Miscellaneous 1 MIN READ 1427 VIEWS December 15, 2022 Read in English

गिंकगो बिलोबा: स्वास्थ्य लाभ और उपयोग

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

गिंकगो बिलोबा

गिंकगो बिलोबा एक हर्बल सप्लीमेंट होता है,इसे गिंकगो या गिंकगो बिलोबा के पेड़ से बनाया जाता है, जिसे मैडेनहेयर ट्री भी कहा जाता है। यह पेड़ प्राचीन काल में  जापानी और चीनी मंदिरों के बगीचों में लगाया जाता था लेकिन अब यह पूरी दुनिया में पाया जाता है। चीनी चिकित्सा का यह एक अनिवार्य हिस्सा रहा है।  परिसंचरण संबंधी समस्या और श्वसन स्थितियों के इलाज के लिए इस पेड़ की पत्तियों का उपयोग किया जाता था। गिंकगो नट्स का उपयोग कई बीमारियों के लिए किया जाता है जैसे बुखार, खांसी, दस्त, गोनोरिया और दांत दर्द।

गिंकगो बिलोबा को अब दुनिया के कई हिस्सों में महत्व दिया जा रहा है। यह मानसिक स्वास्थ्य और मेमोरी सपोर्ट के लिए हेल्थ सप्लीमेंट का कार्य करता है। गिंकगो कई रूप में होता हैं, जैसे टैबलेट, अर्क, कैप्सूल और, पेय के रूप में भी। कच्चा या भुना हुआ गिंकगो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। गिंकगो बिलोबा का लाभ यह है की यह व्यक्तियों में तनाव, चक्कर और चिंता से निपटने में मदद करता है।

गिंकगो बिलोबा के उपयोग

गिंकगो बिलोबा के कुछ लाभ इस प्रकार हैं :-

1. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं

गिंकगो में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट घटक कई स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद होते है। इसमें टेरपेनोइड्स और फ्लेवोनोइड्स मजबूत स्तर के रूप में होते हैं। ये यौगिक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट प्रभावों के लिए भी जाने जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों में होने के कारण ये होने वाले हानिकारक प्रभावों से लड़ने में मदद करते है।

यह मुक्त कण अत्यंत प्रतिक्रियाशील कणों को संदर्भित करते है। ये शरीर में नियमित उपापचय कार्यों के दौरान उत्पन्न होते हैं, तथा खाद्य पदार्थों को विषहरण या ऊर्जा में परिवर्तित कर देते है ।यह बीमारिया  और समय से पहले बुढ़ापा आने के लिए जिम्मेदार होते है क्योकि इनके पास स्वस्थ ऊतकों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है

2. सुनने की समस्या में मदद करता है

गिंकगो बिलोबा का सेवन अचानक से सुनने में होने वाली कमी को दूर करने के लिए भी किया जाता हैं। इसका नियमित सेवन करने पर अंतःशिरा प्रशासन और सुनने की समस्या को दूर कर सकते है। ओरल गिंकगो मददगार है या नही यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। IV उत्पादों को केवल स्वास्थ्य सेवा प्रदाता द्वारा ही सुझाया जा सकता हैं।

3. शरीर में सूजन से लड़ने में मदद करता है

शरीर पर किसी बाहरी पदार्थ के आक्रमण या चोट लगने से सूजन आ जाती है। सूजन से लड़ने के लिए , शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के घटक  एक साथ मिलकर सूजन और बाहरी पदार्थ का मुकाबला करके जिस जगह चोट लगी है उसको ठीक करते है।

कुछ खतरनाक बीमारियाँ भी शरीर में सूजन के लिए उत्तरदायी होती हैं।। जो समय के साथ, डीएनए और ऊतकों को स्थायी नुकसान पहुँचाती है। कई पशु शोधों से पता चला है कि पशु और मानव कोशिकाओं में गिंकगो के अर्क विभिन्न स्थितियों में सूजन के निशानों को कम करने में मदद करते हैं। गिंकगो बिलोबा अर्क विभिन्न स्थितियाँ में सूजन को कम करता है जैसे  कैंसर, गठिया, हृदय रोग, स्ट्रोक, आंत्र रोग आद।

4. हृदय स्वास्थ्य और रक्त परिसंचरण में सुधार

चीनी चिकित्सा में, गिंकगो बिलोबा के अर्क को विभिन्न अंग प्रणालियों के ऊर्जा “चैनल” को सक्रिय करने के लिए उपयोग किया जाता था जैसे लिवर, ब्रेन, लंग्स ,और  किडनी । गिंकगो में शरीर के विभिन्न भागों में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने की क्षमता होती है। यह एक तरह से लाभ प्रदान करने का एक स्रोत है । एक अध्ययन में, यह पाया गया है कि गिंकगो  हृदय रोगी के शरीर के विभिन्न अंगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।

