Diet & Nutrition 1 MIN READ 4498 VIEWS February 28, 2023 Read in English

पानी का सेवन करना – उच्च पानी की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

उच्च पानी की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ

पानी शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए आवश्यक होता है जबकि यह हाइड्रेशन का एकमात्र स्रोत नहीं होता है। गर्मी के दिनों में या कसरत के बाद डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आहार में कई स्वस्थ हाइड्रेशन खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में हमारा शरीर पसीने के माध्यम से कुछ आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ अतिरिक्त पानी को भी निकल देता है। उच्च पानी की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ के सेवन से शरीर को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान कर सकते हैं जो गर्मी के दिनों में बहुत आवश्यक होता है।

विशेषज्ञ गर्मी के दिनों में कम से कम 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। अगर ऐसा नहीं करते है तो यह डिहाइड्रेशन का कारण बनता है जिससे थकान, होंठ का सुखना , त्वचा की समस्याएं, सिरदर्द, रक्तचाप का कम होना , तेज़ हृदय गति, मांसपेशियों में ऐंठन होना आदि जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती है।

डिहाइड्रेशन की सबसे खराब स्थिति में अंग की विफलता होती है। कभी-कभी यह समस्या होती है कि हमें अपनी दैनिक हाइड्रेशन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिदिन 10 गिलास पानी पीना बहुत नीरस लगता है। लेकिन अच्छी बात यह होती है कि आप पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से भी हाइड्रेशन की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों की सूची नीचे दी गयी जिन्हें आप हाइड्रेटेड रहने के लिए अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

उच्च पानी की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ

यहाँ उन श्रेष्ठ 18 खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है:

1. खीरा 

इस सूची में सबसे ऊपर खीरा आता है यह एक ऐसा आहार होता है जिसमें पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है। खीरे में पानी का प्रतिशत लगभग 96.73% तक होता है।

यह कुछ हद तक पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम से भरपूर होता है खीरा एक ऐसा आहार है जिसको गर्मियों के दौरान विभिन्न रूपों में खा सकते हैं। खीरे से बना पेय सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक होता है जिसका कई रूपों में आनंद लिया जा सकता है।

2. तरबूज

खीरे के बाद अगला फल जो इस सूची में सबसे ऊपर आता है वह है तरबूज। तरबूज में पानी की मात्रा लगभग 92% तक होती है। तरबूज सबसे अधिक हाइड्रेटिंग फलों में से एक होता है जिसका गर्मियों के दौरान आनंद लिया जाता है।

तरबूज में विटामिन ए, विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा,इस विशेष फल में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है।

इसलिए मोटापे और मधुमेह से ग्रस्त रोगी भी मध्यम मात्रा में तरबूज का सेवन कर सकते हैं और अपनी दैनिक हाइड्रेशन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। यह आहार कम कैलोरी वाला होता है जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और साथ ही वजन को भी घटाता है।

3. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी पानी से भरपूर फलों की श्रेणी में आती है जिनमें 91% तक पानी होता है। स्ट्रॉबेरी फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है और यह मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए आहार के सुरक्षित विकल्पों में से एक होती है।

 आप स्मूदी में स्ट्रॉबेरी को भी मिला सकते हैं या इससे एक ताज़ा पेय भी बना सकते हैं।

4. खरबूजा

मीठे खरबूजे या कैंटालूप्स में लगभग 90% तक पानी होता है। यह विशेष फल अत्यधिक पौष्टिक और उसी समय पेट भरने वाला होता है। इसका पूरे फल के रूप में आनंद लिया जा सकता है या नियमित फलों के साथ सलाद में भी जोड़ा जा सकता है।

5. आइसबर्ग लेट्यूस

आइसबर्ग लेट्यूस एक पत्तेदार सब्जी होती है जिसमें 95.64% तक पानी होता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, जिंक और विटामिन ए और के आदि उच्च मात्रा में होते है।

सलाद के रूप में इसका आनंद लिया जा सकता है। यह न केवल पौष्टिक होता है बल्कि सलाद में एक अतिरिक्त क्रंच को भी जोड़ता है।

6. अजवाइन

अजवाइन में 92.43% तक पानी होता है। इसमें बहुत सारे फाइबर होते है गर्मी के दिनों में अजवाइन एक लोकप्रिय स्वस्थ अल्पाहार का विकल्प हो सकती है।

