Women's Wellness 1 MIN READ 17976 VIEWS September 29, 2022

पीरियड मिस होने के कारण – केवल PCOS नहीं है वजह | Periods Miss Hone Ke Kaaran

पीरियड मिस होने के कारण

क्या अनियमित पीरियड्स (Periods) से परेशान हैं? इन कारणों से पीरियड्स देर से आते हैं यहाँ जानिए पीरियड मिस होने के कारण। 

पीरियड टाइम से पहले आना  और देर से आना दोनों ही परेशानी का कारण हैं। पीरियड्स में देरी होना सामान्य बात हैं। यह परेशानी हर महिला को अपने जीवन में कभी ना कभी होती ही है। जरुरी नहींं की यह प्रेग्नेंसी (pregnancy) का ही संकेत हो पीरियड्स लेट आने की वजह और भी बहुत सी होती हैं। इस लेख में हम पीरियड न आने के कारण और उपाय के बारे में भी विस्तृत रूप से पढ़ेंगे। 

पीरियड्स में देरी के कारण | Reasons for Delay in Periods

क्या अभी तक आपके पीरियड नहींं आये हैं और आप इस बात को लेकर चिंता में हैं। तो चिंता ना करते हुए आपको माहवारी रुकने के कारण को जानना होगा जो यहाँ निम्नलिखित हैं: 

तनाव

तनाव (stress) पीरियड मिस होने के कारण में से एक हैं। इससे आपका मासिक धर्म लेट हो सकता है या आपको दर्द ज्यादा हो सकता हैं। तनाव ना लें, योग और व्यायाम की मदद लें सकते हैं। अपनी मनपसंद गतिविधि करें आपको ख़ुशी मिलेगी।

कम वजन

जिन महिलाओं का वजन कम होता हैं उनके पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि शरीर में पर्याप्त वसा नहींं होती है तो इससे ओव्यूलेशन रुक जाता हैं, क्योंकि एस्ट्रोजन (estrogen) हरमोन जो कि मेन्स्ट्रूऐशन के बैलन्स के लिए जरूरी होता है, वह फैट मे स्टोर होता है 

अधिक व्यायाम करना 

शारीरिक गतिविधि ज्यादा कर लेने से पीरियड्स में योगदान देने वाले हार्मोन प्रभावित हो जाते हैं जिससे पीरियड आने के संकेत कम हो जाते हैं। तीव्र और जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि ना करें। 

मोटापा

मोटापा एक महिला के शारीरिक संरचना और हार्मोनल स्तर को प्रभावित कर सकता है, जिससे मासिक धर्म की समय पर आने वाली प्रक्रिया पर असर पड़ता है। वजन की अधिकता से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने के कारण हार्मोनल बैलेंस (hormonal balance) में बदलाव हो सकता है, जो पीरियड ना आने के कारण की समस्या को उत्पन्न कर सकता है।

रजोनिवृत्ति

एक समय के बाद महिलाओं में रजोनिवृत्ति होती है। जैसे जैसे यह समय पास आने लगता है हमारे पीरियड्स मिस होने लगते हैं और इस स्थिति को लोग मेनोपॉज के नाम से भी जानते हैं। मेनोपॉज का समय करीब होने पर पीरियड मिस होने लग जाते हैं। 

बर्थ कंट्रोल

शायद आपको नहींं पता की बर्थ कंट्रोल (birth control) से पीरियड कितना लेट हो सकता है। बर्थ कंट्रोल से आपके पीरियड्स टाइम में परिवर्तन आ सकते हैं। बर्थ कंट्रोल उपयोग से अधिक वजन और हार्मोनल परिवर्तन की संभावना बढ़ जाती है, जो मासिक धर्म की विलंबित होने की समस्या को और भी बढ़ा सकता है। इसलिए, बर्थ कंट्रोल का उपयोग करते समय भी स्वस्थ वजन और स्वस्थ जीवनशैली का ध्यान रखना जरूरी है।

गर्भावस्था

यदि आप प्रेग्नेंसी (pregnancy) के लिए ट्राई कर रही हैं और इस दौरान आपके पीरियड्स बंद हो जाते हैं तो गर्भावस्था भी इसका कारण हैं।

थायराइड 

थायराइड (Thyroid)  में हार्मोन का स्तर प्रभावित होने की वजह से अवधि में देरी हो सकती है और यह पीरियड नहीं होने के कारण हो सकता है। 

पीरियड रुक जाने का कारण | Reasons for Periods’ Pause

यदि आप पीरियड्स नहीं आने के कारण जानना चाहते हैं तो आपको यह जानना ज़रूरी है कि इसके कईं कारण हैं। यह एक महिला के शारीरिक, आधारिक स्वास्थ्य, और मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। कुछ कारणों में शारीरिक और आधारिक स्वास्थ्य के संबंध में असमंजस और संतुलन का बिगड़ना शामिल हो सकता है, जैसे कि वजन की अधिकता या कमी, योनि या गर्भाशय में संक्रमण, हार्मोनल असंतुलन, या गर्भाशय की अन्य समस्याएं। 

इसके अलावा, मानसिक तनाव, या अत्यधिक कार्यक्षमता भी पीरियड्स के रुक जाने का कारण हो सकते हैं। कई महिलाएं आधुनिक जीवनशैली में अधिक से अधिक दबावों का सामना करती हैं, जो उनके पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है।

पीरियड्स में क्या नहींं करना चाहिए? | What You Shouldn’t Do in Periods? 

