

लेजेंड बनाए जाता हैं पैदा नहीं होते। ऐसा ही एक उदाहरण है विराट कोहली। विराट कोहली डाइट प्लान और वर्कआउट इस बात का सबूत है कि एक चैंपियन बनना क्या होता है। ये हैं एक शानदार परफोर्मर, बुद्धिमान क्रिकेटर और एक लेजेंडरी खिलाड़ी।
ये बात सबको पता है कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को अपना आइडल मानते हैं। सचिन तेंदुलकर के शब्दों में- “किसी भी खिलाड़ी को फोकस्ड होना चाहिए, आपका नज़रिया सही होना चाहिए। अगर आप अलग अलग दिशाओं में अपनी ताकत लगा रहे हैं, तो आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। मेरे लिए जानना ज़रूरी है कि कब रुकना है और कब नहीं, बाकी सारी चीज़े उसके आसपास होती रहती हैं। क्रिकेट मैदान में खेला जाता है, लेकिन बाकी सब मैदान के बाहर होता है।”
सभी जानते हैं कि विराट कोहली को ये प्रेरणा कहां से मिलती हैं। विराट एक दृढ़ शक्ति वाले खिलाड़ी हैं, जो ना केवल क्रिकेट के लिए फोकस्ड हैं पर अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि फिट रहने की चाह रखने वाले बहुत से लोग विराट को अपना आइडल मानते हैं, इसलिए विराट कोहली डाइट प्लान और वर्कआउट के बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

Image Source: www.ibnlive.in
क्या आप भी विराट के वर्कआउट के बारे में जानना चाहते हैं? जानना चाहते हैं कि क्या है विराट कोहली डाइट प्लान?
चलिए देखते हैं ‘विराट कोहली डाइट प्लान और वर्कआउट’।
विराट कोहली डाइट प्लान
- विराट को घर का बना हुआ ताज़ा खाना पसंद है। फिट रहने के लिए कम खाना खाने में विराट बिलकुल विश्वास नहीं रखते। वो जंक फूड नहीं खाते पर घर का खाना खाने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
- विराट खाने के शौकीन हैं और उनका मानना है कि जब तक मन हो तब तक खाना चाहिए। लेकिन साथ ही विराट जंक फूड से दूर रहने की सलाह भी देते हैं। वो फैट वाले खाने को स्वस्थ विकल्प से बदलने को सुझाव देते हैं, जैसे कि फ्राइड चिप्स की जगह आप व्हीट क्रैकर्स खा सकते हैं। ये ना सिर्फ समय समय पर लगने वाली भूख को कम करेगा पर कैलोरी के स्तर को भी काबू में रखेगा।
- विराट हमेशा प्रोटीन से भरपूर खाना खाने की तरफदारी करते हैं क्यूंकि इससे मसल्स बनाने में मदद मिलती है। साथ ही साथ ये उन्हें कुछ शानदार शॉट्स लगाने की ताकत भी देता है। सेल्मोन, सूशी और लैम्ब चॉप्स उनके सबसे पसंदीदा हैं।
- विराट कोहली हमेशा से ही ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीने पर ध्यान देते हैं, साथ ही कोहली हमेशा मिनेरल वॉटर ही पीते हैं। पानी से होने वाली बीमारियों से बचने का एकमात्र तरीका है केवल अच्छा और साफ पानी पीना। ऐसा करने से कोहली अपने हर दौरे पर स्वस्थ रहते हैं और अक्सर बड़ी पारियां खेलते हैं।
विराट कोहली वर्कआउट
फिटनेस को लेकर विराट कोहली के झुकाव के बारे में सभी को पता है। मैदान में शानदार शॉट्स लगाने से लेकर विकेटों के बीच तेज़ी से दौड़ने और मैदान में फोकस्ड रहने से केवल ही चीज़ साबित होती है कि विराट दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक हैं। मैदान से बाहर और मैदान के अंदर भी विराट अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। मैच से पहले होने वाली नियमित फिटनेस एक्सरसाइज़ उनके फिटनेस शेड्यूल का एक हिस्सा है। इसके अलावा विराट रोज़ाना जिम जाते हैं और एक सख्त वर्कआउट करते हैं।
- विराट हफ्ते में पाँच दिन वर्कआउट करते हैं और दो दिन आराम करते हैं।
- विराट वज़न उठाने और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज़ करते हैं। इससे लीन और मज़बूत मसल्स बनते हैं, स्टैमिना और शारीरिक शक्ति बढ़ती है और लोअर बॉडी मसल्स भी टोन्ड हो जाते हैं। विकेट के बीच तेज़ी से भागना और सटीक थ्रो फेंकना इसी का परिणाम है।
- बेहतर स्टैमिना, इम्यूनिटि और फोकस बनाए रखने के लिए कोहली ना ही सिगरेट पीते हैं ना ही शराब।
आप इस सब का यही सार निकाल सकते हैं कि जब तक आप महनत नहीं करेंगे तब तक कुछ नहीं होगा; “नो पेन, नो गेन.” आपमें लगन, अनुशासन और इच्छा शक्ति होनी चाहिए। इसपर लंबे समय तक फिट रहने के लिए और भी बहुत कुछ करना पड़ता है। विराट कोहली ने ये महारथ हासिल की है और अपनी दृढ़ शक्ति के कारण वो काफी आगे तक जाएंगे।
बॉक्सिंग लेजंड मोहम्मद अली के शब्दों मे- “जिस व्यक्ति में रिस्क लेने की हिम्मत नहीं होती वो ज़िंदगी में कुछ हासिल नहीं कर पाता। कभी हार मत मानिए। आज हालातों का सामना करने के बाद आप अपनी बाकी ज़िंदगी एक चैंपियन की तरह रहेंगे।”