Hindi 1 MIN READ 1037 VIEWS June 18, 2023

क्या चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान होते हैं?

जब आप चेहरे पर नारियल तेल लगाते हैं तो उससे स्किन को भरपूर पोषण मिलता है और दाग-धब्बों में भी ये तेल फायदा करता है। लेकिन यही नारियल तेल आपकी चेहरे की स्किन को खराब भी कर सकता है। नारियल तेल से चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं और स्किन में एलर्जी भी हो सकती है। इसका मतलब ये हुआ कि इस तेल को लगाने के अगर फायदे हैं तो चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान भी होते हैं। असल में स्किन से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग नारियल तेल इसलिए उपयोग करते हैं क्योंकि इसमें एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। तेल के यही गुण त्वचा से सम्बंधित समस्याओं से नजात दिलाते हैं। लेकिन चेहरे पर जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से कई नुकसान भी होते हैं जिन्हें अभी तक आप नहीं जानते हैं।   

नारियल के तेल की न्यूट्रिशनल वैल्यू 

नारियल का तेल विभिन्न कंपोनेंट्स से भरपूर होता है। ये सभी कंपोनेंट्स आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नारियल का तेल सैचुरेटेड फैट के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है। नारियल के तेल में मौजूद कैप्रिक एसिड, कैप्रिलिक एसिड, कैप्रोइक एसिड, मिरिस्टिक एसिड और लॉरिक एसिड कई समस्याओं और स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने और उनका इलाज करने में मदद करते हैं। नारियल के तेल में मौजूद एमसीएफए पचाने में आसान होते हैं। ये आसानी से फैट के रूप में जमा नहीं होते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबाइयल और एंटिफंगल गुण पाए जाते हैं। ये एमसीएफए आकार में छोटे होते हैं। इन एमसीएफए को लिवर द्वारा प्रोसेस किया जाता है जिससे ये फैट के रूप में जमा होने के बजाय तुरंत ऊर्जा के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं।  

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान

जैसा हम आपको पहले बता चुके हैं कि नारियल तेल के फायदे बहुत होते हैं लेकिन चेहरे के लिए ये अक्सर बहुत नुकसानदाई हो जाता है। हालाँकि बहुत से लोग मानते हैं कि नारियल का तेल मूल रूप से चेहरे की त्वचा की देखभाल में जादू का काम करता है। लेकिन इन दावों में कोई दम नहीं है। आइये विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं कि चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।     

1. एलर्जी की समस्या 

नारियल का तेल अगर आपके लिए फायदेमंद होता है तो इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। अगर आप चेहरे पर नारियल तेल लगते हैं तो उससे एलर्जी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। क्या आप जानते हैं कि नारियल के तेल की तासीर गर्म होती है। यही कारण है कि गर्मियों में चेहरे पर ज्यादा तेल का इस्तेमाल एलर्जी की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए गर्मी में मुँह पर नारियल तेल लगाने से बचना चाहिए।  

2. मुहांसों के लिए हानिकारक 

बहुत लोगों का मानना है कि नारियल का तेल मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है। लेकिन ये बात सही नहीं है। हालाँकि नारियल का तेल बहुत सूदिंग यानी संतुष्ट करने वाला होता है। इसमें लॉरिक एसिड भी पाया जाता है। कटी फटी हुई त्वचा पर कोई भी तेल लगाना कभी भी अच्छा नहीं होता है। इससे आपके चेहरे के पोर्ज़ भी बंद हो सकते हैं और त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। 

नारियल तेल आपके चेहरे की स्थिति को और ज़्यादा खराब कर सकता है। नारियल तेल लगाने से होने वाली चिपचिपाहट के कारण चेहरे पर धूल मिट्टी से गंदगी चिपक  जाती है। यही गन्दगी आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या बढ़ा देती है। इसलिए मुंहासों में नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।    

3. चेहरे को ऑयली बनाये 

अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है तो नारियल का तेल आपके चेहरे के लिए अच्छा नहीं है। इसके इस्तेमाल करने से चेहरे पर ऑयल और बढ़ेगा और आपका चेहरा ऑयली दिखाई देगा। असल में इसकी वजह से चेहरा चिपचिपा हो जाता है। इसी चिपचिपाहट में धूल और मिट्टी चेहरे पर चिपकती रहती है। इस गन्दगी से आपकी स्किन खराब हो सकती है। इसलिए लंबे समय तक चेहरे पर नारियल तेल बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं लगाना चाहिए। इससे स्किन ऑयली हो जाती है। 

