Diet & Nutrition 1 MIN READ 1210 VIEWS December 17, 2022 Read in English

फैट या फिट ब्रेकफास्ट – किससे बचें और क्या चुनें?

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

फैट या फिट

क्या आप फैट से फिट होने के लिए एक तरीके की तलाश कर रहे हैं? और इसे कैसे आरंभ करें? वज़न कम करने वाले नियमित व्यायाम के अलावा,आपको सुबह के नाश्ते पर ध्यान देने की ज़रूरत है। भले ही व्यायाम फिटनेस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन भोजन आपको अंदर से स्वस्थ रखता है। हम सोचते हैं कि दिन शुरू करने से पहले समय पर नाश्ता कर लेना ही काफी होता है। हालाँकि,सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है कि आप एक स्वस्थ नाश्ता करें। तो चलिए हम इसी विषय पर चर्चा करते हैं – फैट या फिट नाश्ता।

नाश्ते में क्या शामिल करें?

यहाँ उन खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है जो एक स्वस्थ नाश्ते को पसंद करते हैं:

1. ओट्स 

नाश्ते में ओट्स खाने से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता हैं क्योकि यह पूरी तरह से साबुत अनाज का होता है,और ओट्स खाने से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इनमे  विटामिन बी, मिनरल, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और पौधों पर आधारित प्रोटीन आदि होते हैं। यह हृदय रोग के खतरे को भी कम करने में सहायक होता हैं।ओट्स को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मेवे या जामुन भी मिला सकते हैं।

2. केला

केले जैसे फलों को नाश्ते में शामिल करना हमेशा एक अच्छा विकल्प होता है। केले में विटामिन बी 6 और फोलेट होता हैं यह सेरोटोनिन जैसे रसायनों के उत्पादन में मदद करते हैं, जो चिंता को कम करने और आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। केले में पाए जाने वाले फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करते हैं। हमेशा सुबह लिए जाने वाले ओट्स में केले के कुछ स्लाइस डाल सकते हैं और इसके ऊपर अखरोट और चिया के बीज भी डाल सकते हैं।

3. अंडे

अंडे को नाश्ते के लिए एकदम सही और अच्छे भोजन का रूप माना जाता है क्योंकि इनमें विटामिन ए, विटामिन बी 12 और विटामिन डी होते हैं। दो अंडे में 50 प्रतिशत से अधिक कोलिन होता हैं जो सक्रिय रहने के लिए हर दिन जरुरी होता हैं । प्रतिदिन एक अंडा खाने से भी आठ ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। नाश्ते में आप हमेशा ऑमलेट, पोच्ड अंडे या उबले अंडे ले सकते हैं।

4. जामुन

ओट्स में कुछ बेरीज शामिल करना अच्छा होता हैं। हर दिन कुछ स्ट्रॉबेरी खाने से फाइबर,विटामिन सी आदि मिलते हैं। विभिन्न प्रकार की बेरीज़ जैसे ब्लैकबेरी ,रसभरी और ब्लूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य गुण होते हैं जो स्वस्थ त्वचा को बनाए रखने में मदद करते हैं। इन जामुनों का सेवन अक्सर रक्त वाहिकाओं की रक्षा करने में और रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने में मदद करता है।

अपने नाश्ते में किन चीजों का परहेज करें?

यहां उन खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है, जिन्हें आपको अपने नाश्ते में खाने से बचना चाहिए:

1. वफ़ल या पेनकेक्स

नाश्ते में पेनकेक्स या वफ़ल खाना अच्छा लग सकता है लेकिन यह सबसे खराब विकल्प होता है। इस प्रकार के खाद्य पदार्थ कोई पोषक तत्व प्रदान नहीं करते हैं और ऊर्जा को बढ़ाने में भीअसमर्थ होते हैं। ये स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ मैदा ,मक्खन और विभिन्न प्रकार के सिरप से बनाए जाते हैं जिनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। इस प्रकार,वफ़ल और पेनकेक्स में फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

2. मफिन

कुछ लोग मफिन्स को एक स्वस्थ नाश्ते का विकल्प मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है। पेनकेक्स और वफ़ल की तरह,ये भी मैदा ,तेल,चीनी आदि सामग्री से बनाये जाते हैं। ये कैलोरी से भरपूर होते हैं जो मोटा और निष्क्रिय बनाते हैं । लेकिन अगर ये ओट्स, चोकर, ब्लूबेरी और सेब से बने हो ,तो इन्हें अपने नाश्ते में जरूर शामिल करना चाहिए।