इस क्रन्ची सब्जी का आनंद मीट स्टीक्स या सूप के साथ और सलाद के रूप में भी लिया जा सकता है।

7. टमाटर

टमाटर भी फलों की श्रेणी में आता है जिसमें लगभग 94.5% तक पानी होता है यह फाइबर, विटामिन, पोटेशियम और फोलेट का अच्छा स्रोत होता है।

टमाटर के लाभों का आनंद लेने के लिए, टमाटर को कच्चा (कटा हुआ या चोपड़) खाने की सलाह दी जाती है, न कि पकाकर।

8. रोमेन लेट्यूस

रोमेन लेट्यूस में लगभग 93.4% तक पानी होता है और गर्मी के दिनों में यह एक स्वस्थ अल्पाहार का का विकल्प हो सकता है। ये विटामिन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत होते हैं और सलाद के रूप में इसका आनंद लिया जाता है।

9. स्किम मिल्क 

बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि स्किम्ड या फैट-फ्री दूध में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसमें लगभग 90.8% तक पानी होता है और साथ ही यह प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है।

गर्मियों के दौरान एक गिलास ठंडे स्किम्ड दूध को पीने से दैनिक हाइड्रेशन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

10. हनीड्यू मेलन

पानी की उच्च मात्रा वाले फलों की एक किस्म हनीड्यू मेलन भी होती है। इनमें लगभग 89% तक पानी होता है।

यह मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन के से भरपूर होते है ये फल गर्मियों में खाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

11. केल 

यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है इस पत्तेदार सब्जी में लगभग 89% तक पानी होता है। यह एक ऐसी सब्जी होती है जो विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर, होती है यह शरीर के लिए स्वस्थ होती है।

12. सोया मिल्क

सोया मिल्क जो सोयाबीन से बना हुआ होता है उसमें 90% तक पानी की मात्रा होती है। स्वाभाविक रूप से इस दूध में पानी की मात्रा उच्च होती है जो आपको अच्छा हाइड्रेशन प्रदान कर सकता है

13. ब्रॉकली 

ब्रोकली एक ऐसी सब्जी होती है जिसमें उच्च एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं और इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। यह बात कम लोग ही जानते हैं कि ब्रोकली भी हाइड्रेशन का एक अच्छा स्रोत होती है। इस सब्जी में लगभग 90% तक पानी होता है।

14. पीच 

पीच रसीले चटपटे फल होते हैं जिनमें लगभग 88% तक पानी होता है। इसमें अधिक मात्रा में पोटेशियम और फास्फोरस भी होता है।

15. गाजर

यह नारंगी रंग की एक सब्जी होती है जिसके कई फायदे होते हैं, लेकिन गाजर में 88% तक पानी भी होता है।

कुछ कुरकुरे गाजर के सेवन से आप अपनी रोजाना की हाइड्रेशन की जरूरत को भी पूरा कर सकते हैं। गाजर का जूस पीने से आप पानी की पूरी मात्रा ले सकते है।

16. अनानास

अनानास में 86% तक पानी होता है। यह उष्णकटिबंधीय फल होता है जिसमे एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है अनानास का जूस एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग समर ड्रिंक हो सकता है।

17. संतरे

यदि आप पानी से भरपूर फल की तलाश कर रहे हैं और सर्दियों के दौरान जिसका आनंद भी लिया जा सकता है, तो संतरा एक अच्छा विकल्प होता है। संतरे में 86.7% तक पानी होता है। ये विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होते हैं।

18. सेब

लाल और हरे दोनों प्रकार के सेब में पानी की मात्रा भरपूर होती हैं। एक सेब में 85.5% तक पानी होता है। एक सेब के सेवन से आप अपनी दैनिक हाइड्रेशन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ भी रहता हैं। साथ ही सेब उन लोगों के लिए एक बढ़िया फल विकल्प होता है जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या मधुमेह से पीड़ित होते हैं।

कन्क्लूज़न

यदि आप रोजाना बहुत अधिक पानी पीने से थक चुके हैं, तो आप ऊपर बताए गए पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों से अपनी दैनिक हाइड्रेशन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आप पौष्टिक जूस बनाने और उनका आनंद लेने के लिए पानी से भरपूर विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे तरबूज के साथ ककड़ी, या सेब के साथ गाजर भी मिला सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next