

अपनी ज़िन्दगी में एक ना एक बार आपको आँख फड़कने का अनुभव ज़रूर हुआ होगा – कभी दाईं तो कभी बाईं। अक्सर लोग इन आँखों के फड़कने को भाग्य से भी जोड़ने लगते हैं हालांकि, शोध विशेषज्ञों ने इसके पीछे कुछ बिमारियों का कारण भी बताया है। दाई या बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना कुछ क्षणों से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है। यदि आपको यह बार बार होता है तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
इस लेख में हम आपको आँख फड़कना कैसे रोके, और आंख फड़कने का कारण और उपाय के बारे में बताएंगे।
आंख फड़कने का कारण | Causes of Eye Twitching
आमतौर पर आँख फड़कने के पीछे आँखों की मांसपेशियों की अनैच्छिक संकुचन होती है। इसके कारण यहाँ निम्नलिखित हैं:
तनाव और चिंता
आर आप तनाव लेते हैं या मानसिक दबाव है इससे आपके आँखों की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ सकता है। इसकी वजह से आँख फड़कना शुरू हो जाता है। अत्यधिक चिंता या तनाव मस्तिष्क और नसों को उत्तेजित कर सकता है, जिससे यह समस्या उत्पन्न होती है।
नींद पूरी ना होना
अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो इसका सीधा असर आँखों पर होता है। नींद की कमी आँखों की थकान का कारण बनती है, जिससे आँख फड़कने लगती है।
कैफीन और शराब का अधिक सेवन
ज़्यादा शराब और कैफीन (caffeine) आपकी सेहत को बहुत नुकसान पंहुचा सकता है। सीमित मात्रा से अधिक सेवन आपकी दाई और बाई आंख फड़कने का कारण बनता है।
पर्याप्त पानी ना पीना
शरीर में पानी की कमी आँखों की मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने से रोक सकती है। डिहाइड्रेशन भी दाई या बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना का कारण बन सकता है।
अधिक देर स्क्रीन देखना
यदि आप बहुत देर तक मोबाइल या टीवी देखते हैं तो इससे आपकी आंखों को थकान महसूस हो सकती है। यह वजह दाई या बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना की समस्या को बढ़ावा दे सकता है।
बाई आंख फड़कने का कारण और संकेत | Causes and Indications of Constant Eye Twitching
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो बाई आंख फड़कने का कारण शारीरिक समस्याओं में छिपा होता है। बाई आँख की ऊपरी पलक का फड़कना ज्यादातर मांसपेशियों की थकान, तनाव, या अनिद्रा के कारण होता है। इसके अलावा, यह किसी गंभीर समस्या जैसे आंखों में इंफेक्शन या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (neurological disorder) का भी संकेत हो सकता है। यह आपके आँखों की मांसपेशियों को सूक्ष्म कर सकता है।
आँख फड़कना कैसे रोके? | How to Stop Eye Twitching?
दाई या बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना की वजह से चिड़चिड़ापन होना काफी आम बात है। हमने यहाँ कुछ आंख फड़कने का उपाय दिया है:
तनाव कम करने की कोशिश करें
मेडिटेशन और योग जैसे तनावमुक्ति के तरीके अपनाकर आप अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित कर सकते हैं। नियमित रूप से गहरी सांस लेने से तनाव कम हो सकता है और भी आँख फड़कने की समस्या से निजात मिल सकता है।
पर्याप्त नींद लें
अधूरी नींद बहुत सी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है इसलिए रोज़ाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें। इससे आपकी आँखों को आराम मिलेगा और फड़कने की समस्या कम होगी।
शरीर को हाइड्रेटेड रखें
पर्याप्त पानी पीना बहुत आवश्यक है। यह आपके शरीर के साथ आँखों की कार्य प्रणाली को भी संतुलित रखता है और आपकी आँखें कम फड़कती हैं।
20 सेकंड रूल फॉलो करें
अगर आप अधिक देर तक स्क्रीन के आगे बैठते हैं तो डॉक्टर्स अक्सर 20 सेकंड नियम की सलाह देते हैं। हर 20 मिनट में आप 20 सेकंड के लिए 20 फ़ीट दूर रखी कोई भी चीज़ देखें। इससे आपकी आँखों को राहत मिलेगी और फड़केंगी नहीं।
आँखों की सिकाई करें
एक सूती कपड़ा लें और उसे गर्म पानी में भिगोएं। इस गीले कपड़े को निचोड़कर आँखों पर सेकें। इससे आपकी आँखों को आराम मिलेगा और फड़कने की समस्या कम होगी।
आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें
अगर आपको लगता है कि आपकी आँखों में सूखापन हो रहा है तो डॉक्टर्स द्वारा सुझाई गयी आई ड्रॉप्स (eye drops) का इस्तेमाल करें। यह आपकी दाई या बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना से राहत देगा।
डॉक्टर से सुझाव लें
सामान्यतः उपर्युक्त उपाय आँख फड़कने की समस्या से राहत दे देते हैं लेकिन अगर यह समस्या लम्बे समय तक चलती है तो डॉक्टर्स से संपर्क करें। अन्यथा, यह आँखों में सूजन और दृष्टि में परेशानी उत्पन्न कर सकती है।
निष्कर्ष
आँख फड़कना काफी आम बात है लेकिन कई बार यह स्वास्थ्य समबन्धी बिमारियों का संकेत भी हो सकता है। अधूरी नींद, पर्याप्त पानी ना पीना, तनाव, और चिंता आपकी दाई या बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना के कुछ कारण हो सकते हैं। अपने खानपान की आदत में सुधार जैसे सीमित शराब और कैफीन का सेवन, पर्याप्त नींद, और पानी पीना आपके आँख फड़कने की समस्या से निजात दिला सकता है। यदि आपकी आँख निरंतर लम्बे समय से फड़क रही है तो डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें।
Reference Links:
https://my.clevelandclinic.org/health/symptoms/17663-eye-twitching