एक अन्य शोध से यह भी पता चला है कि गिंकगो बिलोबा  का निम्न बीमारियों पर भी प्रभाव पड़ता है जैसे  मस्तिष्क स्वास्थ्य, स्ट्रोक की रोकथाम और हृदय स्वास्थ्य। गिंकगो में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक पाए जाते है जो इसके लिए उत्तरदयी होते है। गिंकगो का हृदय, मस्तिष्क स्वास्थ्य, और रक्त परिसंचरण पर पड़ने वाले प्रभावों को समझने के लिए और अधिक अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है।

5. साइकियाट्रिक डिमेंशिया को मैनेज करना

गिंकगो बिलोबा में तनाव, चिंता, अल्जाइमर रोग के लक्षणों और उम्र बढ़ने पर कॉग्निटिव डिक्लाइन को कम करने की क्षमता पाई गई है। गिंकगो ने विभिन्न स्थितियो में कॉग्निटिव डिक्लाइन को कम करने में मदद की है,लेकिन कुछ अध्ययनो में ऐसा नहीं पाया गया है। इस प्रकार, यह कह सकते है की इसके परिणाम तर्क युक्त नहीं हैं।

लेकिन जिन लोगो को हल्का अल्जाइमर है उनकी कार्यात्मक क्षमताओं को तेज करने में गिंकगो का अर्क  मदद करता  है। 22 से 24 हफ्ते तक गिंकगो का इस्तेमाल करने से डिमेंशिया के लक्षण कम हो सकते  है।

6. डिप्रेशन के इलाज में मदद करता है

कुछ अध्ययनों से पता चला है कि गिंकगो बिलोबा को सप्लीमेंट के रूप में लेने से डिप्रेशन को कम कर सकते है। कई पशु परीक्षणों से यह भी पता चला है कि जिन जानवरों को तनावपूर्ण स्थिति होने पर भी गिंकगो की खुराक दी गयी, वे भावनात्मक रूप से उतने प्रभावित नहीं थे जितने कि गिंकगो का सेवन नहीं करने वाले हुए थे।

यह अध्ययन ये इंगित करता है कि यह गिंकगो के एंटी-इंफ्लेमेटरी के प्रभाव के कारण होता है, जो शरीर को तनाव हार्मोन से निपटने में मदद करते हैं।

7. प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम को ठीक करने में मदद कर सकता है

गिंकगो लीफ एक्सट्रेक्ट को मुँह से लेने पर ब्रैस्ट टेंडरनेस और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम होती हैं।

गिंकगो बिलोबा के दुष्प्रभाव

गिंकगो बिलोबा के कुछ लाभ हैं, लेकिन गिंकगो बिलोबा का उपयोग अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी किया जाता है। हालांकि, गिंकगो किसी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। गिंकगो बिलोबा के कई दुष्प्रभाव हैं जो किसी के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं।

  1.  जब गिंकगो लीफ एक्सट्रेक्ट को मुँह से लेते है तो यह सुरक्षित होता है, लेकिन यह कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी होता है जैसे  पेट खराब होना, एलर्जी त्वचा की प्रतिक्रिया और चक्कर आना। गिंकगो का लेड एक्सट्रेक्ट चोट लगने और रक्तस्राव की संभावना को तेज करता है। इससे एरिथमिया भी हो  सकता है।
  1. कच्चा गिंकगो बिलोबा या भुना हुआ बीज सीधे मुंह से सेवन करने पर सुरक्षित नहीं होता है। प्रतिदिन 10 से अधिक भुने हुए बीजों का सेवन करने से दौरे जैसे हानिकारक प्रभाव भी हो सकते हैं। गिंकगो के ताजे बीज बेहद खतरनाक और जहरीले होते हैं।
  1. गिंकगो लीफ एक्सट्रेक्ट का सेवन दिन में कई बार करने से टैलिनोलोल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे टैलिनोलोल के दुष्प्रभाव बढ़ सकते हैं। इसकी एक खुराक प्रतिदिन लेने से शरीर के टैलिनोलोल के स्तर में वृद्धि नहीं होती है।

कन्क्लूज़न

गिंकगो रक्त प्रवाह में सुधार के लिए बेहद फायदेमंद है और यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है। गिंकगो का उपयोग लोग इतने सालों से करते आ रहे हैं, इसलिए गिंकगो बहुत उपयोगी होता हैं। गिंकगो को मुँह से लेने पर कई समस्याओ को दूर कर सकते है जैसे  विचार और स्मृति समस्या, दृष्टि समस्या, चिंता आदि।

इसका उपयोग सुनने की समस्याओं, स्ट्रोक, प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम आदि में सुधार के लिए भी किया जाता है। फिर भी, इसके उपयोगों का समर्थन करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं है।  गिंकगो के कच्चे या भुने हुए बीज या लीफ एक्सट्रेक्ट लेना बेहद हानिकारक होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next