Diet & Nutrition 1 MIN READ 1062 VIEWS July 21, 2023 Read in English

अपने आहार में भीगे हुए बादाम को शामिल करने के सर्वोत्तम कारण

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

काजू से लेकर बादाम तक आदि नटी स्नैक्स स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। ये कई तरह से लाभ भी प्रदान करते हैं। हालाँकि आप नट्स का सेवन किस प्रकार करते हैं  यह भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। उदाहरण के लिए, जहां ड्राई फ्रूट्स के कुछ फायदे होते हैं, वहीं भीगे हुए नट्स भी फायदेमंद होते हैं। इस लेख के द्वारा हम भीगे हुए बादाम के सेवन के फायदों के बारे में बात करेंगे।

आंखों, मस्तिष्क और अन्य शारीरिक प्रणालियों आदि के लिए बादाम कई तरह से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता हैं। भीगे हुए बादाम हमारे स्वास्थ्य और जीवन जीने के तरीके को कैसे बेहतर बनाते हैं?

बादाम अक्सर कच्चा या भूनकर खाया जाता है। एक बार जब आपको इसके स्वाद की आदत हो जाती है तो इसे भिगोकर खाना भी काफी फायदेमंद होता है। यह एक स्वस्थ पाचन तंत्र और कैंसर पैदा करने वाले कारको से सुरक्षा करके कई तरह से लाभ प्रदान करता है। भीगे हुए बादाम के कई फायदे होते हैं क्योंकि ये विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

नट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी होते हैं?

नट्स और ड्राई फ्रूट्स बीज,नट्स और ड्राई फ्रूट्स का एक संयोजन होते है जो विभिन्न व्यंजन बनाने में उपयोग किए जाते हैं। इन खाद्य पदार्थों का पोषण मूल्य उच्च होता है क्योंकि इनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और विटामिन की मात्रा होती हैं।

ये दैनिक गतिविधियों के लिए आवश्यक कैलोरी प्रदान करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। नट्स और ड्राई फ्रूट्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

ड्राई फ्रूट्स या नट्स फाइबर, विटामिन और मिनरल्स के सबसे अच्छे स्रोत होते हैं। ड्राई फ्रूट्स एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो मुक्त कणों से शरीर की रक्षा करते हैं। मुक्त कण कैंसर और हृदय रोग जैसी विभिन्न बीमारियों का कारण बनते हैं।

अपने आहार में भीगे हुए बादाम को शामिल करने के कारण

बादाम एक छोटा व सूखा फल होता है जो प्रूनस डल्सिस के पेड़ पर उगता है। अपनी प्राकृतिक अवस्था में यह कठोर खोल और कड़वे स्वाद के साथ हरे-भूरे रंग का होता है।

बादाम में विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में होते हैं। ओलिक एसिड (ओलिव ऑयल में पाया जाने वाला एक प्रकार) बादाम में पाया जाने वाला प्रमुख फैटी एसिड होता है, इसके बाद लिनोलिक एसिड (मांस में पाया जाता है) और पामिटिक एसिड होता है।

बादाम के कई फायदे होते हैं और जब इन्हें भिगोया जाता है तो ये फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। पानी में भीगे हुए बादाम के फायदों के बारे में नीचे निम्न प्रकार से बताया गया है।

1. बादाम भिगोने से उनके द्वारा पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है

बादाम भिगोने से उनके द्वारा अवशोषित पोषक तत्वों की संख्या बढ़ जाती है। नट्स और बीजों को सेवन करने से पहले रात भर पानी में भिगोना एक आम बात होती है।

यदि आप अपने पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाना चाहते हैं तो बादाम को कम से कम 8 घंटे या रात भर के लिए भिगोना चाहिए। भिगोने से उनके कड़वेपन को कम करके और स्वाद व बनावट में सुधार करके बादाम का स्वाद और बेहतर हो सकता है।

2. भिगोने से पचने में आसानी होती है

बादाम को खाने से कुछ घंटे पहले पानी में भिगोकर रखने से ये पचने में आसान हो जाते हैं। इसका कारण यह है कि भिगोए जाने पर नट्स में एंजाइम अधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए इन खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों को तोड़ने में शरीर को कम समय लगता है।

