

किसी भी सप्लीमेंट का प्रयोग हमारे शरीर को बेहतर बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान निभाता है। उसी तरह आयरन की गोली के भी अपने फायदे हैं। आयरन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है जो रक्त निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, आयरन की गोली का सेवन कई लाभ प्रदान करता है, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इस लेख में हम आयरन की गोली खाने के फायदे और नुकसान पर चर्चा करेंगे और यह भी जानेंगे कि आयरन की गोली खाने से खून बढ़ता है क्या।
आयरन की गोली खाने के फायदे
इससे पहले कि हम आयरन की गोली के नुकसान के बारे में बात करें आइये हम जानते हैं क्या हैं आयरन की गोली खाने के फायदे:
खून की कमी दूर करना
कोई भी व्यक्ति जिसे एनीमिया यानी कि खून की कमी की शिकायत हो रही हो वो आयरन की गोली का प्रयोग कर सकते हैं। आयरन की गोली एनीमिया (खून की कमी) के इलाज के लिए सबसे प्रभावी उपाय है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।
ऊर्जा में सुधार
जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो इससे अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में अगर आप आयरन की गोली का सेवन करते हैं तो आपको ताकत मिलती है और आपके शरीर की ऊर्जा में सुधार होता है और आप बेहतर ढंग से कार्य कर पाते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को ख़ून की कमी हो जाती है। कई बार शरीर में आयरन की कमी भी हो जाती है जिससे हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए अगर आप गर्भवती हैं तो इसका सेवन आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
आयरन की गोली खाने के नुकसान
जब हम आयरन की गोली की बात करते हैं तो इसके बहुत से फायदे हैं, पर हर चीज के दो पहलू होते हैं, और फायदे के साथ साथ आयरन की गोली खाने के नुकसान भी हैं जिन्हें पूरी तरह से नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं:
- पाचन तंत्र में समस्याएं: अवश्यकता से अधिक आयरन गोली का सेवन करने से कब्ज़ या पेट खराब होने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन ना करें।
- मैटेलिक स्वाद: आयरन की गोली में मेटैलिक स्वाद हो सकता है, जिससे कई लोगों को भूख कम लगने लगती है या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे, तो इसे भोजन के साथ लें या अपने डॉक्टर से सलाह लें।
- लिवर डैमेज का खतरा: अवश्यकता से अधिक कोई भी सप्लीमेंट आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप आयरन की गोली बिना डॉक्टर की सलाह के ले रहे हैं, तो इससे आयरन की गोली खाने के नुकसान जैसे लिवर डैमेज और उसके सही ढंग से काम न करने का खतरा बढ़ जाता है।
- ब्लैक स्टूल (काला मल): अगर आप रोज़ आयरन की गोली लेते हैं, तो शरीर बचा हुआ आयरन बाहर निकालने लगता है, जिससे आपका मल काला हो सकता है। यह सामान्य बात है, लेकिन अगर पेट दर्द या कोई और दिक्कत हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।
- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस: शरीर में आयरन की मात्रा अधिक हो जाने पर हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते हैं। आयरन की गोली खाने के नुकसान में अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा, बाल तेजी से झड़ना इत्यादि की समस्या हो सकती है।
आयरन की गोली खाने के नियम
आयरन की गोली खाने से पहले ज़रूरी है कि आप आयरन की गोली खाने के नियम को समझें। अनियमित तरीक़े से किसी भी चीज़ का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसको खाने के नियम यहाँ निम्लिखित हैं:
- नियंत्रित मात्रा में सेवन करें: अगर आप आयरन की गोली का सेवन करना चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आप डॉक्टर से सलाह लें। कभी भी अपनी इच्छा से आयरन की गोली का सेवन करना सही नहीं है। इसके साथ साथ इसे निर्धारित समय पर ही लें।
- खाली पेट ना खाएं: आयरन की गोली का सेवन कभी भी खाली पेट ना करें। इससे आपको पेट में दर्द, काले मल या फिर लिवर में दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा भोजन के पश्चात ही इसका सेवन करें जिससे आपको नुकसान न हो।
आयरन की गोली खाने से खून बढ़ता है क्या?
कई बार लोगों के दिमाग में ये प्रश्न आता है कि आयरन की गोली खाने से खून बढ़ता है क्या? तो इसका जवाब है। हां। जब आप संतुलित भोजन के साथ साथ आयरन की गोली का प्रयोग करते हैं तो ये आपके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है, पर ज़रूरी है कि इसे आप सीमित मात्रा में लें ताकि आपको इसका पूर्ण लाभ मिल पाए।
आयरन की गोली खाने के फायदे और नुकसान: एक संतुलित दृष्टिकोण
आयरन की गोली हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है, पर इसका दुरुपयोग आपको बहुत नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि आप डॉक्टरों को सलाह के अनुसार ही आयरन की गोली का सेवन करें और आयरन की गोली खाने के फायदे और नुकसान समझें।
निष्कर्ष
आयरन की गोली खाने से खून बढ़ता है, लेकिन इसका सही तरीके से और नियंत्रित मात्रा में सेवन करना जरूरी है। अगर आप इसे डॉक्टर की सलाह से लेते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रखें कि अत्यधिक सेवन से पाचन समस्याएँ, लिवर डैमेज और अन्य नुकसान हो सकते हैं। इसलिए, आयरन की गोली का सेवन समझदारी से करें।