3. नाश्ता पेस्ट्री

डेनिश, सिनेमन रोल्स , टोस्टर पेस्ट्री और डोनट्स जैसी पेस्ट्री में फैट, चीनी और कैलोरी की भरपूर मात्रा होती हैं। इससे केवल वजन बढ़ता हैं इसलिए नाश्ते में इसे नहीं लेना चाहिए।

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं जिन्हें आपको सुबह खाने से बचना चाहिए, उनमें ब्रेकफास्ट बार, प्रोसेस्ड मीट, मीठा दही, फ्रूट जूस सीरियल्स आदि शामिल हैं।

स्वस्थ नाश्ते का महत्व

आपने सुना होगा कि नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। क्योंकि एक स्वस्थ नाश्ता आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, और पूरे दिन अतिरिक्त कैलोरी को जलाने में मदद करता है। एक स्वस्थ नाश्ता करने से दैनिक कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा मिलती है। यह आपको अपने कार्यों को ठीक से करने में भी मदद करती है।

मोटे और अधिक वजन वाले लोगों में अक्सर अत्यधिक या असामान्य फैट होता है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म देता है। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 से ऊपर होने पर अधिक वजन माना जाता है अगर किसी का बॉडी मास 30 से ऊपर है, तो उसे मोटापे से ग्रस्त माना जाता है। यह हार्मोनल असंतुलन, स्ट्रोक और हृदय रोग जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है। अपने आप को फैट से फिट में बदलने के लिए, एक स्वस्थ नाश्ता करने की आवश्यकता है।

लेकिन सबसे पहले,आपको फैट या फिट नाश्ते के सभी विकल्पों के बारे में एक स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ जो आप हर दिन नाश्ते में खाते हैं, वे बेहद अस्वास्थ्यकर होते हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते। 

इससे बेहतर नाश्ता विकल्प बनाने में भी मदद मिलेगी। आपका नाश्ता फाइबर, कार्ब्स की थोड़ी मात्रा और पर्याप्त प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। फिट रहने के लिए स्वस्थ फैट की भी आवश्यकता होती है। यह आपको लंच के समय तक ऊर्जा से भरे रहने में मदद करता हैं। 

यहां उन लाभों की सूची दी गई है, जिन्हें आप स्वस्थ नाश्ते से प्राप्त कर सकते हैं:

1. आपको ऊर्जा प्रदान करता है

एक स्वस्थ नाश्ता आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जावान बना सकता है। फल, सब्जियां, अंडे और दूध का सेवन आदि स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते है। यह साबित हो चुका है कि जो लोग हर दिन एक स्वस्थ नाश्ता खाते हैं, वे उन लोगो की तुलना में अधिक सक्रिय होते हैं जो नाश्ता नहीं करते हैं।

2. आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

सुबह स्वस्थ नाश्ता करने से शरीर में ग्लूकोज, जिसे ब्लड शुगर भी कहा जाता है, को तोड़ने में मदद मिलती है। नाश्ते में अनाज, लीन प्रोटीन और फलों का सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज के उतार-चढ़ाव को आसानी से रोका जा सकता है।

3. मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है

सुबह स्वस्थ नाश्ता करने से मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है जो कैलोरी को कम करके अतिरिक्त वजन बढ़ने से रोकता है। यदि आप नाश्ता नहीं करते हैं और सीधे दोपहर का भोजन करते हैं, तो इससे भी वजन बढ़ता है, क्योंकि आपका शरीर, अतिरिक्त कैलोरी जलाने के बजाय, उन्हें शरीर में संरक्षित कर देता है और आप लंबे समय तक उपवास करने के बाद अधिक खाने लगते हैं।

4. हृदय रोगों को रोकने में मदद कर सकता है

एक अच्छा नाश्ता हमेशा दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान देता है। जो लोग नाश्ता नहीं करते हैं, उनमे अक्सर अतिरिक्त फैट होने लगता हैं। यह रक्तदाब और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बनाए रखने में मदद करता है, जो हृदय रोगों के मुख्य कारण होते हैं। इस प्रकार, जब नाश्ते के भोजन की बात आती है तो बेहतर विकल्प चुनने की आवश्यकता होती है। फल, सब्जियां और साबुत अनाज को खाना चाहिए।

 जब आप फैट या फिट नाश्ते के सभी विकल्पों के बारे में जानते हैं, तो आप आसानी से अच्छे स्वस्थ विकल्प बना सकते हैं और अधिक सक्रिय बन सकते हो।

कन्क्लूज़न

जब फिट रहने की बात आती है तो नाश्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दिन के पहले भोजन के रूप में, नाश्ता आपको सभी पोषक तत्व, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन प्रदान करता है जो पूरे दिन सक्रिय रहने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर सुबह चीनी से भरे खाद्य पदार्थों का सेवन इसके ठीक विपरीत करता है।यह आपको चुनना है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next