 मासिक धर्म के दौरान कुछ चीजों का आपको ध्यान रखना चाहिए नहींं तो इससे परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। जानते हैं पीरियड के समय आपको क्या नहींं करना चाहिए।

वैक्सिंग या शेविंग ना करें 

टाइम पीरियड में आपको वैक्सिंग या शेविंग बिल्कुल भी नहींं करना चाहिए क्योंकि क्षेत्र संवेदनशील होने से वैक्स में आने वाले खिंचाव से आपको और भी ज्यादा तकलीफें हो सकती हैं। शेविंग के कारण कट लग गया तो संक्रमण हो सकता है।

अत्यधिक नमक का सेवन नहींं करें 

इस समय आप नमक ना खाएं ज्यादा नमक खाने से सूजन आ सकती हैं। ऐसे खाने से बचे जिसमें सोडियम (sodium) की मात्रा ज्यादा होती हैं।

स्तनों की जांच न कराएं

पीरियड टाइम में हार्मोन में बदलाव आते हैं जिससे की स्तन गांठदार हो जाते हैं। तो इस दौरान स्तन की जांच नहींं करवाना चाहिए।

बहुत कॉफी पीना

कैफीन (caffeine) ज्यादा लेने की वजह से आपको दर्द ज्यादा हो सकता हैं। यह स्तनों में कोमलता को भी बढ़ा देती हैं। पीरियड प्रॉब्लम से बचने के लिए कॉफी का सेवन कम करें। 

असुरक्षित यौन संबंध 

पीरियड्स में सेक्स (sex) करना सामान्य हैं लेकिन असुरक्षित सेक्स सहीं नहींं हैं। इससे संक्रमण और एसटीडी (acidity) हो सकता हैं। साथ ही बेबी प्लान नहींं किया हैं तो असुरक्षित सेक्स नहींं करना चाहिए।

1 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें?

पीरियड्स मिस होने पर घबरा जाना स्वाभाविक हो सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि 1 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें, यहाँ कुछ उपाय लिखित हैं: 

  • प्रेगनेंसी टेस्ट करवाएं 
  • तनाव कम करने कि तकनीक अपनाएं 
  • डॉक्टर की सलाह लें  

कन्क्लूज़न

अक्सर महिलाओं में मासिक धर्म को लेकर समस्या सामने आती हैं और यह सब बदलते खान पान आदि की वजह से होता है।  इसके आलावा भी बहुत कारक हैं जो पीरियड्स लेट करने में शामिल होते हैं। इस समस्या से परेशान होकर कईं महिलाएं बहुत सारे उपाय भी करने लगती हैं | ऐसे में ध्यान दिया जाए कि बार-बार पीरियड्स लेट करने के उपाय ना करें वरना आपके मासिक धर्म में रुकावटें पैदा हो जाएगी। अगर अत्यधिक उपाय करने से भी फरक नहीं पढ़ पा रहा तो डॉक्टर को दिखाएं। आज आपने जाना कि  पीरियड कितने दिन तक रहता है और पीरियड्स में देरी के क्या कारण हैं।

24 responses to “पीरियड मिस होने के कारण – केवल PCOS नहीं है वजह | Periods Miss Hone Ke Kaaran”

  1. Sir aap sabi ko consult your dr bol rhe h mera question yh h ki mere 2 month se period nhi aye h Or mne dr se cons kra Or mne ultrasound v kra pcod pcos v nhi na hi prega kit m pregnant so my question is that kya 19 m menopause ho skta h???
    Give me satik ans.

    • आमतौर पर मेनोपॉज़ 45 से 55 साल की उम्र मे होता है। 19 साल की उम्र में मेनोपॉज़ होना बहुत ही दुर्लभ है। आपके पीरियड्स न आने के कई अन्य कारण हो सकते हैं, जैसे हॉर्मोनल असंतुलन, तनाव, वजन में परिवर्तन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं। इस स्थिति को और बेहतर तरीके से समझने के लिए आपको अपने डॉक्टर से पुनः परामर्श करना चाहिए।

  2. Hello ….my last period date 6 sep nd abhi Tak mujhe period nhi aaye or pregnancy kit me check Kiya koi result nhi aa rha hai…samjh nhi aa rha kya ho rha hai.

  3. Mere to June mein 15 days late aye or July main 1july ko hua fir uske baad 21 August hogya abhi Tak nhi aye jbki main ne PCOD ki madicine b Li h fir b period nhi aa rhe kya kru problem solve hi nhi ho rhi

  4. Mam mera period 3 month se nhi hua hai last year bhi aisa hua tha to doctor ko dikhaya tha unhone kuch syrup diya tha to aagya tha es bar fir aisa hua hai…meri mammy nhi hai papa se khne me shrm aati hai..meri age 19 hai .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next