इसके अलावा, एंजाइमों की इस बढ़ी हुई गतिविधि के कारण खाद्य पदार्थों में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कुछ मिनरल्स को आसानी से अवशोषित कर सकते हैं।

3. भीगे हुए बादाम वेगन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होते हैं

भीगे हुए बादाम प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। इनमें सभी प्रकार के आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं और अपने दैनिक सेवन में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए यह एक प्रभावी तरीका होता है।

4. भीगे हुए बादाम में हृदय को स्वस्थ रखने वाली फैट होती है

भीगे हुए बादाम के लाभों में से एक यह है कि ये हृदय को स्वस्थ रखने वाली फैट का एक बड़ा स्रोत होते हैं। इनमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट का अच्छा संतुलन होता है जो इन्हें हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे स्रोतों में से एक बनाती है।

बादाम में मुख्य फैट ओलिक एसिड होता है, जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर और सूजन को कम करने में मदद करता है

ओलिक एसिड आपके रक्त में एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी मदद करता है, जो हृदय रोग के खतरे के लिए एक महत्वपूर्ण कारक होता है।

5. भीगे हुए बादाम रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं

भीगे हुए बादाम रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने का एक उपयोगी तरीका होता है। बादाम को पानी में भिगोने से फाइटिक एसिड निकल जाता है [जो अन्य मिनरल्स के अवशोषण को बाधित करता है]।

6. भीगे हुए बादाम वजन घटाने के लिए अच्छे होते हैं

भीगे हुए बादाम एक बेहतरीन स्नैक विकल्प होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। इसकी उच्च फाइबर सामग्री आपको भरा हुआ रखती है जिसका अर्थ है कि नाश्ते के रूप में जंक फूड या चिप्स जैसे अस्वास्थ्यकर स्नैक्स का सेवन कम करना।

प्रोटीन की उच्च सामग्री भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करती है ताकि आप दिन भर में आवश्यकता से अधिक कैलोरी का सेवन करने से बचें।

भीगे हुए बादाम को अपने आहार में कैसे शामिल करें?

बादाम को भिगोना कोई मुश्किल काम नहीं होता है लेकिन आप यह सोच रहे होंगे कि इन्हें अपने आहार में किस तरह से शामिल करें। भीगे हुए बादाम के सेवन के फायदे लेने के लिए नीचे कुछ उपाय के बारे में बताया गया हैं।

● बादाम का उपयोग ब्रेड और केक बनाने में एक सामग्री के रूप में किया जाता है। बेकिंग में नट्स का उपयोग बहुत लोकप्रिय है क्योंकि यह उत्पाद को और अधिक स्वादिष्ट बनाता है।

● इनका उपयोग कुकीज़ बनाने में भी किया जाता है। आमतौर पर, बादाम का उपयोग गार्निशिंग के लिए किया जाता है, लेकिन कुकीज के आटे में भीगे हुए बादाम डाल सकते हैं। इसका पेस्ट बनाकर भी आटे में मिला सकते हैं।

● भीगे हुए बादाम जैसे हैं वैसे भी इनका सेवन कर सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं।

● भीगे हुए बादाम से लाभ प्राप्त करने के लिए इन्हें सब्जी, करी, मिठाई, आइसक्रीम आदि जैसे खाद्य पदार्थों में गार्निशिंग के लिए मिला सकते हैं।

● गर्मियों के दौरान स्वादिष्ट मिल्कशेक बनाने के लिए बादाम का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए बस भीगे हुए बादाम का पेस्ट बना लें और इसे दूध में मिला दें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शक़्कर, इलायची और कंडेंस्ड मिल्क मिला सकते है।

ये कुछ सुझावों के बारे में बताया गया हैं, आप क्रिएटिव हो सकते हैं और भीगे हुए बादाम को अपने आहार में कई तरह से शामिल कर सकते हैं।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है कि बादाम में कुछ ऐसे रसायन भी होते हैं जो कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बनते हैं। इसलिए यदि आपको इससे एलर्जी या संवेदनशीलता है तो इनसे बचना सबसे अच्छा होता है।

कन्क्लूज़न

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद भीगे हुए बादाम के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में समझ गए होंगे।

बादाम प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ फैट का समृद्ध स्रोत होता है। इसमें कई मिनरल्स और विटामिन भी पाए जाते हैं जो हड्डियों और दांतों के विकास के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

बादाम के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानने के बाद इसे अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next