Hindi 1 MIN READ 148 VIEWS October 16, 2024

आँखों की रौशनी बरकार रखने के लिए क्या करें: Improve Your Eyesight

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

आँखे आपको संसार के सुंदर और बहुमूल्य पहलुओं को देखने और परखने का अवसर देती हैं। मगर, आज की तेज़ी से बढ़ती हुई दुनिया में आपकी आँखे ज़्यादातर मोबाइल, कंप्यूटर, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (Electronic Appliances) के इस्तेमाल से प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में, अगर आप अपनी आँखों की सही से देखभाल नहीं करते हैं तो आपकी आँखों की रौशनी धीरे-धीरे कम हो सकती है। इस लेख में हम आपको आंख खराब होने के लक्षण, आँख कमजोर होने के कारण, और आँखों को स्वस्थ रखने के तरीके बताएंगे। 

आंख खराब होने के लक्षण (Weak Eyesight Symptoms)

आँखों की समस्याएं पहली बार में पता नहीं चलती और धीरे-धीरे उभरती हैं। यदि समय पर इनपर ध्यान ना दिया जाए तो यह बड़ी समस्याओं का रूप ले सकती हैं। आँख खराब होने के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं: 

  • यदि आपको कोई वस्तु या इंसान धुंधला दिखने लगे तो यह आँखों की समस्या का संकेत हो सकता है। 
  • कम रौशनी या रात में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता है तो यह भी एक प्रमुख लक्षण है। 
  • आँखों में लगातार जलन, खुजली, या पानी आना आँखों में किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। 
  • पढाई या स्क्रीन पर काम करने पर लगातार सिरदर्द होता है तो यह आँखे कमजोर होने के लक्षण हो सकते हैं। 
  • कोई वस्तु यदि आपको दो दिखती हैं तो यह दृष्टि से जुडी समस्या हो सकती है। 
  • अगर आप तेज़ रौशनी को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं तो भी आपकी आँखों में परेशानी हो सकती है।  

आंख में इन्फेक्शन के लक्षण (Symptoms of Eye Infection)

यदि आप अपनी आँखों का ठीक से ख्याल नहीं रखेंगे तो इसका संक्रमण (infection) गंभीर हो सकता है। आंख में इन्फेक्शन के लक्षण निम्नलिखित हैं जो आमतौर पर देखे जाते हैं:

  • यदि आपकी आँखों में लगातार लालपन बना हुआ है तो यह संक्रमण का संकेत होता है।  
  • सुबह उठने पर यदि आपकी पलकें आपस में चिपकती हैं तो यह भी आंख में इन्फेक्शन के लक्षण में से एक हो सकता है।  
  • आपकी आँखों में दर्द और सूजन का एक साथ होना संक्रमण का लक्षण हो सकता है।  
  • अगर आपकी आँखों से ज़्यादा पानी या हरा या पीला मवाद निकलता है तो यह आँखों में संक्रमण हो सकता है। 

दूर की नजर कमजोर होने के कारण

कई लोगों को पास की वस्तुएं साफ़ दिखाई देती हैं मगर दूर की नहीं जिसके कारण यहाँ दिए गए हैं:

  • आनुवंशिक कारण: अगर आपके परिवार में किसी को आंखों की समस्या है, तो आपको भी यह समस्या होने का संयोग है। 
  • अत्यधिक स्क्रीन टाइम: लगातार मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर काम करना आंखों की रौशनी को प्रभावित करता है और आपको दूर की चीज़ें धुंधली दिखाई पड़ती हैं।
  • आंखों की उचित देखभाल न करना: सही पोषण और नियमित आंखों की जांच न करवाना भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है।
  • उम्र बढ़ना: उम्र के साथ आँखों की रौशनी धीरे-धीरे कम हो सकती है।
  • सूरज की तेज रोशनी: धूप में बिना सनग्लासेस पहने हुए लंबे समय तक रहना आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

आंख खराब होने के कारण

आपकी आँखों की समस्या के अनेक कारण हो सकते हैं। इनमें कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं: 

  • डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर

यह गंभीर बीमारियां (diabetes and high blood pressure) आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसकी वजह से रेटिना में समस्या पैदा हो सकती है जो आपकी नज़र धुंधली कर देता है।

  • पोषण की कमी

जब आपके खानपान में विटामिन A, C, और E जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी होती है तो इससे आपकी आँखों की रौशनी कमज़ोर हो सकती है। 

  • नींद पूरी ना होना 

अगर आप काम के चलते या चिंता की वजह से नींद पूरी नहीं करते हैं तो आपकी आँखों में सूखापन हो सकता है जिससे आपकी दृष्टि सीधा प्रभावित होती है।  

  • प्रदूषण और एलर्जी 

धूल और प्रदूषण की वजह से आपको विभिन्न संक्रमण और अन्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है जिससे दृष्टि में गहरा प्रभाव पड़ सकता है। 

आंख खराब होने पर क्या करें?

आंख खराब होने पर क्या करें यह सवाल आपको आँखों में परेशानी होने पर तंग कर सकता है। अगर ऐसा हो तो तुरंत निम्नलिखित कदम उठाएं:  

  • नियमित जांच करवाएं 

यदि आपको कोई भी दृष्टि से जुडी समस्या महसूस होती है, तो तुरंत नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें। यह संभावित आँखों की समस्याओं से बचाव कर सकता है।  

  • आँखों की सुरक्षा

अगर आप अक्सर सूरज की रौशनी में बहार जाते हैं तो अच्छे गुणवत्ता वाले सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।

  • पौष्टिक आहार का सेवन करें

अपने आहार को संतुलित करें और उसमें हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, मछली, बादाम और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें।

  • स्क्रीन टाइम सीमित करें

स्क्रीन पर काम करते समय 20-20-20 नियम अपनाएं। हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।

  • आंखों को आराम दें

नियमित अंतराल पर आंखों को आराम दें और अपनी पलकें झपकाते रहें ताकि आपकी आंखें सूखी न रहें।

  • स्वच्छता बनाए रखें

आंखों को हाथों से छूने से पहले हमेशा अपने हाथों को साफ करें ताकि संक्रमण (eye infection) न हो। इससे बहुत हद तक आंख खराब होने के लक्षण कम हो जाते हैं। 

निष्कर्ष

आँखें आपके लिए एक बेहद कीमती तोहफा हैं और इसे बचा कर रखना बेहद ज़रूरी है। एक बार आँखों की रौशनी काम हो जाए तो इसे वापस पाना बहुत मुश्किल होता है। आंख खराब होने के लक्षण, कमजोर दृष्टि के संकेत, और आंखों के संक्रमण को समय पर पहचान कर आप अपनी दृष्टि को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। यदि उपर्युक्त विस्तारित लक्षण नज़र आते हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और घरेलू उपचारों की मदद से आंख खराब होने के लक्षण पर नियंत्रण पाएं। साथ ही, स्वस्थ आहार, पर्याप्त आराम, और नियमित नेत्र जांच कराकर आप अपनी आंखों की रौशनी को बरकरार रख सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next