Hair, Skin & Nails 1 MIN READ 18514 VIEWS October 12, 2022

बालों से रूसी हटाने के उपाय जो हैं बेहद असरदार

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

बालों से रूसी हटाने के उपाय

क्या आपको डैंड्रफ की समस्या सता रही है? क्या आपके कपड़ों पर लगातार गिरने वाले छोटे-छोटे सफ़ेद कण से आपके आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में कमी आ रही है? परेशान ना हों। आजकल सिर में रूसी यानी डेंड्रफ होना मामूली बात है। गलत खानपान और फंगल इन्फेक्शन की वजह से ज्यादातर लोग रूसी की समस्या से परेशान रहते हैं। बालों से रूसी हटाने के उपाय मुश्किल नहीं हैं |। 

आप दवाओं की जगह घरेलू उपचार पर ध्यान दीजिये। आपकी अपनी रसोई में सारे उपाय मौजूद हैं। उनका उपयोग करिये और डैंड्रफ से छुटकारा पाइये। इन घरेलू उपचार से आपके बाल लंबे भी होंगे और मजबूत भी रहेंगे। हम बताएंगे आपको रूसी को जड़ से खत्म करने के उपाय। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि डैंड्रफ होने के कारण क्या होते हैं। अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको हमारा यह लेख बहुत लाभदायक लगेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि इधर हम बालों में डैंड्रफ हटाने के उपाय के बारे में भी बात करेंगे। 

डैंड्रफ के कारण

डैंड्रफ होने  के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं इरिटेटिंग तैलीय त्वचा, शुष्क त्वचा, और तब भी होता है जब आपके स्कैल्प पर एक तरह का मलसेजिया नाम का फंगस ग्रो करने लगता है। इसका परिणाम ये होता है कि स्कैल्प को नुकसान पहुँचता है और यही सूखापन का कारण बनता है। डैंड्रफ का एक और प्रकार है जिसमें आपकी स्कैल्प अधिक तेल का उत्पादन शुरू कर देती है और इसके परिणामस्वरूप डैंड्रफ आपके बालों को चिपचिपा और ऑयली बना देता है। डैंड्रफ होने के कारण ये भी हो सकते हैं। 

1. नियमित रूप से बालों में ब्रश ना करना और बाल ना धोना

2. लगातार शैम्पू का इस्तेमाल न करना

3. तनाव या किसी भी तरह की मानसिक बीमारी होना 

4. सोरायसिस और एक्जिमा जैसी  त्वचा की स्थिति होना  

बालों से रूसी हटाने के उपाय 

अब जब आप डैंड्रफ होने की वजह जान गए हैं तो आइए जानते हैं कि बिना किसी चिकित्सीय उपचार के इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जिनका उपयोग आप कर सकते हैं और इससे आपको डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। हालांकि यह सब करने के लिए आपको कुछ घरेलू सामग्री चाहिए होगी। कुछ सरल घरेलू उपचारों का पालन करके आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं। जी हाँ, वो घरेलू चीज़ें आपके किचन में हर समय मौजूद रहती हैं या आसानी से उपलब्ध हैं, ये डैंड्रफ में बहुत फायदा करती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इन घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल कर सकते हैं।   

1. सेब का सिरका

बालों से रूसी हटाने के उपाय में सेब का सिरका बहुत प्रभावशाली होता है। गंभीर रूसी के इलाज के लिए सेब का सिरका डैंड्रफ को हटाने के उपाय को अच्छे से फॉलो करने पर आपको अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। सबसे अच्छे प्राकृतिक उपचारों में से एक है। इसमें आपको एक पेस्ट तैयार करने की आवश्यकता होती है। आप पानी में थोड़ा सा सेब का सिरका मिलाएं और फिर अपने बालों को धोने के बाद इस मिश्रण को अपने गीले बालों में लगाएं। इस मिक्सचर से अपने बालों की मालिश करें और इसको सूखने दें। फिर इसे धो लें। इसको दो दिन में एक बार लगाइये। डैंड्रफ से छुटकारा पाने का ये अच्छा तरीका है। 

