Diet & Nutrition 1 MIN READ 3140 VIEWS December 15, 2022 Read in English

गोखरू के 7 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

गोखरू

गोखरू मूत्र रोग, पीसीओएस, किडनी की समस्याओं, प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्या और हृदय रोगों के इलाज के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व होता है इसे कई नामों से भी जाना जाता है जैसे कि गोक्षुरका, गोक्षरा, गोखुरी, बकरी का सिर, घोकरू, स्माल कॉट्रोप,आदि। गोखरू का एक प्रमुख लाभ यह है कि ये मांसपेशियों की वृद्धि और कॉगनिटिव एक्टिविटी की परिपक्वता को रोकने में भी मदद करता है।

गोखरू के फल पर नुकीले कांटे होते है इसलिए इसे पंचर बेल या त्रिकांता भी कहा जाता है। इस जड़ी बूटी के, फाइटोस्टेरॉल और अल्कलॉइड जैसे सक्रिय घटक मिलकर प्रभावी मूत्रवर्धक बनाते हैं। गोक्षुरा के कई फायदे होते है जैसे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर , सिरदर्द, पाईल्स , मोटापा, तनाव, बालों का झड़न , आंखों की समस्या और रूमेटिक पैन में मदद करना।

यह एक बहुत ही पुराना हर्बल सूत्रीकरण होता है जिससे शरीर को फिर से जीवंत और पुनर्जीवित किया जा सकता है। गोखरू में मूत्रवर्धक गुण और एंटी-इंफ्लेमेटरी घटक मौजूद होते है जो किडनी के कार्य को बेहतर बनाने और कई अन्य बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद होते हैं।

गोखरू का उपयोग एडिमा, अस्थमा, किडनी की समस्या और खांसी के इलाज के लिए विशेष रूप से किया जाता है। गोखरू की जड़ी-बूटी में रोगाणुरोधी, हाइपोटेंशन, कैंसर-रोधी और कामोत्तेजक गुण पाए गए हैं।

गोखरू के फायदे क्या हैं?

गोखरू के लाभ निम्नलिखित प्रकार से हैं :-

1. मूत्र विकारों का इलाज करना

गोखरू का एक लाभ यह है कि यह कई मूत्र समस्याओ को ठीक करने में मदद करता है जैसे कि दर्दनाक पेशाब, पेशाब के दौरान जलन, मूत्र असंयम आदि। गोखरू को गाय के दूध के साथ मिलाने पर, यह दर्द के साथ-साथ जलन से भी राहत दिलाने में मदद करता है।इसके द्वारा पेशाब चक्र को विनियमित किया जा सकता है।

इस जड़ी बूटी में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी घटक मूत्र संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। गोखरू के कई उपयोग और भी हैं जिनके बारे में डॉक्टर सही तरीके से बता पाएंगे।

2. बॉडीबिल्डिंग में मदद कर सकता है

गोक्षुरा या गोखरू में कई आवश्यक खनिज और पोषक तत्व होते है जिसकी सही मात्रा मांसपेशियों के विकास के लिए फायदेमंद होती हैं। यह मांसपेशियों के निर्माण लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है।

3.  किडनी की समस्या में फायदेमंद

पारंपरिक गोखरू या गोक्षुरा चूर्ण किडनी को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है यह बहुत अधिक यूरिक एसिड को खत्म करके और किडनी में यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करके गाउट को रोकता है। गोखरू में एंटी-लिथियसिस घटक पाए जाते है जो  किडनी में पहले से ही विकसित पत्थरों के आकार को तोड़ते या घटाते है और किडनी में पथरी के उत्पादन को रोकने में मदद करते हैं।

यह किडनी की बीमारियों जैसे पॉलीसिस्टिक किडनी और सिस्टिटिस [मूत्राशय की सूजन] के खिलाफ भी काम करता है। यह मधुमेह को काम करने में भी मदद करता  है, तथा बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याओं का इलाज करता है।

