Hindi 1 MIN READ 84 VIEWS March 20, 2025

क्या हैं कनखजूरा काटने के घरेलू उपचार?

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

कनखजूरा काटने के घरेलू उपचार

कनखजूरा काटने की घटना कई बार परेशान कर सकती है, खासकर जब आप ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां यह प्राणी आम होता है। कनखजूरा, जिसे अंग्रेजी में सेंटीपीड (Centipede) कहा जाता है, एक डरावने रूप और तेज़ ज़हरीले काटने के कारण जाना जाता है। इसके काटने से होने वाली जलन (inflammation), सूजन (swelling) और दर्द को नियंत्रित करने के लिए घरेलू उपचार महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इस लेख में हम कनखजूरा काटने के घरेलू उपचार, वह जहरीला होता है या नहीं, और कैसे काटता है से संबंधित सभी सवालों के जवाब देंगे।  

कनखजूरा कैसे काटता है?  | How Does a Centipede Bite? 

अगर आपका सामना कनखजूरे से पहली बार हुआ है तो शायद आपको मालूम नहीं होगा कनखजूरा कैसे काटता है। आइए आज हम आपको बताते हैं। कनखजूरा काटने के लिए अपने आगे के पंजे का प्रयोग करता है। ये पंजे इसके मुंह का हिस्सा होते हैं जो ज़हर छोड़ने में सक्षम होते हैं। जब कनखजूरा आपको काटता है तो वो अपने इन्ही पंजों के माध्यम से आपकी त्वचा में जहर छोड़ देता है जिससे आपको आपकी स्किन (skin) पर सूजन, दर्द और जलन महसूस हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको कनखजूरा काटे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

क्या कनखजूरा जहरीला होता है या नहीं? | Is Centipede Poisonous or Not?

किसी भी जानवर के ज़हरीला होने और नहीं होने की जानकारी होना बहुत जरूरी है। तो आए जानते हैं –  क्या कनखजूरा जहरीला होता है या नहीं? शोध के अनुसार कनखजूरे बहुत ज़्यादा जहरीले नहीं होते, अर्थात् इनके ज़हर से किसी भी मनुष्य की मौत नहीं हो सकती। हालांकि इसके ज़हर से आपकी त्वचा पे जलन, सूजन और तेज़ दर्द का एहसास होता है पर इसकी कुछ दुर्लभ प्रजातियां ज़हरीली होती हैं जिससे आपको अधिक समस्या हो सकती है।

कनखजूरा काटने के लक्षण | Symptoms of Centipede Bite

जब आपको कनखजूरा काटता है तब आपके शरीर में कुछ बदलाव दिखाई देते हैं, ये बदलाव कनखजूरा काटने के लक्षण हो सकते हैं। आइए इसके विषय में विस्तार से जानते हैं: 

  • तेज दर्द और सूजन  
  • त्वचा का लाल होना (redness on skin)
  • जलन और खुजली  
  • हल्का बुखार या ठंड लगना (कभी-कभी)  

अगर देखा जाए तो आमतौर पर ये लक्षण हल्के होते हैं पर अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो कई बार ये समस्या गंभीर हो जाती है। अगर आपके लक्षण गंभीर हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टरों की सलाह लें। 

कनखजूरा काटने के घरेलू उपचार | Home Remedies for Centipede Bite 

अगर आपको कनखजूरा काट लेता है तो आप इसके लिए कुछ घरेलू उपचार कर सकते हैं जिससे आपके त्वचा पर हो रही जलन और सूजन से आराम मिलेगा। आइए जानते हैं कनखजूरा काटने के घरेलू उपचार: 

  • घाव साफ करें: सबसे पहले, प्रभावित क्षेत्र को साबुन और गर्म पानी से धो लें। यह ज़हर को फैलने से रोकता है और संक्रमण (infection) का खतरा कम करता है।  
  • ठंडी सिकाई करें: कपड़े के टुकड़े में बर्फ लपेट लें या फिर उसको ठंडे पानी में डूबा कर दर्द वाले जगह पर लगाएं जहां कनखजूरे ने काटा है। इससे आपको जलन दर्द और सूजन में आराम मिल जाएगा। 
  • एलोवेरा जेल लगाएं : एलोवेरा (aloe vera) अपनी सूजन-रोधी और ठंडक देने वाली विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। प्रभावित क्षेत्र पर ताजा एलोवेरा जेल (aloe vera gel) लगाएं। यह जलन और खुजली को कम करेगा।  
  • शहद हल्दी का लेप लगाएं: हल्दी एंटीबायोटिक (antibiotic) है और शहद एंटी इन्फ्लेमेटरी (anti inflammatory), जब आप इन दोनो चीज़ों को मिला कर इसका लेप बना कर काटे हुए स्थान पर लगाएंगे तो इससे आपको आराम मिलेगा। 

कनखजूरा काटने के घरेलू उपचार का प्रयोग आप फर्स्ट एड (first aid) के रुप में कर सकते हैं। इसके अलावा अगर समस्या गंभीर होती है तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें। 

गंभीर स्थिति में क्या करें? | What Should You Do in Severe Condition?

अगर कनखजूरा काटने के घरेलू उपचार से आपको आराम नहीं मिल रहा और आपकी समस्या बढ़ रही है और निम्न लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टरों से मिलें: 

  • अत्यधिक सूजन  
  • सांस लेने में कठिनाई (difficulty in breathing) 
  • तेज बुखार (high fever) 
  • बेहोशी या चक्कर आना (fainting)

कनखजूरा से बचने के उपाय | Remedies to Prevent Centipede Bite

किसी भी समस्या का समाधान करने से बेहतर है कि उसके होने वाले कारकों को समाप्त कर दिया जाए। आइए जानते हैं क्या है कनखजूरा से बचने के उपाय

  • अपने घर के आस पास साफ सफाई बनाए रखें, इससे कनखजूरे और अन्य ऐसे कीड़े मकोड़े से मुक्ति मिलेगी। 
  • दीवार की दरार और उसमे बने हुए छेद को बंद करें, क्योंकि कनखजूरे यहीं छुपते हैं। 
  • बगीचे या गीली और खुली जगह पर हांथ में ग्लव्स (gloves) पहन कर काम करें। 

निष्कर्ष 

इस लेख में ऊपर हमने जाना कि कनखजूरा जहरीला होता है या नहीं और क्या हैं कनखजूरा काटने के घरेलू उपचार। अगर आपको कभी भी कनखजूरा काटता है तो ज़रूरी है कि आप पहले इसके घरेलू उपचार करें ताकि विष ना फैले, पर अगर समस्या गंभीर हो रही है तो आप डॉक्टर से मिलें। अगर आप डॉक्टर से नहीं मिलेंगे तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि आप सावधानी बरतें, घर के आस पाड़ला सफाई बनाए रखें और खुली जगहों पर सावधानी बरतें। इससे आप कनखजूरे के काटने की समस्या से राहत मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next