2. लहसुन

लहसुन में ऐंटिफंगल गुण होते हैं। यही कारण है कि लहसुन में रूसी पैदा करने वाले उन जर्मस को खत्म करने की ताक़त होती है। इसके लिए आप 1 बड़ा चम्मच शहद के साथ कुछ लहसुन की कलियों को मिला लीजिये। आप इसे तब तक मिलाते रहें जब तक कि यह एक चिकना पेस्ट न बन जाए। फिर इसको स्कैल्प पर लगाएं और सूखने दें। उसके बाद अपने बालों को किसी शैम्पू से धो लीजिये। आप इस प्राकृतिक तरीके का इस्तेमाल नहाने से पहले डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। लहसुन का इस्तेमाल बाल से रूसी हटाने के उपाय में से सबसे बेहतरीन उपाय माना जाता है।  

3. सेब का सिरका और केले का मिक्सचर

डैंड्रफ रिमूव टिप्स में केला और सेब का सिरका एक अच्छा विकल्प है। केला विटामिन बी से भरपूर होता है। वहीँ सेब का सिरका एक फंगीसाइड है और जर्म्स को खत्म करने के लिए जाना जाता है। 

डैंड्रफ ट्रीटमेंट एट होम में आपको 2 कप सेब साइडर सिरका के साथ 1 केला चाहिए। केले को छीलकर एक छोटे कटोरे में रखिये और इसमें एप्पल साइडर विनेगर मिला दीजिये। इसे अच्छी तरह मिलाते रहें जब तक कि यह एकदम सही पेस्ट न बन जाए। फिर इसको अपने बालों में लगाएं और स्कैल्प पर मालिश करें। ये पेस्ट आपके बालों को पूरी तरह से ढक लेगा। जब ये सूख जाये तो अपने बालों को नार्मल पानी और थोड़े से शैम्पू से धो लीजिये। कुछ दिनों में आपको इसका अच्छा असर दिखने लगेगा। 

4. जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सबसे पहले अपने बालों में थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएं। थोड़ी देर के बाद आप अपने बालों को शैम्पू से धो लीजिये। आप सोने से पहले भी जैतून का तेल लगा सकते हैं। इससे आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।  

5. तुलसी की पत्तियां

अगर हम रूसी हटाने का घरेलू उपाय कि बात करें तो तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।  तुलसी की पत्तियां उन प्राकृतिक तरीकों में से एक हैं जिनसे आप रूसी का इलाज कर सकते हैं। इन पत्तियों में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल  गुण होते हैं जो रूसी का इलाज कर सकते हैं। डैंड्रफ और बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए आपको कुछ तुलसी के पत्ते, 2 चम्मच आंवला पाउडर और सिर्फ 2 चम्मच पानी की आवश्यकता है। इन सभी को मिलाकर एक पेस्ट बनाइये। पेस्ट बनने के बाद इसे अपने स्कैल्प पर लगाइये और इसको सूखने दीजिये। उसके बाद बालों को धो लीजिये। इसे आप रोज़ लगा सकते हैं। ऐसा करने से डैंड्रफ को हटाने का उपाय भी हो जायेगा। 

6. अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में बायोटिन होता है। बायोटिन डैंड्रफ का इलाज करने वाला प्रमुख विटामिन है। आपको अंडे की जर्दी बालों पर लगानी है। जर्दी लगाने के बाद बालों को लगभग एक घंटे के लिए प्लास्टिक बैग से ढक लीजिये। फिर अपने बालों को शैम्पू से धो लीजिये। आप इस उपचार को हफ्ते में सिर्फ तीन बार कर सकते हैं। 

7. संतरे का छिलका

संतरे का छिलका भी डैंड्रफ के इलाज के लिए बहुत उपयोगी है। संतरे के छिलके में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और डाइटरी फाइबर होते हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप संतरे का छिलका लें और उस पर थोड़ा नींबू का रस निचोड़ लें। इसको ग्राइंडर में तब तक पीसें जब तक यह पेस्ट न बन जाए। फिर पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद इसे किसी एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से धो लीजिये। आप इसे सप्ताह में तीन बार लगा सकते हैं। ये डैंड्रफ से छुटकारा पाने में सहायक है। 

