

बेसन का उपयोग स्वादिष्ट खाना बनाने से लेकर सौंदर्य उपचार के लिए बखूबी किया जाता है। यह प्राकृतिक सामग्री आपकी तैलीय त्वचा को नियंत्रित करने, दाग-धब्बों को हल्का करने, और चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए बेहद लोकप्रिय है। आमतौर पर हम सब ही बेसन को सुरक्षित नुस्खा मानते हैं लेकिन इसका रोज़ाना इस्तेमाल नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप भी बेसन को प्रतिदिन अलग अलग तरीके से चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं तो यह लेख आपके लिए है। हालांकि, हम इसके नुकसान के साथ चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे और अन्य पहलुओं पर भी चर्चा करेंगे।
चेहरे पर बेसन लगाने से क्या होता है?
शायद हमें आपको चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे के बारे में बताना भी ना पड़े लेकिन फिर भी अगर आप नहीं जानते हैं तो यहाँ कुछ फायदे निम्लिखित हैं:
त्वचा की सफाई
जब आप बेसन का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी त्वचा के रोमछिद्रों से गंदगी और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है। यह डेड स्किन को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है।
तैलीय त्वचा का नियंत्रण
बेसन का उपयोग तैलीय त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को सोखकर त्वचा को शुष्क और साफ रखता है।
नेचुरल एक्सफोलिएंट
बेसन एक उत्कृष्ट एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है। इसके पश्चात आपको साफ़ और ताज़ा त्वचा का अनुभव होता है।
चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान
बेसन आपकी त्वचा का ख्याल रखने में काम आता है लेकिन इसके नियमित उपयोग से आपकी त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। आइये जानते हैं चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान:
त्वचा शुष्क दिखना
बेसन आपके चेहरे से तेल और नमी सोखता है इसलिए अगर आप इसे रोज़ इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा अधिक शुष्क हो सकती है। इससे आगे खुजली की समस्या भी हो सकती है।
जलन
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको एलर्जी, जलन, या लाल धब्बे जैसी समस्याओं का अनुभव हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको बेसन का पैक चेहरे से पहले अपने हाथों पे लगाकर परीक्षण करना चाहिए।
पीएच स्तर में असंतुलन
बेसन का अत्यधिक उपयोग आपकी त्वचा के प्राकृतिक पीएच स्तर को बिगाड़ सकता है, जिससे त्वचा की सुरक्षा में कमी आ सकती है और यह संक्रमण के लिए अधिक संवेदनशील हो जाती है।
चेहरे पर बेसन और नींबू लगाने के फायदे
वैसे तो लोग बेसन को विभिन्न तरीकों से चेहरे पर लगाते हैं लेकिन अगर आप इसे नींबू के साथ लगाते हैं तो अधिक फायदेमंद हो सकता है। कुछ मुख्य फायदे नीचे दिए गए हैं:
दाग-धब्बे हल्के होना
नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। बेसन के साथ मिलकर यह त्वचा की रंगत को निखारता है।
अत्यधिक तेल का नियंत्रण
बेसन और नींबू का मिश्रण तैलीय त्वचा के लिए विशेष रूप से प्रभावी होता है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाकर उसे संतुलित रखता है।
त्वचा की टोन में सुधार
चेहरे पर बेसन और नींबू लगाने के फायदे में यह मिश्रण त्वचा की रंगत को समान बनाने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा अधिक स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है।
बेसन का उपयोग कैसे करें?
यदि आप बेसन का उपयोग करना चाहते हैं, तो इससे पहले कुछ सावधानियों का पालन अवश्य करें:
सप्ताह में 2-3 बार
जैसा कि हमने आपको रोज़ाना चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान से अवगत कराया है इसलिए इससे बचें। इसके बजाय, आप बेसन का उपयोग सप्ताह में 2-3 बार करें ताकि त्वचा को बहुत अधिक शुष्क होने से बचाया जा सके।
मॉइस्चराइज़र लगाएं
बेसन का उपयोग करने के बाद आप तुरंत चेहरे पर मॉइस्चराइज़र का प्रयोग अवश्य करें ताकि त्वचा की नमी बरकरार रह सके।
संवेदनशीलता टेस्ट
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो बेसन का उपयोग करने से पहले इसका त्वचा के एक छोटे हिस्से पर परीक्षण अवश्य करें।
यदि आपको समझ नहीं आ रहा कि बेसन का इस्तेमाल कैसे करें तो यहां आप कुछ फेस पैक्स के बारे में जान सकते हैं:
- 2 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक त्वचा की चमक बढ़ाता है और दाग-धब्बे कम करता है।
- आप 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को नमी और निखार प्रदान करता है।
- आधा नींबू और 2 चम्मच बेसन, और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के बाद धो लें। यह पैक तैलीय त्वचा को नियंत्रित करता है और त्वचा को साफ बनाता है।
त्वचा की रंगत बढ़ाने के लिए आप कोलेजन पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक प्रकार का प्रोटीन होता है जिससे आपकी त्वचा, हड्डी, और मांसपेशियों को सही पोषण मिलता है।
निष्कर्ष
सौंदर्यता की हर जगह प्रशंसा होती है तथा साफ़ और सुन्दर त्वचा की चाहत हर किसी को होती है। इस वजह से लोग प्रोडक्ट्स और कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं जैसे कि बेसन के फेस पैक्स। बेसन का उपयोग त्वचा को अनेक फायदे देता है, लेकिन नियमित और अत्यधिक उपयोग त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान को ध्यान में रखते हुए, आपको इसे एक संतुलित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही, बेसन और नींबू का संयोजन आपकी त्वचा के लिए और भी फायदेमंद हो सकता है। यदि आपको त्वचा से जुडी कोई समस्या है तो पहले डॉक्टर से भी सलाह लें।