4.  फेशियल हेयर 

नारियल का तेल आपके चेहरे पर बालों की समस्या को भी बढ़ा सकता है। बहुत ज्यादा नारियल का तेल लगाने से आपके चेहरे पर प्राकृतिक रूप से जो बाल होते हैं, नारियल तेल से उनके बढ़ने का खतरा ज़्यादा हो जाता है। इससे वो बाल काफी मोटे होने लगते हैं। इसलिए महिलाओं के लिए चेहरे पर नारियल का तेल लगाना अच्छा नहीं हो सकता। महिलाओं को स्किन पर नारियल तेल नहीं लगाना चाहिए।    

नारियल तेल के फायदे 

नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर त्वचा पर चकत्ते, जलन और एक्जिमा और लाली की समस्याओं से आप जूझ रहे हैं तो नारियल का तेल आपको इन परेशानियों से आसानी से छुटकारा दिला सकता है। वैसे नारियल के तेल का उपयोग सदियों से खाना पकाने में किया जाता रहा है। यह तेल न केवल आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है बल्कि नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड शरीर द्वारा जल्दी ही अब्ज़ॉर्ब हो जाता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। आइये अब हम नारियल तेल के कुछ फायदों के बारे में बात करते हैं।  

1. अल्जाइमर में फायदेमंद 

नारियल तेल में मौजूद केटोन्स मस्तिष्क को एनर्जी प्रदान करते हैं और अल्जाइमर रोग को ठीक करने में अहम योगदान देते हैं। इस प्रकार आप कह सकते हैं कि नारियल के तेल में मौजूद केटोन्स मानसिक रोगों के इलाज के लिए उपयोगी होते हैं। 

2. वजन कम करने में सहायक 

वजन घटाने के लिए भी नारियल का तेल फायदेमंद होता है। इसमें शॉर्ट और मीडियम चेन फैटी एसिड होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल महिलाओं में पेट की ओबेसिटी को कम करने में भी सहायक होता है। यह थायरॉयड और एंडोक्राइन सिस्टम के कामकाज में मदद करता है और पैंक्रीयाज़ के तनाव को दूर करके शरीर के मेटाबॉलिज़्म रेट को भी बढ़ाता है।  

3. हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर को रोक सकता है 

नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी हृदय की विभिन्न समस्याओं को प्रभावी ढंग से रोकने में मदद करता है। नारियल का तेल प्राकृतिक सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है जो न केवल हमारे शरीर में हेल्दी कोलेस्ट्रॉल जो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है, को बढ़ाता है बल्कि एलडीएल यानी “खराब” कोलेस्ट्रॉल को अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बदलने में भी मदद करता है। शरीर में एचडीएल की मात्रा बढ़ाकर नारियल का तेल हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और साथ ही हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी सहायक होता है। 

4. त्वचा और पेट के कैंसर में फायदेमंद 

नारियल का तेल कीटोन पैदा करता है जो कैंसर को रोकने में मदद करता है। ट्यूमर सेल्स कीटोन्स में एनर्जी का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं और वो ग्लूकोज पर निर्भर होते हैं। पर्याप्त ऊर्जा के बिना कैंसर सेल्स फिर से पनपने में में असमर्थ होते हैं और इस प्रकार शरीर को हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं।   

5. इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद 

इम्युनिटी में सुधार के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।  इसमें एंटीमाइक्रोबायल लिपिड, लॉरिक एसिड, कैप्रिक एसिड और कैप्रिलिक एसिड का उच्च अनुपात होता है, जिसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। 

कन्क्लूज़न 

अब तो आपको नारियल तेल के फायदे और नुकसान दोनों ही समझ में आ गए होंगे। चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल कभी कभी परेशानी का कारण बन सकता है। इसकी चिपचिपाहट में गन्दगी चिपक जाती है और वो आपकी चेहरे की स्किन के लिए एक समस्या बन सकती है। इससे पिम्पल्स भी होते हैं और साथ ही स्किन की रंगत पर भी असर पड़ता है। चेहरे पर नारियल तेल का उपयोग ध्यान से करिये और अपना ध्यान रखिये। 

नारियल के तेल के बारे में अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

दोनों ही, ज़्यादा तेल के इस्तेमाल से स्किन एलर्जी हो सकती है, पिम्पल्स और रैशेज़ हो सकते हैं। चेहरे पर बाल भी हो सकते हैं। लेकिन इससे स्किन में ग्लो आ सकता है, त्वचा सॉफ्ट हो सकती है और चेहरे के दाग़ धब्बे भी दूर हो सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next