Hindi 1 MIN READ 544 VIEWS June 18, 2024

बार बार छींक आना एलर्जी का इलाज घर में कैसे संभव है?

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

आज के बदलते परिवेश में कई तरह की बीमारियों से हम घिरे हुए हैं। उनमें से एक है लगातार छींक आना। छींक आना वैसे तो आम बात है, लेकिन आपको यदि बार-बार छींक आती है तो यह कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। हालांकि बार बार छींक आना नियंत्रित किया जा सकता है। इस लेख में हम बार बार छींक आना एलर्जी का इलाज और बार बार छींक आना घरेलू उपाय के बारे में बात करेंगे।  

बार-बार छींक आना बहुत ही आम है। ऐसे में नाक में कई तरीके की परेशानी हो सकती है। कई सारे लोग लगातार छींक आने की समस्या के इलाज के लिए होम्योपैथिक दवाओं के साथ एलोपैथिक दवाओं का भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं दादी-नानी के नुस्खे भी इसके इलाज में कारगर हैं। लगातार छींक आने के उपाय में एक असरदार उपाय यह है कि आप अपने नाक को दोनों तरफ 5 से 10 सेकंड के लिए बंद करें। 

बार बार छींक आना कौन सी बीमारी है? 

बार बार छींक आना वास्तव में एलर्जी राइनाइटिस की समस्या है,  जो सामान्यतः बारिश के मौसम में अक्सर देखने को मिलती है। यह समस्या फूलों से निकलने वाले पॉलेन के कारण होती है। बार बार छींक आना एलर्जी के कारण हो सकता है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो हल्की एलर्जी, लिम्फनोड की सूजन, साइनस संक्रमण और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकती है।   

एलर्जी के कारण बार-बार छींक आना, नाक से पानी गिरने और आंखों के लाल होने की भी समस्या देखने को मिल सकती है। नाक-कान-गले के बीच में खुजली इसका पहला लक्षण है। इसके बाद छींक आना, नाक बहने के साथ आंखों से पानी भी गिरने लगता है। लोग अक्सर भ्रमित होकर इसे जुकाम समझ लेते हैं जबकि यह प्रकार की एलर्जी होती है।  

बार बार छींक आना घरेलू उपाय 

आज के बदल रहे मौसम के कारण प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ रहा है। ऐसे में लगातार धूल मिट्टी के संपर्क में आने से हमें बार-बार छींक आने की समस्या हो सकती है। यदि आपको बार-बार छींक आने की समस्या है। तो आगे जानें बार बार छींक आना घरेलू उपाय के बारे में: 

हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल

यदि आपको बार-बार छींक आती है तो, आप हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जो इन्फेक्शन को कम करने में काफी मदद करते हैं। यह नुस्खे दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बार-बार छींक आने की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके अलावा आप हल्दी की चाय का भी सेवन कर सकते हैं।  

गर्म पानी से भाप  

मौसम के बदलाव के कारण अक्सर जुकाम और खांसी बुखार की शिकायत देखने को मिलती है। जुकाम लगने के कारण कई बार छींक आती है। ऐसे में आप गर्म पानी की भाप ले सकते हैं। यह सबसे असरदार तरीका माना जाता है, जो छींक को रोकने के लिए कारगर साबित होता है। भाप लेने से सांस की नली साफ करने में भी मदद मिलती है। 

विटामिन सी युक्त पदार्थ का इस्तेमाल  

यदि आप लगातार छींक आने की समस्या से परेशान रहते हैं। तो आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। अपने आहार में विटामिन सी युक्त पदार्थ का इस्तेमाल ज्यादा करें, जिससे छींक की समस्या, एलर्जी और जुकाम से जल्द से जल्द राहत मिल सके। आपको अपने आहार में खट्टे फल जैसे संतरा आंवला और नींबू का सेवन कर सकते हैं।  

सौंफ की चाय देगी राहत

सर्दी जुकाम या लगातार छींक आने की समस्या में सौंफ की चाय एक बेहतर समाधान हो सकती है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक के गुण मौजूद होते हैं। जो लगातार छींक आने से रोकने में मदद करते हैं। इस चाय को तैयार करने के लिए पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर उस पानी का सेवन करें।  

शहद और अदरक का सेवन  

लगातार छींक आने की समस्या होने पर आप शहद और अदरक का भी सेवन कर सकते हैं। गर्म पानी में कसा हुआ अदरक और शहद डालकर सेवन करें। यह संक्रमण के खतरे को काम करता है।  

तुलसी का काढ़ा पिएं  

तुलसी एक आयुर्वेदिक पौधा है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाता है। तुलसी के पत्तों को पानी में उबलने पर इसका सेवन कर सकते हैं।  

निष्कर्ष  

प्रदूषण के कारण धूल- मिट्टी और फूलों से निकलने वाले छोटे-छोटे पोलेन नाक में घुसकर भीतरी परत से चिपक जाते हैं, जिसके बाद वह नाक से गले तक पहुंचाते हैं और इम्यूनिटी पर असर डालने लगते हैं। समय पर इसका इलाज करने पर यह कोई गंभीर समस्या का रूप नहीं लेती। ऊपर दिए गए लेख में हमने बार बार छींक आना एलर्जी का इलाज, नाक से पानी गिरना और बार बार छींक आना घरेलू उपाय आपको बताएं हैं। इन उपायों का इस्तेमाल करके आपको काफी हद तक फायदा होगा। लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा समस्या होने पर चिकित्सकिय परामर्श जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next