

हमारे आज के खान-पान की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत हमारे बालो के साथ आती है क्योंकि बाल झड़ना आज के समय में आम समस्या है। बाल झड़ने की वजह से गंजापन होने लगता है जो किसी को भी पसंद नहीं होता। ऐसे समय में हेयर ट्रांस्प्लांटेशन एक अच्छा उपाय है और अगर हमें पता हो कि सबसे सस्ता हेयर ट्रांसप्लांट कौनसा है तो हम इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
इस लेख में हम हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़ी कुछ चीज़ो पर ध्यान देंगे जैसे हेयर ट्रांसप्लांट के नुकसान और फायदे।
हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?
हेयर ट्रांसप्लांट एक माध्यम है जिसकी मदद से सर्जन बालों को एक जगह से हटाकर वहां लगाता है जहां बालों की कमी होती है। जो बाल हटाए जाते हैं वह आमतौर पर सिर के पिछले या साइड वाले हिस्से से लिए गए होते हैं। इस प्रोसेस में सर्जरी से पहले एनेस्थीसिया दिया जाता है।
सबसे सस्ता हेयर ट्रांसप्लांट
हेयर ट्रांसप्लांटेशन की कीमत काफी कारकों पर निर्भर करती जैसे की डॉक्टर के पास कितना अनुभव है या क्लीक्निक किस जगह उपस्थित है। हेयर ट्रांसप्लांट की कीमत ग्राफ्ट्स के हिसाब से ली जाती है।
अगर आपको सबसे सस्ता हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट चाहिए तो आप अलग अलग क्लीनिक और हस्पतालों के हेयर ट्रांसप्लांट पैकेजेस की तुलना कर सकते हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट के फायदे
हेयर ट्रांसप्लांट के कई फायदे हैं। सबसे पहला और अहम तो यही है कि ये आपके लुक्स को संभालने में आपकी मदद करता है। हेयर ट्रांसप्लांटेशन के वक्त आपके पास कई विकल्प उपलब्ध होते हैं जिसमें से आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। निम्न कुछ हेयर ट्रांसप्लांटेशन के फायदे हैं:
- स्थायी बालों का विकास: प्रत्यारोपित किए गए बाल आमतौर पर जीवन भर के लिए बढ़ते रहते हैं क्योंकि ये प्राकृतिक बाल होते हैं और इनका विकास भी सामान्य रूप से होता रहता है।
- आत्मविश्वास में वृद्धि: बालों के झड़ने से आत्मसम्मान कम हो सकता है। बाल प्रत्यारोपण से आत्मविश्वास बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हमारे लुक्स को संवारने में हमारी मदद करता है।
- नेचुरल बाल : हेयर ट्रांसप्लांट की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें सर्जरी कराने वाले ही रिसीवर और डोनर दोनों होते हैं क्योंकि इसमें बालों को उसी इंसान से हटाकर लगाया जाता है। यह बाल नेचुरल होते हैं साथ ही साथ इनमे निरंतर वृद्धि भी होती है। गंजेपन को छुपाये जाने वाले विग्स की तुलना में यह एक बढ़िया ऑप्शन है।
हेयर ट्रांसप्लांट के नुकसान
हेयर ट्रांसप्लांटेशन एक सर्जिकल कार्य है जिसमें हमें कुछ नुकसान देखने को मिल सकते हैं। आमतौर पर ये नुकसान अस्थ्याई होते हैं वरना हम डॉक्टर की मदद लेकर इन नुकसानों से बच सकते हैं। आइये जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट के नुकसान के बारे में:
- संक्रमण: यह किसी भी सर्जिकल प्रक्रिया का एक सामान्य जोखिम है जिसमें हमारे संक्रमण के खतरे होने की सम्भावना होती है।
- सूजन और दर्द: यह एक सर्जिकल प्रोसेस है तो उसकी वजह से कभी-कभी हमें सर्जरी के बाद सूजन और दर्द महसूस हो सकता है। यह आमतौर पर हल्का होता है और दवाओं से दूर हो जाता है।
- निशान: यह आमतौर पर बहुत छोटे होते हैं और छिपे होते हैं।
- बालों का झड़ना: यह दुर्लभ है, लेकिन प्रत्यारोपित किए गए बालों का एक छोटा प्रतिशत झड़ सकता है।
- असंतोषजनक परिणाम: यह महत्वपूर्ण है कि आप एक योग्य और अनुभवी सर्जन का चयन करें ताकि आपको वांछित परिणाम मिल सके।
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद क्या करें?
हेयर ट्रांसप्लांटेशन के बाद कुछ चीज़ों का एवं डॉक्टर के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना ज़रूरी है जिससे यह पक्का हो जाए कि ट्रान्सप्लान्टेड बाल ठीक से विकसित हो रहे हैं। जानिये हेयर ट्रांसप्लांट के बाद क्या करें:
- दवाई: सर्जरी के बाद संक्रमण के खतरे होने की सम्भावना बढ़ जाती है इसलिए उससे बचने के लिए दवाई लेना ज़रूरी है। साथ ही साथ सर्जरी होने के बाद होने वाली सूजन या दर्द की दवा भी अवश्य लें।
- धूप: कुछ समय के लिए जहाँ पर हेयर ट्रांसप्लांटेशन की प्रक्रिया हुई है, उस क्षेत्र को धूप से बचायें ताकि उस जगह पर ज्यादा प्रभाव न पड़े साथ ही साथ कठोर गतिविधियों करने से जितना हो सके उतना बचें।
- निर्देश : डॉक्टर द्वारा दिए गए दिशा – निर्देशों का ढंग से पालन करें जिससे हमे बेहतर परिणाम हासिल हो। साथ ही साथ अगर हमें कुछ दिक्कत महसूस हो तो उसके लिए हमे सर्जन को जल्द से जल्द जानकारी दे देनी चाहिए।
निष्कर्ष
हेयर ट्रांसप्लांट उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो लोग अपने बाल खो चुके हैं और गंजेपन जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। हेयर ट्रांसप्लांट के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। इससे होने वाले नुकसान अस्थ्याई होते हैं जो डॉक्टर के दिशा निर्देश के अंतर्गत संभाले जा सकते हैं। अगर हमें हेयर ट्रांसप्लांटेशन के बेहतर परिणाम चाहिए तो हमें एक अच्छे सर्जन से ही सर्जरी करवानी चाहिए और उनकी बातों का पालन करना चाहिए जिससे हमें अच्छे रिजल्ट्स मिलें।