8. नीम का रस 

नीम का रस रूसी के लिए एक बहुत अच्छा इलाज है और यह ज्यादातर शैंपू में भी मिक्स होता है। नीम का रस लगाने के लिए आपको नीम के कुछ पत्तों को तब तक पीसना है जब तक कि गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। इसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाइये और इसे सूखने दीजिये। इसके बाद आप इसे धो सकते हैं। ये भी डैंड्रफ का रामबाण इलाज है। 

9. दही 

डैंड्रफ के घरेलू उपचार में दही बहुत प्रभावी है। सबसे पहले अपने स्कैल्प और बालों पर थोड़ा सा दही लगाइये। अब इसे सूखने तक लगा रहने दें। बाद में आप इसे किसी शैम्पू से धो लीजिये।  

10. मेथी दाना 

मेथी के बीज डैंड्रफ का रामबाण इलाज हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप एक कटोरी पानी में मेथी के कुछ दाने रात भर भिगो दीजिये। सुबह इन बीजों का पेस्ट बना लीजिये और इस पेस्ट में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लीजिये। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाइये और सूखने दीजिये। बाद में अपने बालों को शैम्पू से धो लीजिये।  

11. नींबू और नारियल का तेल 

नारियल का तेल बालों को नुट्रिशन देता है और इसमें नींबू का रस मिलाया जाता है। सबसे पहले 2 बड़े चम्मच नारियल के तेल को गर्म कीजिये और इसमें नींबू का रस मिलाइये। अब आप इसे अपने स्कैल्प पर लगाइये और बालों की मालिश कीजिये। अब इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर किसी शैंपू से धो लें। यह आपके बालों में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के सबसे आसान तरीका है।  

12. मेहंदी लगाएं 

मेहंदी की मदद से आप डैंड्रफ का इलाज कर सकते हैं। मेहंदी में दही और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। जब यह पेस्ट बन जाए तो इस मिश्रण को 8 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद आप इसे अपने बालों पर लगाइये। बाल जब सूख जाएँ तो उन्हें धो लीजिये। मेहंदी प्राकृतिक है जिससे आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं।

13. आर्गन आयल

यह तेल हमारे बालों से रुसी हटाने में बेहद मदद करता है | इस तेल को इस्तेमाल करने के लिए आप इसे किसी दूसरे तेल में मिलाकर लगा सकते हैं | इसमें एंटी-इन्फ्लैमटरी गुण होता है जो स्कैल्प पर होने वाली खुजली को कम करने में मदद करता है। 

14.टी ट्री तेल 

टी ट्री तेल एक प्राकृतिक औषधि है जो रुसी को दूर करने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को ठीक करने में सहायक होते हैं। टी ट्री तेल को नियमित रूप से लगाने से दैनिक शैली में उपयोग करने से डैंड्रफ को कम किया जा सकता है। यह त्वचा को साफ़ और स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या कम होती है।

कन्क्लूज़न

 डैंड्रफ खतरनाक है। इससे बचने के लिए डाइइट मे कम चीनी का प्रयोग करें। इसके बजाय डार्क चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, पालक अंगूर, ब्रोकोली और टमाटर जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करिये। रोजाना नुट्रिशन और फाइबर के लिए मौसमी फलों और सब्जियों की डाइट लीजिये। अपनी डाइट में हेल्दी फैट शामिल करिये जैसे जैतून का तेल, एवोकैडो, ओमेगा -3 फैटी एसिड मछली और अखरोट, ये रूसी को कम करते हैं। अपने बालों के लिए सही शैम्पू का इस्तेमाल करिये। अपने स्कैल्प को हमेशा साफ रखिये। बाजार में कई एंटी-डैंड्रफ शैंपू हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। अपने बालों के लिए अपनी कंघी का इस्तेमाल कीजिये। इसके अलावा डैंड्रफ को ठीक करने के लिए हर्बल उत्पादों का उपयोग करिये और अपना बहुत ध्यान रखिये। इन तरीकों का इस्तेमाल कर आप अपने बालों में पाए जाने वाले सफ़ेद फ्लेक्स से छुटकारा पा सकते हैं तो, आप भी अपनाइये इन घरेलू उपायों को और पाएं डैंड्रफ से होने वाली मुश्किलों से निवारण|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next