4.  पाचन में सुधार करने में मदद करता है

गोखरू के बहुत सारे उपयोग होते हैं यह पाचन जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। किसी भी उम्र में लोग अक्सर इस समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। घोखरू में सही घटक होते हैं जिससे जीवन भर इन समस्याओ से बचने में मदद मिलती हैं।

यह आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण को तेज करता है और पेट में निकलने वाले जूस से पाचन तंत्र के कार्य में सुधार करता है। यह कई समस्याओ का समाधान करता है जैसे फैलावट, पेट दर्द, इर्रिटेबल बोवेल इश्यूज और अल्सरेटिव कोलाइटिस आदि।

5. जोड़ों के दर्द को कम कर सकता है

गोक्षुरा में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक घटक सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड आर्थराइटिस के इलाज के लिए चूर्ण का उपयोग भी किया जाता है। वर्तमान में उपलब्ध अध्ययन इस दावे का समर्थन करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं इसके लिए और अधिक वैज्ञानिक प्रमाणों की आवश्यकता है।

6. दिमाग से जुड़ी समस्याओं के इलाज में मदद करता है

गोखरू का एक लाभ यह भी है की यह मस्तिष्क के कार्य पर लाभकारी प्रभाव डालता है। लंबे समय से इस जड़ी बूटी का उपयोग मस्तिष्क के कार्य से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इन समस्याओं में कमजोर एकाग्रता, खराब याददाश्त, ध्यान, सतर्कता और शांति शामिल है। यदि इस जड़ी बूटी का प्रतिदिन सेवन किया जाए, तो यह स्मृति, समस्या समाधान, तर्क और कई अन्य कॉग्निटिव क्षमताओं  पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।

गोखरू का एक फायदा यह भी है की यह अल्जाइमर रोग के उपचार में भी उपयोगी होते हैं। हालांकि, इस अत्यंत लाभकारी जड़ी बूटी को अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श करना चाहिए।

7. कार्डिएक फंक्शनिंग को रेगुलेट करने में मदद करता है

घोकरू के फायदे है की इसमें मजबूत एंटीऑक्सीडेटिव घटक होते है जो दिल की कई समस्याओं के इलाज में मदद करते हैं। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और रक्त वाहिकाओं से लिपिड और अन्य मलबे को दूर रखकर एथेरोस्क्लेरोसिस को रोकता है।

गोक्षुरा में पाए जाने वाले बायोएक्टिव तत्व, एनईएफए (नॉन-एस्टरिफाइड फैटी एसिड) के स्तर को कम रखते हैं जो दिल के दौरे, ब्लड क्लॉट्स, स्ट्रोक और हृदय रोगों की संभावना को कम करते है। ब्लड-कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में होना चाहिए।

8. इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में मदद करता है

पुरुष के लिए गोक्षुरा के बहुत सारे लाभ होते है यह ऊर्जा और जीवन शक्ति बढ़ाकर शिश्न के ऊतकों को मजबूत बनाता है। यह पेनाइल इरेक्शन को लंबे समय तक बनाए रखता है।इरेक्टाइल डिसफंक्शन में सुधार कामोत्तेजक गुणों के कारण ही संभव है।

पुरुषों के लिए गोक्षुरा के कई लाभ हैं लेकिन पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत जरुरी है।

कन्क्लूज़न

गोक्षुरा एक पारंपरिक आयुर्वेद जड़ी बूटी है ,लोग लंबे समय से इसका उपयोग करते आ रहे हैं। गोखरू के कई फायदे होते है जिनका लाभ कोई भी ले सकता है। यह न केवल पाचन, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली, मूत्र संबंधी दोषो और किडनी की समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है बल्कि पुरुषों में होने वाले इरेक्टाइल डिसफंक्शन और बॉडीबिल्डिंग से जुड़ी किसी भी समस्या में मदद करता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए इसे आयुर्वेदिक पूरक के रूप में काम में लेते है। यह अस्थमा, मोटापा, तनाव और बालों के न झड़ने में भी मदद करता है।

One response to “गोखरू के 7 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next