Diet & Nutrition 1 MIN READ 1551 VIEWS November 29, 2022

त्वचा के लिए अनार का सेवन क्यों ज़रूरी है?

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

त्वचा के लिए अनार

आप चाहे कितने भी सौंदर्य उत्पादनों का इस्तेमाल कर लीजिये लेकिन स्किन केयर रूटीन में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल आपको ज़्यादा भरोसा और गुणवत्ता देता है। हम अगर अनार की बात करें तो यह एक बेहतरीन फल है जिसका इस्तेमाल स्किन केयर के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी किया जाता है। अनेक प्राकृतिक गुणों के कारण त्वचा के लिए अनार बहुत महत्वपूर्ण है। 

त्वचा के लिए अनार के फायदे 

अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को  मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक होते हैं।  पिछले कुछ वर्षों में अनार को एक सुपर फूड के रूप में देखा गया है। अनार प्राचीन काल से ही अपने औषधीय और सौंदर्य लाभों के लिए जाना जाता है। इस लाल फल में इसके रसीले दाने भी भरपूर मात्रा में स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।     

अनार एक ऐसा फल है जो पॉलीफेनोल से भरपूर है जैसे कि  एंथोसायन्स, एलेजिक एसिड और कई अन्य प्लांट  पॉलीफेनोल्स। इन सामग्रियों के कारण ही अनार का अर्क इतना प्रभावी होता है और उसके फ्री रेडिकल्स त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि अनार का रस इम्युनिटी सिस्टम और हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ साथ खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने,धमनियों को साफ रखने,हृदय रोग, हार्ट स्ट्रोक और कई तरह के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। 

1. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर 

अनार के फायदे ही फायदे हैं। इसमें विटामिन सी के साथ साथ अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे एंथोसायनिन, एलाजिक एसिड और टैनिन भी होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बेहतरीन और बढ़ती उम्र को रोकने में सहायक होते हैं।  

2. कोशिकाओं के रिजेनेरशन में सहायक 

अनार एपिडर्मिस मतलब त्वचा की बाहरी परत की रक्षा करने में मदद करता है और एपिडर्मिस और डर्मिस यानी आंतरिक परत में त्वचा की कोशिकाओं के पुनर्जनन में मदद करता है, सर्कुलेशन में वृद्धि करता है और त्वचा को ठीक रखता है। अनार टिशूज़ को बेहतर बनाता है और घाव भरने में सहायता करता है। 

3. कैंसर से बचाव 

अनार त्वचा के कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं और सनबर्न से राहत दिला सकते हैं। अनार के बीज का तेल एलाजिक एसिड के कारण त्वचा के कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है। एक रिसर्च के अनुसार अनार में बड़ी मात्रा में पाया जाने वाला एक पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट त्वचा के ट्यूमर के विकास को रोकता है। 

4. रोकता है बढ़ती उम्र के संकेत 

अनार सूरज से होने वाली क्षति और बढ़ती उम्र जैसे झुर्रियाँ और महीन रेखाओं के कारण त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद कर सकता है। अनार हाइपरपिग्मेंटेशन को रोकने में भी मदद कर सकता है। 

5. रूखी त्वचा की करे देखभाल 

अनार त्वचा की देखभाल के लिए एक बेहतरीन फल है। यह कई प्रकार की त्वचा के लिए काम करता है। चूंकि अनार का तेल त्वचा में गहराई तक प्रवेश करता है इसलिए यह रूखी त्वचा के इलाज के लिए भी बहुत प्रभावी माना जाता है। इसमें पुनिसिक  एसिड होता है जो की एक प्रकार का ओमेगा फाइव फैटी एसिड होता है जो स्किन को हाइड्रेट करता है और तवचा में  नमी की कमी होने को रोकता है।   

6. ऑयली स्किन के लिए लाभकारी 

अनार के फायदे बहुत हैं। खासकर स्किन के लिए अनार जादुई काम करता है। अनार का तेल तैलीय त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। अनार का उपयोग मुंहासे के लिए भी लाभकारी होता है। ये मुंहासे के निशान को कम करने और मामूली जलन को शांत करने के लिए काम आता है। 

अनार को त्वचा के लिए कैसे इस्तेमाल करें?

आप अनार को कई प्रकार से अपने स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं –

1. अनार और सेब का सिरका 

अनार के जूस में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर लगाने से आपकी त्वचा रेडिएंट और ग्लोइंग हो जाती है। 

2. अनार और रोज वाटर 

सूखे हुए अनार के छिलकों को पीसकर उस पाउडर में गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार होती है। 

कन्क्लूज़न 

अनार के बहुत से फायदे आपको पता चल गए हैं। अनार का सेवन आपके लिए फायदेमंद भी है और ज़रूरी भी। हालाँकि ये फल थोड़ा महंगा होता है लेकिन आपकी सेहत इससे कहीं ज़्यादा क़ीमती है। अगर आप अनार का सेवन अफोर्ड कर सकते हैं तो इससे अच्छा आपके लिए क्या होगा। आज की दौड़ भाग भरी ज़िन्दगी में सेहत पर बहुत असर पड़ता है, इसलिए आपको अपने शरीर का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ये तो आप जान ही गए कि अनार के छिलके एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। अनार के छिलकों के कई फायदे उनके एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी जुड़े हैं। इसके अलावा ये छिलके मुंहासे, फुंसी और चकत्तों से प्रभावी रूप से लड़ सकते हैं, शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकते हैं, झुर्रियों में कमी ला सकते हैं, गले में खराश और खांसी का इलाज कर सकते हैं, त्वचा के कैंसर से लड़ सकते हैं और प्राकृतिक त्वचा मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन के रूप में कार्य भी कर सकते हैं। यही नहीं आप अनार के पाउडर से आसानी से चाय भी बना सकते हैं। याद रखिये अगली बार जब आप अनार खाइये तो छिलके को फेकिये नहीं बल्कि इन छिलकों से पाउडर तैयार करिये जो आप को समय समय पर काम आएगा। अपना ख्याल रखियेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next