Diet & Nutrition 1 MIN READ 17305 VIEWS November 17, 2022

मूली खाने के फायदे – पाचन शक्ति बढ़ाने से लेके ह्रदय की सेहत तक

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

मूली खाने के फायदे
मूली में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स
मूली खाने के फायदे
कन्क्लूज़न

मूली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आपको सर्दियों में रोजाना मूली खानी चाहिए। इससे आप  खांसी और जुकाम की समस्या से बच सकते हैं। मूली खाने के फायदे अनेक हैं | पता है आपको मूली खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। मूली डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाती है और साथ ही डाइजेशन को भी मज़बूत करती है। इसके अलावा मूली ब्लड शुगर को भी काफी हद तक कंट्रोल करती है। मूली का स्वाद तीखा होता है। तीखा स्वाद होने का कारण यह है कि मूली न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। मूली में अन्य सब्जियों जैसे करेले और पत्तेदार साग की तुलना में उत्कृष्ट न्यूट्रिशनल वैल्यू होती है। 

मूली कई प्रकार की होती है जैसे काली मूली, डाइकॉन मूली, सहिजन, वाटरमिलान मूली और गोल मूली। मूली कई अलग-अलग तरीकों से तैयार की जा सकती है। मूली से अचार बनाया जा सकता है, इसको सैंडविच में इस्तेमाल किया जा सकता है, सब्जी की तरह पकाया जा सकता है और तीखे क्रंच के लिए पुलाव में मिलाया जा सकता है। मूली काटकर सलाद में खाना सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में मूली खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी खांसी जैसी बीमारियां भी मूली खाने से दूर भागती हैं।      

मूली में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स  

मूली में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इन विटामिनस और खनिजों में शामिल हैं। 

  • फोलेट: इनको बी विटामिन के रूप में भी जाना जाता है। यह बोन मेरो में व्हाइट या रेड ब्लड सेल्स के  सिंथेसिज़  में मदद करता है। ये डीएनए और आरएनए बनाने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक है।
  • पोटेशियम: यह मिनरल शरीर के तरल पदार्थों को नियंत्रित और संतुलित रखता है। यह हृदय की इलेक्ट्रिकल गतिविधि और समूचे नर्वस सिस्टम के कार्य को सपोर्ट करता है।
  • विटामिन सी: विटामिन सी शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल होता है और कोलेजन के निर्माण और ब्लड वेसेल्स की वाल्स को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
  • विटामिन बी 6: ये पानी में घुलनशील विटामिन है जिसे पाइरिडोक्सिन भी कहा जाता है। ये शरीर में कई एंजाइम प्रतिक्रियाओं मुख्य रूप से मेटाबोलिज़्म के लिए आवश्यक है।   

मूली खाने के फायदे

मूली का नुट्रिशन प्रोफाइल बहुत विभिन्न है। जो न्यूट्रिएंट्स की एक व्यापक गुंजाइश प्रदान करती है। ये स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। फोलेट से लेकर सल्फर कंपाउंड्स तक मूली शरीर के कई अलग-अलग अंगों को टारगेट करती है और स्वस्थ प्रणाली में सकारात्मक योगदान दे सकती है। यहां कुछ ऐसे तरीके बताये गए हैं जिनसे मूली आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकती है। 

1. कैंसर में दे सकती है फायदा 

मूली के फायदे कैंसर में भी होते हैं। मूली में ग्लूकोसाइनोलेट्स होते हैं जो क्रूसिफेरस सब्जियों में पाए जाने वाले सल्फर युक्त यौगिक होते हैं। ये कंपाउंड आपके सेल्स को जेनेटिक म्युटेशन से बचाते हैं जो कैंसर होने का कारण बन सकते हैं। वे उन सेल्स को खत्म करने में भी मदद कर सकते हैं जिनमें भविष्य में कैंसर सेल्स में परिवर्तित होने की क्षमता हो सकती है।

2. डाइजेशन में सहायक 

मूली के फायदे डाइजेशन में भी होते हैं। हर दिन पर्याप्त फाइबर खाने से कॉन्स्टिपेशन, एसिड रिफ्लक्स और डाइजेस्टिव डिसऑर्डर्स जैसे कि इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम को रोका जा सकता है। मूली में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। प्रत्येक दिन मूली का सेवन करने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम पूरी तरह से दुरुस्त रह सकता है। एक रिसर्च के अनुसार मूली के पत्तों का सेवन डाइजेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। मूली पेट की परत को मजबूत करके और आंत में अन्य टिशूज़ की रक्षा करके गैस्ट्रिक अल्सर में भी मदद कर सकती है। 

3. डाइबिटीज़ में फायदेमंद 

मूली के फायदे में डाइबिटीज़ का इलाज भी शामिल है। अगर आपको प्री डायबिटीज है या ब्लड शुगर की समस्या है तो मूली का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। मूली टाइप 2 मधुमेह को होने से रोक सकती है। मूली में मधुमेह विरोधी गुण होते हैं जो इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ा सकते हैं और ब्लड शुगर में सुधार कर सकते हैं। 

