

रक्षाबंधन 2024 पर खिलाएं अपने भाईयों को हेल्दी स्वीट्स जो आपके रिश्ते के साथ ही आपकी सेहत को भी बनाएं रखेगी बरकरार, तो रिश्तों में घोले एक अनोखी मिठास। रक्षाबंधन का महत्व भाई-बहन के लिए बहुत ख़ास होता हैं। जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती हैं, मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराती हैं, और उनके गहरे समबन्ध को दर्शाता है। बाजार में मिलने वाली बहुत सी मिठाइयों में शक़्कर की मात्रा ज्यादा होती हैं जो की सेहत के लिए हानिकारक होती हैं तो आप सेहत का ख्याल रखते हुए घर पर भी कम चीनी वाली हेल्दी मिठाई बना सकती हैं।
रक्षा बंधन पर बनाएं ये मिठाइयाँ
अगर आप भी बाजार की मिठाई खाने से बचना चाहते हैं तो इस रक्षा बंधन पर लो शुगर वाली इन मिठाइयों को ट्राई कर सकते हैं। जानिये मिठाई बनाने का आसान तरीका।
बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू बहुत से लोगों को पसंद होते हैं यह बनाने में भी सरल हैं और स्वाद में भी लाजवाब होते हैं।
सामग्री
- ३ कप बेसन
- ३/४ कप चीनी (पिसी हुई)
- १/२ कप घी
- १/४ इलायची पाउडर
- पिस्ता के टुकड़े
- बादाम के टुकड़े
- चांदी का वर्क
बेसन के लड्डू बनाने की विधि
- सबसे पहले बेसन को भुने।
- हल्का सुनहरा होने पर इसमें देसी घी डालें। खुशबू आने तक भूनते रहे।
- जब यह थोड़ा ठंडा होने लगे तो इसमें शक़्कर मिलाएं।
- इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसके लड्डू बना लें।
खीर
भारत में लगभग सभी घरों में खीर बनाई जाती हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ो तक को अच्छी लगती हैं।
सामग्री
- २ लीटर दूध
- ४ कप चीनी
- २ कप चावल
- ५,६ हरी इलायची
- थोड़ी किशमिश
- बादाम के कुछ टुकड़े
खीर बनाने की विधि
- एक तपेली में दूध को उबालें।
- उबाल आने पर उसमें चावल डाल दें।
- इसे तब तक पकाना हैं जब तक चावल पक न जाए।
- दूध गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी मिलाएं।
- चीनी के घुलने तक इसे चलाते रहे।
- जब यह अच्छी तरह गाढ़ी हो जाये और पक जाएँ तो इसमें बादाम, इलायची पाउडर और किशमिश मिलाएं।
बादाम की बर्फी
बादाम स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। इससे बनी बर्फी स्वाद में भी बेहतरीन होती हैं।
सामग्री
- २ कटोरी बादाम
- आधी कटोरी चीनी
- २ कटोरी मावा
- १ कटोरी डिहाइड्रेटेड फ्रूट (कटे हुए)
- मेवे (पिस्ता, अंजीर, अखरोट कटे हुए)
- १ चुटकी जायफल पाउडर
- आधा छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
- बटर पेपर
बादाम की बर्फी बनाने की विधि
- एक कढ़ाई में मावा और सभी मेवों को डाल दें।
- इन सभी को कम आंच पर पकाएं।
- इसमें डिहाइड्रेटेड फ्रूट और चीनी डालें।
- इलाइची और जायफल पाउडर डाल कर मिश्रण को मिक्स कर लें। अब गैस बंद कर दें।
- प्लेट में बटर पेपर बिछा लें। इस मिश्रण को बटर पेपर पर डाल दें।
- अब इसे ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काट लें। इस पर कटे हुए मेवों को सजाएं।
काजू कतली
काजू कतली सभी को पसंद होती हैं। यह कम चीनी वाली मिठाई हैं जो बनाने में आसान होती हैं।
सामग्री
- २५० ग्राम काजू
- २४० ग्राम दूध
- २५० ग्राम चीनी
- घी
- चांदी का वर्क
काजू कतली बनाने की विधि
- काजू और दूध को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट में चीनी मिलाकर हल्की आंच पर पकने दें। इसे बीच – बीच में हिलाते रहे।
- जब यह गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करके इसे उतार लें।
- एक प्लेट में घी लगाएं और इसमें इस मिश्रण को निकालें।
- इसके ऊपर चांदी का वर्क लगाएं।
- ठंडा होने पर डायमंड शेप में काट लें।
कोकोनट बर्फी
नारियल स्वाद और सेहत दोनों ही दृष्टि से अच्छा होता हैं। आप घर पर बहुत ही आसानी से इस मिठाई रेसिपी को बना सकते हैं।
सामग्री
- ४ कप कद्दूकस नारियल
- २ टेबल स्पून खोया
- ४ कप चाशनी
- २ चम्मच बादाम के टुकड़े
- २ चम्मच पिस्ता के टुकड़े
- १ टी स्पून घी
कोकोनट बर्फी बनाने की विधि
- सबसे पहले चाशनी बनाए। पानी और चीनी को मिलाकर लगातार चलाते रहे।
- चीनी के घुलने तक इसे चलाते रहे फिर गैस बंद करके नीचे उतार लें।
- अब एक कढ़ाई में नारियल और चाशनी दोनों को मिलाएं। इसे भी लगातार चलाते रहे।
- गाढ़ा होने तक इसे पकाते रहे।
- एक प्लेट में घी लगाएं और इस मिश्रण को डालें और इसे पिस्ता और बादाम से डेकोरेट कर दें।
- ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काट लें।
कन्क्लूज़न
क्या आप जानते हैं, मिठाई बनाने के लिए आप सप्लीमेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप लड्डू बनाना चाहते हैं, तो आप स्वाद बढ़ाने के लिए स्वस्थ चीनी मुक्त मिठास और स्वादिष्ट पूरक का उपयोग कर सकते हैं। रक्षा बंधन 2024 पर इन हेल्दी स्वीट्स को जरूर बनाकर खाएं। आप ऊपर बताई गई स्वीट रेसिपीज़ में से कोई सी भी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह मिठाइयां आपके परिवार में सभी को बहुत पसंद आएगी, जो स्वाद के साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में मदद करेगी।