और नियमित व्यायाम करें। अधिक सूरज की किरणों से त्वचा को बचाने के लिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का उपयोग करें।
      इसके अलावा लेख मे दिए गए उपाय का उपयोग करें, जैसे नारियल का तेल, बेसन, सेब का सिरका इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next