एक अध्ययन से पता चला है कि मूली सीधे इंसुलिन प्रतिक्रिया और ग्लूकोज मेटाबोलिज़्म में सुधार करती है। एडिपोनेक्टिन एक हार्मोन है जो ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को कम करता है। मूली में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो एडिपोनेक्टिन और अन्य हार्मोन को नियंत्रित करते हैं और ग्लूकोज होमियोस्टेसिस को रेगुलेट करने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

4. त्वचा में लाती है निखार 

मूली खाने के फायदे काफी हैं। मूली न केवल अत्यधिक हाइड्रेटिंग है बल्कि इसमें विटामिन सी का उच्च स्तर भी होता है। विटामिन सी को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी कोलेजन बनाने में मदद करके त्वचा की लोच में सुधार करता है। ये एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो त्वचा, हड्डियों और अन्य कनेक्टिव टिश्यू की संरचना करता है। मूली में मौजूद फोलेट, ऑक्सीडेटिव डैमिज को कम करता है और विटामिन बी 6 तनाव को कम कर सकता है।  

5. फंगस से लड़ने में सक्षम 

कैंडिडा अल्बीकन्स मानव शरीर में पाए जाने वाले सबसे आम फंगस में से एक है।और इससे लड़ना भी सबसे कठिन हो सकता है। कैंडिडा अल्बीकन्स की  ओवरग्रोथ, वजाइनल इन्फेक्शन और ओरल इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। मूली में एक एंटिफंगल कंपाउंड होता है जो कैंडिडा बैक्टीरिया के स्ट्रेंस के खिलाफ प्रभावी साबित हो सकता है।  

6. बहुत हाइड्रेटिंग होती है 

मूली के गुण बहुत अधिक हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर बेहतर तरीके से काम करे तो उसके लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत ज़रूरी होता है। हाइड्रेशन की कमी त्वचा को खराब कर सकती है, सिरदर्द हो सकता है, आप बार-बार बीमार हो सकते हैं और शरीर में शुगर की कमी भी हो सकती है। मूली में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए मूली का सेवन हाइड्रेशन के लिए बहुत लाभकारी होता है।   

7. हृदय स्वास्थ्य में भी फायदेमंद

हृदय के लिए भी मूली खाने के फायदे हैं। मूली में एंथोसायनिन नामक एक प्रकार का फ्लेवोनोइड है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट के प्रभाव होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य में विशेष रूप से सहायक हो सकते हैं। मूली जैसे एंथोसायनिन से भरपूर खाद्य पदार्थ हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं। इन खाद्य पदार्थों का असर कोलेस्ट्रॉल लेवल, ट्राइग्लिसराइड लेवल और ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। 

8. ब्लड प्रेशर को करती है नियंत्रित

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मूली के फायदे मौजूद हैं। मूली में पोटेशियम कि मात्रा अधिक होती है और हाई ब्लड प्रेशर को ये संतुलित करने में मदद कर सकता है। पोटेशियम का रक्तचाप पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ये रक्तचाप को सामान्य स्तर तक प्रभावी ढंग से नीचे ला सकता है। पोटेशियम में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में तरल पदार्थों को भी संतुलित कर सकते हैं। इसके अलावा मूली कोलेजन को सिंथेसिस के माध्यम से ब्लड वेसल्स वाल्स को मजबूत कर सकती है और एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को कम कर सकती है। 

9. इम्यून फंक्शन को बढ़ाती है

इम्यून सिस्टम में भी मूली के फायदे हैं। मूली में मौजूद विटामिन सी त्वचा में सुधार कर सकता है। साथ ही यह इम्यून फंक्शन को बढ़ाता है और टिशूज़ की ग्रोथ के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्लू या सामान्य सर्दी जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। यह हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को भी रोक सकता है। 

कन्क्लूज़न

आप सभी बचपन से मूली का सेवन कर रहे हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा था कि मूली खाने के फायदे अनगिनत भी हो सकते हैं। मूली में पानी और फाइबर ज़्यादा और फैट तथा कैलोरी कम होती है। वज़न कम करने के लिए मूली एकदम सही भोजन है। मूली को कभी भी भोजन के लिए बहुत लोकप्रिय नहीं माना जाता। लेकिन अपने गुणों के कारण मूली को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

किचन में मूली कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल कि जाती है। सलाद में तो मूली होती ही है साथ ही दक्षिण भारतीय करी में मूली का उपयोग किया जाता है। मूली के पत्तों का साग भी उत्तरी भारत में बहुत लोकप्रिय है। मूली के पत्ते किसी भी हरी पत्तेदार सब्जी की तरह बेहद सेहतमंद होते हैं। आप भी मूली खाइये मगर रात में नहीं। इसको खाके आप स्वस्थ रह सकते हैं। अपना ख्याल रखियेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next